12/02/2022
10/2/2022
मदन परमालिया जी के माध्यम से भवानी माता मंदिर ट्रस्ट ग्राम हरसोला मैं आज मेरे सेवा कार्यों को सम्मानित किया गया माता के दरबार में मिले सम्मान के लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी....🙏
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
गुप्त नवरात्रि के समापन पर माँ भवानी मंदिर में कन्याओं के पाद-पूजन कर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया
रुद्राक्ष का पौधा निर्मल प्रभाव पैदा करता - श्री पाटवाला
समाजसेवी भाग्यश्री को माँ वैष्णव की चुनरी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
इन्दौर। हरसोला स्थित स्वयंभू माँ भवानी माता मंदिर परिसर में गुप्त नवरात्रि के समापन अवसर पर माँ भवानी की पूजा-आराधना के साथ कन्याओं का पाद-पूजन कर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। पधारे अतिथियों ने रुद्राक्ष का पौधारोपण किया। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य एवं भगवताचार्य पं. बालकृष्ण शर्मा ने अपने आशीर्वचन देते हुए देश के उत्थान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
जानकारी देते हुए समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर पधारे समाजसेवी राजकुमार पाटवाला ने विगत 7 वर्षों से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर रही और विक्षिप्त महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की सेवाएं कर रही श्रीमती भाग्यश्री खरखडिय़ा को माँ वैष्णव की चुनरी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समाजसेवी राजकुमार पाटवाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ भवानी मंदिर जो रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया है वह एक निर्मल प्रभाव पैदा करता है। वही निर्मल प्रभाव आज हमारे बीच उपस्थित महिला शक्ति श्रीमती भाग्यश्री खरखडिय़ा का है, जो कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है वह मानव जीवन का सबसे अहम प्रतिफल देने वाला है।
मुख्य रूप से पं. बंटी शर्मा, अनिल प्रजापति, पं. आशीष बर्वे, पं. तरुण शर्मा, गोपाल आंजना, श्रीमती मंजू शर्मा, विनय यादव, भारती शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया और आभार पं. भरत शर्मा ने माना।