07/08/2020
राजबाड़ा कई घटनाओं का साक्षी रहा है, कई रुकावटें भी पार करी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं की राजबाड़ा के निर्माण से लेकर अब तक यह तीन बार आग से भी घिर चुका है? दरअसल, राजबाड़ा का आग से पुराना नाता रहा है,
पहली बार, जब सन 1801 में सिंधिया के सेनापति सरजेराव घाटगे ने इंदौर पर आक्रमण किया तब इस आक्रमण में घाटगे ने राजबाड़ा के एक बड़े हिस्से को जला कर नष्ट कर दिया था।
.
इसके बाद मल्हारराव द्वितीय के शासनकाल में उनके प्रधानमंत्री तात्या जोग ने एक बार फिर से राजबाड़ा का निर्माण कार्य शुरु करवाया।
इसके बाद 1834 में राजबाड़ा दूसरी बार अग्निकांड का शिकार हुआ। अचानक आग लगने के कारण इसकी एक उपरी मंजिल पूरी तरह जलकर खाक हो गईं थी।
तीसरी बार 1984 में जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद भड़के दंगों में कुछ अराजक तत्व ने इसमें आग लगा दी।