Indore Municipal Corporation

Indore Municipal Corporation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indore Municipal Corporation, Government Official, Indore.
(338)

Indore Municipal Corporation SBM | Official Page | India's Cleanest City for 8 Consecutive Years

Pioneering the with a vision to create a cleaner, greener, and more sustainable Indore. Pioneering the with a vision to create a cleaner, greener, and more sustainable Indore.

- Ranked as India’s Cleanest City for 7 consecutive years
- Leading Green City I

nitiatives & improving air quality (AQI)
- Dedicated to Sustainable Urban Development and Eco-friendly Solutions

Join us in making Indore the city of the future!

*फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 3 दिन बाद होगी सीलिंग कार्रवाई*इंदौर नगर निगम ने शहर के होटलों और व्यावसायिक भवन...
04/06/2026

*फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 3 दिन बाद होगी सीलिंग कार्रवाई*

इंदौर नगर निगम ने शहर के होटलों और व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान कई होटलों और भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण बंद या अनुपलब्ध पाए गए, वहीं कुछ स्थानों पर बेसमेंट का उपयोग स्वीकृत मानकों के विपरीत मिला।

निगम ने संबंधित संचालकों को तीन दिन का नोटिस जारी कर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि के बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का पालन नहीं मिलने पर भवनों को सील किया जाएगा।

अब तक शहर के विभिन्न जोन में 467 भवनों का सर्वे किया गया है। इनमें 305 भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण मिले, जबकि 157 भवनों में उपकरण बंद या अनुपस्थित पाए गए। 101 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और 32 भवनों को सील करने की कार्रवाई भी की गई है।

निगम प्रशासन ने सभी संस्थानों से नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की है।

*नर्मदा तृतीय चरण की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज, 4-5 जून को जलप्रदाय प्रभावित*इंदौर में महू स्थित ड्रीमलैंड चौराहे के पास ...
04/06/2026

*नर्मदा तृतीय चरण की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज, 4-5 जून को जलप्रदाय प्रभावित*

इंदौर में महू स्थित ड्रीमलैंड चौराहे के पास नर्मदा तृतीय चरण की 1700 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन में गुरुवार सुबह लीकेज होने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना के बाद सभी पंप तत्काल बंद कर दिए गए।

नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। निगम का तकनीकी अमला लगातार सुधार कार्य में जुटा है।

पाइपलाइन की तकनीकी खराबी के कारण 4 जून की शाम और 5 जून की सुबह शहर की कई जलप्रदाय टंकियों से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में चंदन नगर, अंबिकापुरी, नगीन नगर, हवा बंगला, एमआईजी, भंवरकुआ, बिलावली, खजराना, तुकोगंज, नंदा नगर, सुखलिया, महालक्ष्मी, सिलिकॉन सिटी, लसूड़िया, स्कीम नं. 78, 94, 113, 114, 136 सहित अनेक क्षेत्र शामिल हैं।

नगर निगम ने नागरिकों से जल का आवश्यकतानुसार उपयोग करने तथा असुविधा के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

PRO Jansampark Indore
Pushyamitra Bhargav
MP Jal Nigam

*इंदौर में कचरा प्रबंधन को नई दिशा, 56,978 परिवार अपना रहे होम कंपोस्टिंग*महापौर की पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्...
04/06/2026

*इंदौर में कचरा प्रबंधन को नई दिशा, 56,978 परिवार अपना रहे होम कंपोस्टिंग*

महापौर की पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर शहर में अब घर-घर होम कंपोस्टिंग की संस्कृति विकसित हो रही है।

इंदौर नगर निगम के “होम कंपोस्टिंग अपनाकर तो देखो, ये तो बड़ा Easy है” अभियान को व्यापक सफलता मिल रही है। शहर के 56,978 परिवार घर पर ही गीले कचरे से जैविक खाद तैयार कर रहे हैं, जिससे कचरे का स्रोत स्तर पर निपटान हो रहा है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशन में चल रहे जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के माध्यम से नागरिकों को होम कंपोस्टिंग के लिए प्रेरित किया गया। तैयार खाद का उपयोग लोग अपने किचन गार्डन, टेरेस गार्डन और बगीचों में कर रहे हैं।

नगर निगम “होम कंपोस्टिंग विथ होम मिनिस्टर” अभियान के जरिए विशेष रूप से महिलाओं को प्रोत्साहित कर रहा है। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गीले कचरे को संसाधन बनाकर स्वच्छ, हरित और टिकाऊ इंदौर के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।






Swachh Bharat Mission - Urban
Pushyamitra Bhargav
PRO Jansampark Indore
Department of Urban Development & Housing MP

