Indore ki public

Indore ki public all informations to here
like medical science, Covid-19 virus scientific research and facts, world's knowledge, etc...

इंदौर। ‌ चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल बुलाकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तार इंदौर से भी जुड़ गए ह...
01/07/2021

इंदौर। ‌ चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल बुलाकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तार इंदौर से भी जुड़ गए हैं। इस गिरोह से इंदौर के कई मोबाइल कारोबारी भी महंगे मोबाइल सस्ते में खरीदे हैं। ‌ इन कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर मोबाइल जप्त किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश की बालाघाट पुलिस ने पिछले दिनों इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। सबसे पहले पुलिस ने गिरोह के सरगना हुकुम सिंह और मनोज को पकड़ा बाद में इसमें शामिल झारखंड और आंध्र प्रदेश के 6 लोग भी पुलिस के शिकंजे में आ गए। इस गिरोह ने देश के कई शहरों में इसी तरह चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल बुलाएं और फिर उन्हें कम कीमत पर बेच दिया। से अभी तक करीब 300 मोबाइल फोन तथा 1000000 रुपए जप्त किए जा चुके हैं। गिरोह के सदस्यों से चोरी के 75 क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। यह लोग चोरी के क्रेडिट कार्ड से किसी और के पते पर ऑनलाइन मोबाइल फोन बुलवा दे और फिर उन्हें बाजार में बेचते थे।

गिरोह ने इंदौर के मोबाइल कारोबारियों को भी कई मोबाइल बेचने की बात स्वीकारी है पिछले दिनों बालाघाट पुलिस की एक टीम ने दौरा कर गिरोह द्वारा बताए गए नामों की तस्दीक की है। सूत्रों के मुताबिक इंदौर के सौ से ज्यादा कारोबारी गिरोह के संपर्क में थे ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं व रिजल्ट फॉर्मूले से जुड़ी उलझन दूर करेंगे। इससे ...
25/06/2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं व रिजल्ट फॉर्मूले से जुड़ी उलझन दूर करेंगे। इससे जुड़े सवालों के वे शुक्रवार शाम 4 बजे जवाब देंगे। जो छात्र सवाल पूछना चाहते हैं, वे सोशल मीडिया या ईमेल से भेज सकते हैं। बता दें कि परीक्षा रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट फॉर्मूला मान लिया था।

विविध व्यापारिक, औद्योगिक व मंडी संगठनों के साथ गुरुवार शाम को रेसीडेंसी में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बन गई है कि 10...
25/06/2021

विविध व्यापारिक, औद्योगिक व मंडी संगठनों के साथ गुरुवार शाम को रेसीडेंसी में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बन गई है कि 10 जुलाई के बाद कहीं भी बिना वैक्सीनेशन के किसी को काम नहीं दिया जाएगा। कई संगठनों ने यह भी कहा कि वह अपने यहां 10 जुलाई के बाद बिना सर्टिफिकेट दिखाए किसी को प्रवेश नहीं देंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि 18 प्लस से अधिक की 28 लाख की इंदौर की आबादी में से 19.58 लाख यानी 70 फीसदी आबादी को वैक्सीन का एक डोज लग चुका है। हमारा लक्ष्य है कि जुलाई के पहले सप्ताह में शेष साढ़े आठ लाख लोगों को वैक्सीन लग जाए। अभियान चलाकर श्रम विभाग, उद्योग विभाग, निगम प्रशासन व अन्य सभी लगातार बाजारों में सघन जांच कर देखेंगे कि कोई वैक्सीन से बचा नहीं हो । प्रतिष्ठान यह भी व्यवस्था करेंगे कि ग्राहकों के भी वैक्सीन सर्टिफिकेट देखें। कलेक्टर ने कहा शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए सभी जनप्रतिनिधि लगातार सभी संगठनों के साथ बैठकें कर जागरूक करेंगे।

वी.आई.पी. नंबर एक बिका 20 हजार मेंइंदौर। मोटर सायकल का वीआईपी नंबर एमपी09एक्सई0001 20 हजार की बेस प्राइज में बिका। इसे न...
25/06/2021

वी.आई.पी. नंबर एक बिका 20 हजार में
इंदौर। मोटर सायकल का वीआईपी नंबर एमपी09एक्सई0001 20 हजार की बेस प्राइज में बिका। इसे नमन शर्मा ने खरीदा।
आमतौर पर कार, स्कूटर, मोटर सायकल के वीआईपी नंबर बेस प्राइज से ज्यादा में बिकते हैं लेकिन कोरोना महामारी का इसकी बिक्री पर भी असर पड़ा। 0008, 0001, 1111, 2222, 0101 बेस प्राइज पचास व पच्चीस हजार में कारों के लिए बिके।
चार पहिया कार, जीप वाले वीआईपी नंबर लेने के लिए पैसा भर देते हैं लेकिन दुपहिया वाहन वालों की रूचि नहीं होती। अब भी दर्जनों वीआईपी नंबर दुपहिया के खाली पड़े हैं इन्हें लेने वाले नहीं मिल रहे हैं। 0006 नंबर 50 हजार व 2222 और 21 की कीमत 25 हजार रही।

