PTC Indore

PTC Indore PTC Indore is the Best Police Training College of India, for constables & ORs
(1)

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संचालित 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं द्वारा तत्कालीन प...
06/05/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संचालित 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान परिवार की भांति मिले स्नेह, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने “जीवन एक रंगमंच है” का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का आगमन और प्रस्थान निश्चित है, किंतु उसके द्वारा किए गए कार्य ही उसे समाज में स्मरणीय बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्च स्तर की कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान मैडम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा का विदाई समारोह*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्य...
06/05/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा का विदाई समारोह*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा सर का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (देहात) के पद पर होने पर पीटीसी में दिनांक 05.05.2026 को श्री राजेंद्र कुमार वर्मा सर का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पीटीसी परिवार की ओर से श्री राजेंद्र कुमार वर्मा सर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं अर्पित कर पीटीसी से विदा हो रहे पुलिस अधीक्षक के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं दी।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में साइबर संबंधी कार्यशाला प्रारंभ*अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाब...
01/05/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में साइबर संबंधी कार्यशाला प्रारंभ*

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह सर के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “सायबर लैब एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण” विषय पर 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (ToT/सेमिनार) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में साइबर क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, डिजिटल जांच प्रक्रियाओं एवं सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 30.04.2026 को परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य व्याख्यान श्री चिराग हेगड़े (Pelorus Technology) द्वारा दिया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को सायबर अपराधों की जांच, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं विश्लेषण के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत करा रहे हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 07 अधिकारी (04 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक एवं 02 प्रधान आरक्षक) एवं सायबर क्षेत्र में चयनित 158 नव आरक्षक प्रशिक्षणार्थी इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

आगामी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सायबर लैब से संबंधित उन्नत तकनीकों का अभ्यास कराया जाएगा।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में दिनां...
01/05/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में दिनांक 30/04/2026 को एएसआई श्री हरिशंकर लश्करी एवं एएसआई श्री दिनेश यादव सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के मार्गदर्शन में पुलिस सेवकों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती गीता चौहान मैडम द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा संस्था को प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई। इस कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीटीसी इंदौर में दिनांक29.04.26 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीराजाबाबू सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक मह...
30/04/2026

पीटीसी इंदौर में दिनांक29.04.26 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीराजाबाबू सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में दिनांक 29/04/2026 को “मिशन कर्मयोगी” के अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार/वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “Law & Order, VIP Security, Basic Intelligence (District Level) एवं Intelligence Collection” रहा।
कार्यक्रम में निरीक्षक प्रहलाद डिंडोर द्वारा ऑनलाईन उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा एवं इंटेलिजेंस संग्रहण के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके प्रभावी समाधान के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

दिनांक 28.04.26 को ​पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के 118 प्रशिक्षुओं को देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट का  भ्रमण क...
28/04/2026

दिनांक 28.04.26 को
​पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के 118 प्रशिक्षुओं को देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने विमानतल की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी कार्यप्रणाली को समझा। भ्रमण निरीक्षक सलीम खान, निरीक्षक कल्पना चौहान और आउटडोर के स्टाफ सदस्यों द्वारा करवाया गया।

**प्रेस नोट****पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर**दिनांक: 27/04/2026पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “Mental Heal...
27/04/2026

**प्रेस नोट**
**पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर**

दिनांक: 27/04/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “Mental Health and Well Being, Stress Management and Work Life Balance” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम **श्री एडीजी श्री राजा बाबू सिंह** एवं **पुलिस अधीक्षक (PTC) श्री राजेंद्र वर्मा** के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशिक्षणार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तनाव प्रबंधन एवं कार्य-जीवन संतुलन के महत्व को समझाना रहा।

कार्यक्रम में कुल **164 प्रशिक्षणार्थियों** ने भाग लिया, जिसमें से **7 प्रशिक्षणार्थी ऑनलाइन माध्यम** से जुड़े।

इस सत्र का संचालन एवं मार्गदर्शन **सविता शरण, पंकज शरण एवं आयाम शरण** द्वारा किया गया। वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों को मानसिक दबाव से निपटने के व्यावहारिक उपाय, सकारात्मक सोच, ध्यान एवं जीवनशैली सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस एवं मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

**— पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर**

“Mental Health and Well Being, Stress Management and Work Life Balance” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/वेबिनार आयोजित किया गय...
25/04/2026

“Mental Health and Well Being, Stress Management and Work Life Balance” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/वेबिनार आयोजित किया गया।

श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय प्रशिक्षण श्री राजाबाबू सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा पीटीसी इंदौर के निर्देशन में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत दिनांक 24 अप्रैल 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “Mental Health and Well Being, Stress Management and Work Life Balance” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/वेबिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर द्वारा स्वागत एवं परिचय से किया गया। इस अवसर पर डॉ. विकास जैन ने पुलिस प्रशिक्षुओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव के प्रभाव एवं उसके प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने हेतु सकारात्मक सोच, योग एवं ध्यान को अपनाने पर विशेष बल दिया।
इस कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभागियों एवं 260 प्रशिक्षुओं आरक्षकों (LRC) ने सहभागिता की। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

*अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह सर द्वारा पीटीसी इंदौर में विभिन्न नवाचारों का शुभारंभ*दिनांक 2...
23/04/2026

*अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह सर द्वारा पीटीसी इंदौर में विभिन्न नवाचारों का शुभारंभ*

दिनांक 23.04.2026 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री राजाबाबू सिंह सर का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में आगमन हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह सर द्वारा पीटीसी इंदौर में जैविक खेती का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्राचीन राम मंदिर के जिर्णोद्धार एवं मंदिर के उद्यान की एकादश वृक्ष वाटिका में 11 पवित्र वृक्षों नीम, बरगद, सिरस, शीन, आंवला, बेलपत्र, अमलतास, पीपल, कटहल, रूद्राक्ष, निम्बू का वृक्षारोपण किया गया। तदोपरांत आर.ओ.प्लांट का भूमिपूजन, आटा चक्की, विडियो कॉन्फ्रेंसिक रूम एवं पुलिस सुपर मार्केट (ड्राय कैंटीन) का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) महोदय द्वारा पीटीसी के सांदीपनि भवन में पीटीसी के सभी अधिकारियों की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) महोदय का स्वागत कर अपने उद्बोधन में पीटीसी इन्दौर द्वारा प्रशिक्षण के नवाचारों एवं संस्था में संचालित कल्याणकारी गतिविधियों के बारे जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू सिंह सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस प्रशिक्षण शालाओं में हुए नवचारों से प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयां मिली है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम अपने तीन दशक की क्रिएटिव जीवन यात्रा में ऐसे कार्य कर सकते हैं जिनकी सराहना हमारे जाने के बाद भी की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सार्थक प्रयासों की सराहना की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में पीटीसी इन्दौर के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व अन्य पीटीसी स्टाफ उपस्थित रहा।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 की आगामी द्वितीय सत्र की इनडोर/आ...
13/04/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 की आगामी द्वितीय सत्र की इनडोर/आउटडोर परीक्षा और पासिंग आउट परेड की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्री राजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक में पीटीसी के सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षकगण (आउटडोर/ इंडोर), रक्षित निरीक्षक, समस्त शाखा प्रभारी और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी परीक्षा की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में राज्य सायबर सेल के समन्वय से साइबर प्रशिक्षण प्रारंभ*राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय ...
07/04/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में राज्य सायबर सेल के समन्वय से साइबर प्रशिक्षण प्रारंभ*

राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओ को सायबर संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री राजाबाबू सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रशिक्षणरत तथा साइबर क्विज प्रतियोगिता में चयनित 247 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण आज दिनांक 07.04.2026 से राज्य सायबर सेल, जोन इंदौर के समन्वय से प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कुल 20 दिन का है जिसमें सायबर अपराध का परिचय और कानून, डिजिटल साक्ष्य और प्रक्रिया, तकनीकी आधार, जांच तकनीक, पोर्टल एवं सरकारी सिस्टम, पोर्टल एवं सरकारी सिस्टम, व्यावहारिक अभ्यास, प्रलेखन व न्यायालय के विषय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। आज प्रथम दिवस पर उप पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष सिंह तथा उप निरीक्षक श्री इतेंद्र सिंह चौहान साइबर सेल, जोन इंदौर द्वारा व्याख्यान दिए गए।

Address

Police Training College, MusaKhedi, Ring Road
Indore
452010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PTC Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share