Collector Office Indore

Collector Office Indore Official Handle of Collector Indore, Government Of Madhya Pradesh
(2)

*जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली राहत, प्रशासन बना आमजन का सहारा* --- *किसी को आवास तो किसी को मिली आर्थिक सहायता* --- *...
02/06/2026

*जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली राहत, प्रशासन बना आमजन का सहारा*
---
*किसी को आवास तो किसी को मिली आर्थिक सहायता*
---
*कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता से सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश*
इंदौर, 02 जून 2026
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरी है। जनसुनवाई में पहुंचे विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित की।
जनसुनवाई में पहुंचे श्री अमित रावत ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को बताया कि उनके पास रहने के लिए स्वयं का आवास नहीं है तथा वे शासन की आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने मामले को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को पात्रता अनुसार आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एक अन्य प्रकरण में श्रीमती रानी जाट आर्थिक तंगी की समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने अपनी पारिवारिक एवं आर्थिक परिस्थितियों से अवगत कराया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में पहुंचीं श्रीमती ममता यादव की समस्या भी सुनी गई। उनकी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने उन्हें भी आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों और अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।
----

#इंदौर #जनसुनवाई
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Indore

02/06/2026

*शासकीय चरनोई भूमि से 35 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया*
इंदौर, 01 जून 2026
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को तहसील मल्हारगंज के ग्राम बांक में शासकीय चरनोई भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सर्वे क्रमांक 182 एवं 187/1 की लगभग 1.500 हेक्टेयर भूमि पर की गई।
कार्रवाई के दौरान टीन शेड से निर्मित गैरेज, ऑटो पार्ट्स तथा वाहन सर्विसिंग से संबंधित लगभग 35 दुकानों को हटाया गया। संबंधित भूमि को कलेक्टर इंदौर द्वारा धार रोड थाना, जनपद पंचायत इंदौर तथा फायर स्टेशन के लिए आवंटित किया गया है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की रिमूवल टीम की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जनपद पंचायत इंदौर तथा ग्राम पंचायत बांक का अमला भी मौजूद रहा।
----

#इंदौर
Indore Municipal Corporation
PRO Jansampark Indore

01/06/2026
*कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, दो बसों पर एक लाख रुपये का जुर्माना*इंदौर एक जून 2026...
01/06/2026

*कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, दो बसों पर एक लाख रुपये का जुर्माना*
इंदौर एक जून 2026
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार संभागीय आरटीओ उड़नदस्ता, इंदौर द्वारा आज रेडिसन चौराहा, तीन इमली चौराहा एवं नेमावर रोड पर सुबह सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व आरटीओ इंदौर एवं उड़नदस्ता प्रभारी द्वारा किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान 50 से अधिक बसों की गहन जांच की गई। इस दौरान बसों में उपलब्ध इमरजेंसी गेट, अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास व्यवस्था, वाहन के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा तथा अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जांच के दौरान एक बस ललितपुर से इंदौर तक बिना वैध परमिट के यात्रियों का परिवहन करते हुए पाई गई। इस पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
इसी प्रकार एक अन्य बस मुंबई से इंदौर के अस्थायी (टेम्परेरी) परमिट पर संचालित पाई गई, जबकि वह नागपुर से इंदौर तक यात्रियों का परिवहन कर रही थी। परमिट की शर्तों के उल्लंघन पर संबंधित बस के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान दो लोक परिवहन बसों के विरुद्ध कार्रवाई कर कुल एक लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया। आरटीओ अधिकारियों ने बस संचालकों को यात्री सुरक्षा संबंधी सभी नियमों एवं परमिट शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए तथा भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।



Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Indore

31/05/2026
इंदौर के शासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन...
30/05/2026

इंदौर के शासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ।
बी.एड. एवं एम.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन करना सुनिश्चित करें।

#इंदौर

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर इंदौर जिले की गंभीर नदी को मिल रहा नया जीवन*------*कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने किया ...
30/05/2026