रालामंडल में 1 महीने में शुरू होगी नाइट सफारी उमरीखेड़ा में इको टूरिज्म और एडवेंचर पार्क बनाने के लिए  30 जून को तीन मंत...
24/06/2021

रालामंडल में 1 महीने में शुरू होगी नाइट सफारी
उमरीखेड़ा में इको टूरिज्म और एडवेंचर पार्क बनाने के लिए 30 जून को तीन मंत्री और प्रमुख सचिव भ्रमण करेंगे।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट के आव्हान पर आज वल्लभ भवन में वन मंत्री श्री विजय शाह और पर्यटन संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने संयुक्त बैठक की और इंदौर में रालामंडल अभ्यारण के विकास के साथ उमरीखेड़ा में एडवेंचर पार्क ,ट्रेकिंग ट्रेक के संबंध में चर्चा हुई।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा की उमरी खेड़ा में इको टूरिज्म पार्क बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए है। इसके लिए तीनों मंत्री श्री सिलावट , श्री विजय शाह, और सुश्री उषा ठाकुर के साथ प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल भी 30 जून को इंदौर उमरीखेड़ा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और इसके साथ ही रालामंडल का भी भ्रमण करेंगे।
श्री सिलावट ने बताया की राला मंडल अभ्यारण में नियमानुसार सारी व्यवस्थाएं बनाई जाएगी इसके लिए भी सीसीएफ और डीएफओ को विस्तृत कार्योजना बनाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही रालामंडल अभ्यारण में तितली पार्क, और फूड जोन बनाने को भी कार्ययोजना में सम्मिलित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए है।
वन मंत्री श्री विजय शाह ने कहा की इंदौर में इको टूरिज्म में अनेक संभावनाएं है इसके लिए वन विभाग भी काम कर रहा है। उमरीखेड़ा में इको टूरिज्म की संभावना को देखते हुए 30 जून को क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ वन्य जीव जंतुओं , लग्जरी टेंट में रुकने की व्यवस्थाएं और एडवेंचर पार्क के साथ पैदल और साइकिल ट्रेक को संभावनाओं के संबंध में भी विचार किया जाएगा। इसके लिए पीपी मोड में काम के लिए भी विचार किया जाएगा जिससे इंदौर व्यवसायिक राजधानी होने के साथ इको टूरिज्म क्षेत्र में भी पहचाना बना सके।
पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने बैठक में कहा की रालामंडल अभयारण में नाइट सफारी से इंदौर के प्रति लोगो का आकर्षण बढ़ेगा , इसके साथ ही महू क्षेत्र में भी पर्यटन की असीम संभावना है इसके लिए भीं जल्दी ही क्षेत्र का भ्रमण कर कार्योजना बनाई जायेगी, उमरीखेड़ा के साथ सिमरोल क्षेत्र को भीं जोड़ने से विस्तृत कार्योजना बनाने से इंदौर में पर्यटन का बेहतर सर्किट बन जाएगा ।
प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल ने कहा की जिला स्तर से प्रस्ताव आते ही रालामंडल में नाइट सफारी को अनुमति दे दी जाएगी। रालामंडल में छुटे हुए क्षेत्र में 15 फिट की जाली लगाई जाएगी ।रहवासी क्षेत्रों में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए भी व्यवस्था की जाए। 30 जून को रालामंडल और उमरीखेड़ा विकास के लिए कार्योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है ।

एमजी रोड पुलिस ने जेल रोड से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जी घड़ियां बेचने वाले दो दुकानदारों को पकड़ा है। इनसे 9.5 ला...
24/06/2021

एमजी रोड पुलिस ने जेल रोड से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जी घड़ियां बेचने वाले दो दुकानदारों को पकड़ा है। इनसे 9.5 लाख रुपए की 1073 नकली घड़ियां बरामद की हैं। ये 800 से 1000 तक में घड़ियां बेचते थे, जबकि असली घड़ियों की
कीमत बहुत ज्यादा होती है। एमजी रोड टीआई डीवीएस नागर के अनुसार, राडो, फास्ट्रैक, जी शॉक के नाम से घड़ियां बनाने वाली कंपनियों की शिकायत पर पवन ट्रेडिंग कंपनी के दुकानदार अमर छाबड़िया और पूजा वॉच सेंटर के दुकानदार कन्हैया मूलचंदानी के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कि वे नकली घड़ियां कहां से लाते थे और किसे बेचते थे। कुछ दिन पहले सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने भी रानीपुरा से नकली कॉस्मेटिक बेचने वालों को जेल भेजा था।

सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल) और सीआईएससीई ( भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद ) द्वारा 12वीं के नतीजों...
24/06/2021

सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल) और सीआईएससीई ( भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद ) द्वारा 12वीं के नतीजों के लिए सुझाए गए फॉर्मूले सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिए हैं। साथ ही, 12वीं की परीक्षा रद्द करने के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका भी खारिज कर दी है।
जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश माहेश्वरी की बेंच ने मंगलवार को 12वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय सही करार दिया। जजों ने कहा कि इस मामले में अब कोई भी आदेश देने से अनिश्चितता बढ़ेगी। इससे बच्चों की मनोदशा पर बुरा असर पड़ेगा। बेंच ने कहा, 'परीक्षा रद्द करने के लिए खुद छात्रों ने याचिका दायर की परीक्षा में पेश होने में अपनी असमर्थता जाहिर की थी। इसके बाद परीक्षा रद्द हुई। क्या आप (फैसला पलटने की मांग करने वाले) चाहते हैं कि ये फैसला पलटकर फिर 20 लाख छात्रों को अधर में डाल दिया जाए। यह जनहित में लिया गया फैसला था। हमें नहीं लगता कि परीक्षा रद्द करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।'

कोरोना संक्रमण के साये में लगातार दूसरे साल अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सोमवार को यह फैसल...
23/06/2021

कोरोना संक्रमण के साये में लगातार दूसरे साल अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सोमवार को यह फैसला किया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने कहा, 'लोगों की जिंदगी बचाना और उन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है इसलिए यात्रा रद्द की गई है। '
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने बताया, रोज सुबह छह बजे और शाम 5:30 पर बोर्ड की वेबसाइट www. shriamarnathjishrine.com और एप पर आरती का प्रसारण होगा। गौरतलब है कि इस साल 28 से जून से यात्रा प्रस्तावित थी।

संभाग के आठों जिलों में अब तक 2 से 3 इंच तक कम बारिश हुई है। झाबुआ, आलीराजपुर, इंदौर और बुरहानपुर जिले में भी अभी तक 3 स...
23/06/2021

संभाग के आठों जिलों में अब तक 2 से 3 इंच तक कम बारिश हुई है। झाबुआ, आलीराजपुर, इंदौर और बुरहानपुर जिले में भी अभी तक 3 से 5 इंच के बीच बारिश हुई। है। 24 जून के बाद बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे भी स्थिति सामान्य के आसपास ही रहेगी। प्रदेश के नौ संभागों में से कुछ में औसत तो कुछ में औसत से 2 से 3 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। मानसून जल्दी आने का फायदा इन संभागों को मिला है। इंदौर संभाग के भी खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन में मानसून जल्दी आया था और अच्छा बरसा था, लेकिन इसके बाद ब्रेक लग गया।

कोरोना के घटते मामलों के बीच अब उत्तराखंड सरकार विभिन्न चरणों में चारधाम यात्रा शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई...
23/06/2021

कोरोना के घटते मामलों के बीच अब उत्तराखंड सरकार विभिन्न चरणों में चारधाम यात्रा शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई से कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यात्रा के तीन चरण होंगे। पहले चरण में एक जुलाई से चमोली जिले के लोगों को बद्रीनाथ धाम, रुद्रप्रयाग जिले के लोगों को केदारनाथ धाम, उत्तरकाशी जिले के लोगों को गंगोत्री और यमुनोत्री जाने की अनुमति होगी। इसके बाद 11 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों के लोगों के लिए यात्रा खोल दी जाएगी। अगर कोरोना के हालात सामान्य रहे तो तीसरे चरण में दूसरे राज्यों के लोगों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

कोरोना टीका लगने के बाद भी अगर किसी को संक्रमण होता है तो उसके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 75-80 फीसदी तक कम होगी।...
19/06/2021

कोरोना टीका लगने के बाद भी अगर किसी को संक्रमण होता है तो उसके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 75-80 फीसदी तक कम होगी। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बताया कि संक्रमित होने पर टीका लगवा चुके लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत 8% ही है। जबकि उनके सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती होने का जोखिम केवल 6% है। अग्रवाल ने बताया कि 11 से 17 जून के बीच देश के 513 जिलों में संक्रमण के कुल मामले 5% से भी कम थे। पिछले 11 दिनों से एक लाख से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।

इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई गिरावट को देखते हुए निगम ने रीजनल पार्क, मेघदूत उपवन और चिड़ियाघर...
19/06/2021

इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई गिरावट को देखते हुए निगम ने रीजनल पार्क, मेघदूत उपवन और चिड़ियाघर शुक्रवार से दर्शकों के लिए खोल दिए। अब ये तीनों सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। लोगों को कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने व सैनिटाइजेशन का कड़ाई से पालन करना होगा।

Address

Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore ki public posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category