*सिरपुर तालाब की मुख्य चैनल से अवैध निर्माण हटाया**जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए निगम की सख्त कार्यवाही*इंदौर नगर निगम ने...
04/06/2026

*सिरपुर तालाब की मुख्य चैनल से अवैध निर्माण हटाया*

*जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए निगम की सख्त कार्यवाही*

इंदौर नगर निगम ने वर्षा ऋतु से पहले जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरपुर तालाब की मुख्य जल निकासी चैनल पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर झोन 21 के वार्ड 79 स्थित सुख निवास क्षेत्र में अवैध सड़क, बाउंड्री वॉल और अन्य अवरोधों को तोड़ा गया।

निगम अधिकारियों के अनुसार कृषि भूमि पर चैनल में पाइप डालकर मुरम भरने तथा सड़क एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के बाद सिरपुर तालाब की मुख्य चैनल को पुनः सुचारु किया गया, जिससे बारिश के दौरान जल प्रवाह बाधित नहीं होगा और तालाब में पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा।

ंगा_अभियान



Pushyamitra Bhargav
MP Jal Nigam

04/06/2026

इंदौर वो एहसास है, जहाँ हर मोड़ पर स्वच्छता और हर चेहरे पर मुस्कान मिलती है।

-26

*जल गंगा अभियान में वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता शुरू, विजेता वार्डों को मिलेंगे 1.5 करोड़ तक**महापौर ने शहर वासियों से वर्...
04/06/2026

*जल गंगा अभियान में वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता शुरू, विजेता वार्डों को मिलेंगे 1.5 करोड़ तक*

*महापौर ने शहर वासियों से वर्षा जल संग्रहण के लिए की अपील*

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित जल सभा में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने जल संरक्षण वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में जल संरक्षण कार्यों के आधार पर वार्डों की रैंकिंग होगी तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त वार्डों को क्रमशः 1.5 करोड़, 1.25 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए दी जाएगी।

इस अवसर पर जल कार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू, श्री राजेश उदावत, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री निरंजन सिंह चौहान, सचेतक श्री कमल वाघेला, महापौर प्रतिनिधि श्री भरत पारख, बड़ी संख्या में पाषर्द गण, जल विशेषज्ञ श्री समरेंद्र पांडे, श्री सुधीर मोहन मिश्रा, अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री श्री अश्विन जनवदे, सहायक यंत्री श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, श्रीमती उजमा खान, श्री आकाश जैन, शहर की विभिन्न कॉलोनीयों एवं रहवासी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

महापौर ने जल संरक्षण हेतु शहर की वाटर पॉलिसी बनाने, आगामी 30 दिनों में 30 रिचार्ज शाफ्ट निर्माण करने तथा वर्षा जल संग्रहण को जनआंदोलन बनाने की घोषणा की। आयुक्त ने कहा कि जनभागीदारी और जनसंवाद इंदौर की पहचान है तथा नागरिकों के सहयोग से रेन वाटर हार्वेस्टिंग और भूजल संवर्धन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता में रिचार्ज शाफ्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौधारोपण और जनजागरूकता गतिविधियों को प्रमुख आधार बनाया गया है।







ंगा_अभियान


MP Jal Nigam
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
PRO Jansampark Indore
Ministry of Housing and Urban Affairs
Pushyamitra Bhargav
Department of Urban Development & Housing MP
Swachh Bharat Mission, India

04/06/2026
04/06/2026

हर दीवार एक कैनवास है, और हर चित्र स्वच्छता का संदेश। ✨
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से इंदौर की सार्वजनिक जगहों को दिया जा रहा है नया रंग, नई पहचान और स्वच्छता का नया आयाम।


Pushyamitra Bhargav Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Survekshan Sbm Urban MP Manohar Lal PRO Jansampark Indore

🌿♻️ परमाणु नगर — स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक मॉडल 💧                Pushyamitra Bhargav Swachh Bharat Mission ...
04/06/2026

🌿♻️ परमाणु नगर — स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक मॉडल 💧



Pushyamitra Bhargav Swachh Bharat Mission - Urban Ministry of Housing and Urban Affairs PRO Jansampark Indore Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

04/06/2026

लोकसभा सांसद श्री शंकर लालवानी ने स्वच्छ शहर जोड़ी - देपालपुर का दौरा कर स्वच्छता नवाचारों एवं कचरा प्रबंधन कार्यों का अवलोकन किया।
-26

Pushyamitra Bhargav Swachh Survekshan Swachh Bharat Mission - Urban Sbm Urban MP Manohar Lal PRO Jansampark Indore

Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore Municipal Corporation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indore Municipal Corporation:

Share