06/04/2026
हम सभी मिलकर थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें, तो किसी का भविष्य संवर सकता है।”
“कुछ दिन पहले हमारे पास एक अनजान कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी एक परिचित छात्रा है, जिसके माता-पिता नहीं हैं और वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। वह अपनी पढ़ाई के सेकंड ईयर तक पहुँच चुकी थी, लेकिन थर्ड ईयर की परीक्षा फीस जमा करने में असमर्थ थी।
इस स्थिति को समझते हुए हमसे जितना संभव हुआ, हमने सहयोग किया और आज हम स्वयं वहाँ पहुँचकर उसकी परीक्षा फीस जमा करवाई, ताकि वह बिना किसी बाधा के अपने फाइनल ईयर की परीक्षा में सम्मिलित हो सके।
हमारा मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो किसी भी जीवन को नई दिशा दे सकता है। यदि हम सभी मिलकर थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें, तो किसी का भविष्य संवर सकता है।”
[ educated, education, educational, study, social work ]
#शिक्षा_का_सहयोग
BeTheChange
Manju Sanju Vishwakarma