18/07/2016
#नेकी की बातें *** मरने के बाद भी नेकी कैसे होगी ?
_____ हदीस शरीफ में जिक्र है प्यारे नबी ने फरमाया
" #कि इंसान जब तक जिंदा है तीन तरीकें से नेकी बटोर सकता है | #"
#पहली नेकी वो नमाज पढ़े, जकात दे , अमीर हो तो हज करे , अगर ये भी ना कर सके तो सलाम ही कर दे | सलाम करने से ही अल्लाह बंदे के हिस्से में 10 नेकी लिख देता है |
#दूसरी नेकी अगर माल हो मस्जिद बना दे , मुसाफिर खाना बना दे, रास्ता बना दे , कुआं बनाए अगर ये भी ना कर सके तो रास्ते से पत्थर उठाकर एक तरफ फैक दे अल्लाह उसके सदके में नेकी लिख देगा |
अगर उसके पास दौलत ना हो तो कलम का इस्तेमाल करे | वो सारे काम जो उसने जिंदा रहकर कर दिए थे जैसे हदीस , कुरआन और इस्लाम की जानकारी लिखकर लोगों तक पहुँचाना जब तक लोग इसे पढ़ते रहेंगे उसे नेकी मिलती रहेगी |मुझ फ़क़ीर से भी अल्लाह की राह में जो हो सकता है इस्लाम के लिए कर देता हूँ|
#तीसरी नेकी वो नेक और स्वालेह औलाद पैदा करे उसकी परवरिश इस्लामी करे जो उसकी नेक औलाद जब तक मगफिरत की दुआ और इसाले सवाब करेगी उसे नेकी मिलती रहेगी | #नेकी ही एक मोमिन की सच्ची विरासत है | जो हश्र के मैदान में उसके काम आएगी |
#दुआगो__ जावेद शाह खजराना