Shani dev

Shani dev Hindu God Photo, Hindu Goddess Lord Wallpaper, Snaps, God Photo, Picture

23/08/2014
Jai Shanidev !
25/04/2013

Jai Shanidev !

शनिवार के दिन शनि व्रत (Shani Dev Vrat )शनि पक्षरहित होकर अगर पाप कर्म की सजा देते हैं तो उत्तम कर्म करने वाले मनुष्य को...
02/03/2013

शनिवार के दिन शनि व्रत (Shani Dev Vrat )
शनि पक्षरहित होकर अगर पाप कर्म की सजा देते हैं तो उत्तम कर्म करने वाले मनुष्य को हर प्रकार की सुख सुविधा एवं वैभव भी प्रदान करते हैं। शनि देव की जो भक्ति पूर्वक व्रतोपासना करते हैं वह पाप की ओर जाने से बच जाते हैं जिससे शनि की दशा आने पर उन्हें कष्ट नहीं भोगना पड़ता।

शनिवार व्रत की विधि (Shanidev Vrat Vidhi)

शनिवार का व्रत यूं तो आप वर्ष के किसी भी शनिवार के दिन शुरू कर सकते हैं परंतु श्रावण मास में शनिवार का व्रत प्रारम्भ करना अति मंगलकारी है । इस व्रत का पालन करने वाले को शनिवार के दिन प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके शनिदेव की प्रतिमा की विधि सहित पूजन करनी चाहिए। शनि भक्तों को इस दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव को नीले लाजवन्ती का फूल, तिल, तेल, गुड़ अर्पण करना चाहिए। शनि देव के नाम से दीपोत्सर्ग करना चाहिए।

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के पश्चात उनसे अपने अपराधों एवं जाने अनजाने जो भी आपसे पाप कर्म हुआ हो उसके लिए क्षमा याचना करनी चाहिए। शनि महाराज की पूजा के पश्चात राहु और केतु की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन शनि भक्तों को पीपल में जल देना चाहिए और पीपल में सूत्र बांधकर सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। शनिवार के दिन भक्तों को शनि महाराज के नाम से व्रत रखना चाहिए।

शनिश्वर के भक्तों को संध्या काल में शनि मंदिर में जाकर दीप भेंट करना चाहिए और उड़द दाल में खिचड़ी बनाकर शनि महाराज को भोग लगाना चाहिए। शनि देव का आशीर्वाद लेने के पश्चात आपको प्रसाद स्वरूप खिचड़ी खाना चाहिए। सूर्यपुत्र शनिदेव की प्रसन्नता हेतु इस दिन काले चींटियों को गुड़ एवं आटा देना चाहिए। इस दिन काले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। अगर आपके पास समय की उपलब्धता हो तो शनिवार के दिन 108 तुलसी के पत्तों पर श्री राम चन्द्र जी का नाम लिखकर, पत्तों को सूत्र में पिड़ोएं और माला बनाकर श्री हरि विष्णु के गले में डालें। जिन पर शनि का कोप चल रहा हो वह भी इस मालार्पण के प्रभाव से कोप से मुक्त हो सकते हैं। इस प्रकार भक्ति एवं श्रद्धापूर्वक शनिवार के दिन शनिदेव का व्रत एवं पूजन करने से शनि का कोप शांत होता है और शनि की दशा के समय उनके भक्तों को कष्ट की अनुभूति नहीं होती है।

नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजं।छाया मार्तण्डसंभूतं तं नामामि शनैश्चरम्॥Om Neelaanjan, Samabhaasam,Raviputram, Yama...
30/01/2013

नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजं।

छाया मार्तण्डसंभूतं तं नामामि शनैश्चरम्॥



Om Neelaanjan, Samabhaasam,

Raviputram, Yamaagrajam!

Chhaya martand, Sambhutam,

Tam namami shaneshcharam!!

श्री शनिदेवजी की आरती  जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी । सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ॥ जय जय श्री शनिदेव...  श्याम अ...
29/11/2012

श्री शनिदेवजी की आरती जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी । सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ॥ जय जय श्री शनिदेव... श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी । नीलांबर धार नाथ गज की असवारी ॥ जय जय श्री शनिदेव... किरीट मुकुट शीश सहज दिपत है लिलारी । मुक्तन की माल गले शोभित बलिहारी ॥ जय जय श्री शनिदेव... मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी । लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ॥ जय जय श्री शनिदेव... देव दनुज ॠषि मुनि सुरत नर नारी । विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ॥ जय जय श्री शनिदेव...

jai shani dev
29/11/2012

jai shani dev

say something about this photo.........
22/08/2012

say something about this photo.........

!!ॐ शं शनैश्चराय नमः!! !!ॐ शं शनैश्चराय नमः!!!!ॐ शं शनैश्चराय नमः!! !!ॐ शं शनैश्चराय नमः!!!!ॐ शं शनैश्चराय नमः!! !!ॐ शं ...
08/08/2012

!!ॐ शं शनैश्चराय नमः!! !!ॐ शं शनैश्चराय नमः!!
!!ॐ शं शनैश्चराय नमः!! !!ॐ शं शनैश्चराय नमः!!
!!ॐ शं शनैश्चराय नमः!! !!ॐ शं शनैश्चराय नमः!!

Address

Indore
Indore
452009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shani dev posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share