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर इंदौर जिले की गंभीर नदी को मिल रहा नया जीवन*
------
*कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने किया गंभीर नदी पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण*
------
*जनसहभागिता एवं विभागीय समन्वय से गंभीर नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प*
इंदौर, 30 मई 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पवित्र जानापाव धाम से की गई गंभीर नदी पुनर्जीवन की घोषणा अब धरातल पर प्रभावी रूप से आकार ले रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने शुक्रवार को गंभीर नदी पुनर्जीवन परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का विस्तृत निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और संभावनाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन एसडीएम महू श्री राकेश परमार तहसीलदार श्री विवेक सोनी और जनपद पंचायत महू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरिराज दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने गंभीर नदी के उद्गम क्षेत्र सहित विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं, नदी तटों, प्रस्तावित चेकडैम स्थलों, जलग्रहण क्षेत्र उपचार कार्यों तथा भूजल पुनर्भरण के लिए प्रस्तावित हस्तक्षेपों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी पुनर्जीवन कार्यों को मिशन मोड में संचालित करते हुए जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के स्थायी परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि गंभीर नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि मालवा अंचल की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देकर गंभीर नदी को पुनः अविरल और निर्मल बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान नदी तटों पर वृक्षारोपण, जलग्रहण क्षेत्र विकास, कंटूर ट्रेंच, बोल्डर चेकडैम, लूज बोल्डर संरचनाएं, रिचार्ज शाफ्ट, खेत तालाब तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अन्य विभागीय योजनाओं के अभिसरण से अधिकतम जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, वन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा गंभीर नदी पुनर्जीवन के लिए तैयार कार्ययोजना, प्रस्तावित संरचनाओं और ग्रामवार हस्तक्षेपों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा क्षेत्र में भूजल स्तर में स्थायी सुधार लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण ही भविष्य का संरक्षण है। गंभीर नदी का पुनर्जीवन केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में इंदौर जिले का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जनसहभागिता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के माध्यम से क्षेत्र की जल सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगा।
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Indore

*कालाकुंड को आदर्श पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा*-----*रात्रि ग्राम चौपाल कार्यक्र...
30/05/2026

*कालाकुंड को आदर्श पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा*
-----
*रात्रि ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत दूरस्थ कालाकुंड पहुंचे कलेक्टर,विकास कार्यों की दी सौगातें*
इंदौर, 30 मई 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुशासन एवं संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था के तहत दिए गए दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर श्री शिवम वर्मा शुक्रवार रात्रि ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत इंदौर जिले के दूरस्थ एवं प्राकृतिक वादियों के बीच बसे कालाकुंड ग्राम पहुंचे। प्राकृतिक सौंदर्य और दूध से बने प्रसिद्ध उत्पाद ‘कलाकंद’ के लिए विख्यात इस ग्राम में आयोजित अनौपचारिक चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं। उन्होंने क्षेत्र को अनेक सौगातें भी दी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने क्षेत्र की विशेषताओं और पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए कालाकुंड को आदर्श पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां संचालित होमस्टे कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा ग्रामीणों को आवश्यक प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, एसडीएम महू श्री राकेश परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर श्री वर्मा ने कालाकुंड ग्राम पंचायत क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने खंडवा रोड से कालाकुंड ग्राम पंचायत तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए चार नई पुलियाओं के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण, चोरल नदी पर स्थित 10 स्टॉप डैमों की सफाई कर उनकी जलधारण क्षमता बढ़ाने, तथा दो नए तालाबों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम के स्थानीय रहवासियों से चर्चा कर टीकाकरण, शिक्षा की गुणवत्ता, पेयजल एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके माध्यम से जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों को गति दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया तथा ग्राम में संचालित होमस्टे व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कालाकुंड के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान बना सके।
#इंदौर

Address

जिलाधीश कार्यालय , नवीन प्रशासनिक संकुल , कक्ष क्र 101 , प्रथम तल
Indore
452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Indore:

Share