Traffic Police Narmadapuram

Traffic Police Narmadapuram यातायात के नियमों का पालन करें
Official page of Narmadapuram traffic police. DM us your suggestions.

06/02/2026

*नर्मदापुरम पुलिस का नवाचार*
*शीघ्र मिले दुर्घटना पीड़ितों को CPR और प्राथमिक उपचार*
*राहवीर योजना हो साकार*
*कम हो मृत्यु दर और लोगों में आए यातायात शिष्टाचार*

*नर्मदापुरम*
नर्मदापुरम जिले में दुर्घटनाओं की रोकथाम, मृत्युदर में कमी लाने एवं घायलों को राहत या सहयोग की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्ण एस थोटा के निर्देशानुसार जिले के दुर्घटना बहुल क्षेत्र में निवासियों को सीपीआर एवं अन्य ट्रेनिंग दिये जाने का नवाचार प्रारंभ किया गया है, ताकि दुर्घटना उपरांत सहायता आने में लगने वाले समय के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा प्राथमिक उपचार, आवश्यकतानुसार सीपीआर दिया जा सके एवं बचाव के दौरान ध्यान में रखे जाने वाली सावधानी से अवगत कराया जा सके।

निर्देश अंतर्गत थाना प्रभारी गण को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत सामूदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो जिला चिकित्सालय से संपर्क स्थापित कर चिन्हित दुर्घटना बहुल क्षेत्रो में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत जिले के सोहागपुर सिवनी मालवा एवं यातायात थाने द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं प्रशिक्षण में निम्न बातो को ध्यान में रखा जा रहा है...
प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना क्षेत्र के पास रहने वाले रहवासियों, दुकानदारों, व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठानों में कार्य करने वालो
को आवश्यक रूप से सी.पी. आर. का प्रशिक्षण दिया जाये

दुर्घटना होने पर पीड़ित की स्थिति की अनुसार दिये जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है ताकि आमजन जागरूक हों

दुर्घटना की स्थिति में संपर्क किये जाने वाले आपातकालीन नम्बरो 108, हाईवे हेल्प लाईन नम्बर,
1033, 1099 कंट्रोल रूम नंबर 7049101031, डायल 112 इत्यादि से अवगत कराया जा रहा है।

दुर्घटना के उपरांत वाहन की स्थिति एवं पीड़ित की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पीड़ितो का बचाव करते समय ध्यान में रखने वाली सावधानी से अवगत कराया जा रहा है ।
इस प्रशिक्षण कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना से संबंध विभिन्न योजनाऐं जैसे राहवीर योजना, हिट एन्ड रन योजना, कैश लेस योजना इत्यादि का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, और यातायात नियमों से आम जन को जागरूक किया जा रहा है ।

प्रत्येक थाना क्षेत्र में दुर्घटना बहुल क्षेत्रो में प्रशिक्षण प्राप्त एवं सहयोगी व्यक्तियो का थाना स्तर पर एक व्हाटअप ग्रुप "सड़क सुरक्षा सहयोगी" के नाम से बनाया जा रहा है एवं ऐसे अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जा रहा है .

29/01/2026
Happy Republic Day🇮🇳
26/01/2026

Happy Republic Day🇮🇳

नर्मदा प्रकटोत्सव दिवस पर निम्नानुसार रहेगी यातायात व्यवस्था……………………. नर्मदा प्रकटोत्सव दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की स...
24/01/2026

