26/03/2020
आसींद नगर पालिका क्षेत्र में मनीष हगामी लाल मेवाड़ा ने वर्तमान हालात को ध्यान रखते हुए जायजा लिया
आसींद- कोरोना वायरस को लेकर आसींद नगरपालिका क्षेत्र में हालात का जायजा लेने पहुंचे मनीष हगामी लाल मेवाड़ा । इस दौरान आमजन में कोरोना वायरस के तृतीय चरण को लेकर गंभीरता का आभाव दिखा प्रशासन ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने का आदेश जारी कर रखा हैं परंतु आमजन को किसी बात की और राशन की कोई तकलीफ न हो इस हेतु आज नगर में मेवाड़ा द्वारा सघन दौरा किया गया । कर्फ्यू के दौरान किसी भी आमजन को कोई तकलीफ ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए आसींद नगरपालिका क्षेत्र में आमजन से चर्चा की गई वर्तमान में सब तरफ शांति है । आमजन को कोई तकलीफ ना हो और प्रशासन को भी जनता का पूरा सहयोग मिले इस बात का ध्यान रखा गया । जनता घबराये नही,जनता को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जायेगी अति आवश्यक ओर मेडिकल सुविधाओं हेतु उन्हें पूर्ण राहत प्रदान की जायेगी । जनता से अपील हैं अपने घरों में ही रहे और कोरना वायरस से सजग रहे ।
मनीष हगामीलाल मेवाड़ा