04/03/2020
मान्यवर,
माननीय, सम्माननीय स्वाभिमाननीय, आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी,....!
💝 (दिल की आवाज)💝
💥भारतीय राजनीतिक में गरीब के सबसे बड़का मशिहा एवं गरीबों की आवाज तथा सम्मान के अधिकार दिलाने के उपलक्ष में हृदय की धड़कन हैं आप...!
👉 जिस प्रकार से सजीव जगत में जीने के लिए हवा पानी और ऊर्जा की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार से आप भारतीय राजनीतिक में एक हिस्सा हैं आपके द्वारा किए गए कार्य सदियों सदियों तक गूंजता रहेगा जब भी लाचार ,बेबस, वेवसी, सोसित, बंचित, पिछड़ा ,अति पिछड़ा, समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का कोई काम किया है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में गरीबों के धड़कन(💝) में पलने वाला सर्वव्यापी लालू ,लालू,लालू......होगें
"लालू हलन गरीबन
के पालन हार..!
सुनो,BJP,आरएसएस,वालों...!
मेरा दिल दुखाया करो..
इजाजत है ,
लेकिन देश प्रदेश को दंगा में झोकना, धर्म के नाम पर..,
कदापि इजाजत नहीं है, देश की जनता कभी तुम्हें माफ नहीं करेगी......!
ये था लालू प्रसाद यादव का विचार... यूं ही लालू नहीं कहलाते थें..
✍️ आज के वर्तमान परिस्थिति में अपने देश में कुछ मुनिबादियों सत्ता और स्वार्थ के साथ राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं, हमारा देश विश्व के सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है, लेकिन दुख इस बात की होती है किस देश के लोकतंत्र में चर्चा होना चाहिए था रोजगार , बेरोजगार,शासन प्रशासन, महंगाई , भुखमरी,अर्थव्यवस्था लेकिन देश के वास्तविक मुद्दों से हटाकर यह आर एस एस बी जे पी वालों धार्मिक उन्माद की राजनीति कर रहे हैं इसका भी वही सोच है,जो जिन्ना की राजनीतिक था उसका सोच भी धार्मिक और इसका सोच भी धार्मिक इसी कारण हमारे देश की राजधानी दिल्ली धुं, धुं ,कर आपसी धार्मिक उन्माद को लेकर जल रही है, हे भारतीय राजनीतिक जगत के वीर सपूत , सब धर्मों को एक साथ एक सूत्र में लेकर चलने वाले योद्धा आपके कमी बिहार की राजनीतिक से लेकर करके देश की राजनीतिक तक कमी खल रही है..!
आपकी सोच कुछ इस प्रकार थी
नफरत को हजार मौका दो,
कि प्यार में बदल जाए,
लेकिन प्यार को एक भी
ऐसा मौका मत दो कि,
नफरत में बदल जाए..!
आज के वर्तमान परिस्थिति में तेजस्वी जी आपके संदेशों को लेकर आपके विचारों को लेकर समस्त देशवासियों के आवाजों को लेकर बिहार और देश के राजनीतिक में मजबूत योद्धा की तरह लड़ रहे हैं...!
आपके एक आवाज पर राष्ट्रीय जनता दल के परिवार राष्ट्रीय जनता दल के प्रति आस्था और विश्वास रखने वाले समस्त लोग वीर सैनिक की तरह बिहार में कुर्सी बाद की राजनीतिक और देश में धर्म बाद की राजनीतिक खिलाफ लोग लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं बस जरूरत है आपकी छाया ,माया ,प्यार और आशीर्वाद,बनी रहे...!
💥👉कुछ इस उम्मीद में हमलोग जी रहें हैं...
ए देश के नौजवान किसान मजदूर बेजुबान तुं उदास मत हो......,
मेरे ख्याल इस उम्र में तेरे आसपास है...,
दिल की गहराइयों से जब भी याद करोगे हमें..
तुम्हें हमारे करीब होने का एहसास होगा...!
आपका विचार सदा जय जय कार हों...
आपका सेवक:-
महेंद्र सिंह यादव,
174, इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र