31/08/2024
आजकल पता नहीं हमारी युवा पीढ़ी किस ओर जा रही है। गांव में ज्यादातर युवाओं का सपना किसी अच्छे पद को पाना या अच्छा इंसान बनना ना रहकर एक बाहुबली बनने का रह गया है। उनको चलाने के लिए कैम्पर या काली स्कॉर्पियो चाहिए और हाथ में एप्पल का फोन। पर बिना काम किए ये सब आएंगे कहां से, इसलिए ऐसे युवाओं में से ज्यादातर गलत रास्ते का चयन करके इस सब को हासिल करना चाहते हैं। हालांकि इस सब में उनकी कोई गलती नहीं है, क्योंकि उन्होंने गानों, फिल्मों में देखा की बाहुबली का बहुत रुतबा होता है, इसलिए कहीं ना कहीं बच्चे भी वही संस्कार लेते हैं परिवार यारी दोस्ती में उन्होंने ऐसे लोगों का आना-जाना देखा इसलिए उन्होंने ये सब सोख पाल लिए। लेकिन इन बेचारों को ये नहीं पता है की इस रास्ते का अंत बहुत भयानक होता है और जब तक उन्हें इसका एहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
भाइयों समाज बहुत गलत दिशा में जा रहा है आज के युवा को बड़ी गाड़ी बड़ा रुतबा और लड़कियों के पीछे पागल होते ही हुए देखा जा सकता है साफ-साफ
इसलिए देश में दिनों दिन बलात्कार हत्या डकैती जैसी घटनाएं आम हो गई है