13/03/2026
सभी कांग्रेसी अफवाहें फैलाना बंद करें। देश मे कहीं भी गैस की किल्लत नही है।
गैस एजेंसी की आनलाइन बुकिंग काम नही कर रही है, उसका कारण कोई टेक्निकल फॉल्ट है।
एजेंसी पर बुकिंग करने जाओगे तो सैकड़ों लोगों की लाइन मिलेगी, ये लोग कांग्रेस के एजेंट हैं जो खामखां लाइन लगाए हुए हैं।
मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों मे रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं क्योंकि उनको काम ही नही करना है इसलिए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट बंद कर दिये हैं और गैस की कमी की अफवाह फैला रहे हैं।
अयोध्या की राम रसोई बंद होने की अफवाह के पीछे भी कांग्रेस वालों का दबाव है, उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस इतनी मजबूत है कि उन्होंने गैस न होने की अफवाह फैला कर राम रसोई बंद करवा दी।
आईआरसीटीसी भी कांग्रेस के डर से गैस की कमी की अफवाह फैला रही है।
घरेलू गैस सिलेंडर को 60 रुपए महंगा करना, सिलेंडर के बुकिंग के अंतराल को 15 दिन से बढ़ा कर 25 दिन करना, इन सरकारी घोषणाओं का गैस की किल्लत से कोई संबंध नही है।
सेवा तीर्थ में लगातार बिना रुकावट गैस की सप्लाई हो रही है। इसलिए अफवाह ना फैलाएं।
Balram Gurjar YadavJitu Patwari
Shivraj Singh ChouhanDr Mohan Yadav
Mohan Kumar Gupta