नर्मदा प्रकटोत्सव दिवस पर निम्नानुसार रहेगी यातायात व्यवस्था
…………………….
नर्मदा प्रकटोत्सव दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्हीआइपी भ्रमण की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है जो निम्नानुसार है -
1 एकता चौक ,इंद्रा चौक ,हलवाई चौक ,सेंट्रल बैंक तिराहा ,से नर्मदा घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा 2.सेठानी घाट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहनो की पार्किंग सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान में निर्धारित की गयी है अतः अस्पताल तिराहा से केवल दो पहिया वाहन , विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन एवं शासकीय कार्य में लगे अधिकारियों के वाहन जा सकेंगे
3-शहर के अंदरूनी मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से एवं VIP आवागमन के मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के किनारे किसी भी प्रकार के वाहन का खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा ,
VIP मार्ग हेलीपेड से केन्द्रीय विद्यालय ,एसपीएम के अंदर से सर्किट हाउस, कोठी बाज़ार और कलेक्ट्रेट तक रहेगा एवं वापसी हेतु मालाखेड़ी बड़ तिराहा होते भोपाल मार्ग रहेगा
4-एकता चौक से पर्यटन घाट होकर झंडा चौक तक जाने वाले मार्ग में विशिष्ट अतिथिगण के वाहनो हेतु शनि मंदिर गली तक पिक एंड ड्रॉप की सुविधा कार्यक्रम प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व तक उपलब्ध रहेगी अतिथियों को ड्रॉप करने के पश्चात् वाहन सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान या गुप्ता मैदान पर वाहन पार्क कर सकेंगे उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी l।
5.व्यवस्था में लगे समस्त शासकीय वाहन सम्बंधित अधिकारी को कर्तव्य स्थल पर छोड़कर सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान या गुप्ता मैदान पर पार्क करेंगे
पार्किंग व्यवस्था निम्न रहेगी A.सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान - केवल दो पहिया वाहन ,विशिष्ट अतिथि ,व शासकीय वाहन, मीडिया वाहन।
B. गुप्ता मैदान - समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन
C. दशहरा मैदान -समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन
D. इंदिरा चौक - दोपहिया एवं चारपहिया वाहन
VIP आगमन और प्रस्थान के दौरान थोड़ी देर के लिए व्हीआईपी मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाएगा अतः असुविधा से बचने के लिए परिवर्तित मार्ग के उपयोग की सलाह दी जाती है
व्यवस्था के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नो व्हीकल जोन में सिर्फ आपातकालीन वाहनों को आवागमन की सुविधा रहेगी
पुलिस प्रशासन ने निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है..
Follow

*दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करें - नर्मदापुरम पुलिस* ************************नर्मदापुरम !सड़क दुर्घटना मे घायलों की मद...
11/01/2026

*दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करें - नर्मदापुरम पुलिस*
************************
नर्मदापुरम !
सड़क दुर्घटना मे घायलों की मदद करें और कानूनी दिक्कत से सुरक्षा के साथ प्रशासन से सम्मान भी प्राप्त करें यह अपील नर्मदापुरम पुलिस ने किया है
“राहवीर योजना ” के अंतर्गत शासन द्वारा इस प्रकार का प्रावधान किया गया है
मध्य प्रदेश की 'राहवीर योजना' (Rahveer Yojana) सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 'गोल्डन आवर' (दुर्घटना के 1 घंटे के भीतर) में अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार नागरिक (राहवीर) को ₹25,000 का इनाम देती है, जिसका उद्देश्य जान बचाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है, जैसा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित और लागू किया गया है, और इस योजना में राहवीरों को कानूनी सुरक्षा और प्रशंसा भी मिलती है।
योजना की मुख्य बातें:
₹25,000 का इनाम: घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले प्रत्येक राहवीर को यह राशि मिलती है, भले ही एक से ज़्यादा लोग मदद करें।
कानूनी सुरक्षा: मोटर वाहन अधिनियम 2019 की धारा 134A के तहत राहवीरों को कानूनी संरक्षण मिलता है, ताकि वे निडर होकर मदद कर सकें।
प्रशंसा: सभी पात्र राहवीरों को प्रशस्ति पत्र (Certificate of Appreciation) दिया जाता है।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान: हर साल 10 उत्कृष्ट राहवीरों को ₹1 लाख और ट्रॉफी से दिल्ली में सम्मानित किया जाता है।
भुगतान: पुरस्कार राशि सीधे राहवीर के बैंक खाते में PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से भेजी जाती है।
प्रचार: मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ा रही है ताकि अधिक लोग आगे आएं।
उद्देश्य:
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना।
घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता (गोल्डन आवर में) उपलब्ध कराना।
नागरिकों को 'Good Samaritan' (नेक नागरिक) बनने के लिए प्रेरित करना।
यह योजना भारत सरकार की राष्ट्रीय पहल के अनुरूप मध्य प्रदेश में 17 जुलाई, 2025 से लागू की गई है।

Wishing you a very happy and safe new year❤️🥰🙏
01/01/2026

Wishing you a very happy and safe new year❤️🥰🙏

31/12/2025

यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट अवश्य पहने, नशे में व ओवरस्पीड में वाहन न चलाए🙏
Follow
namastenarmadapuram narmadapuramnivasi traffic meme police helmet

नर्मदापुरम और इटारसी में शराब पीकर वाहन चलाना भारी पड़ सकता है **************नव वर्ष के नाम पर हुड़दंग करने वालों और शरा...
31/12/2025

नर्मदापुरम और इटारसी में शराब पीकर वाहन चलाना भारी पड़ सकता है
**************
नव वर्ष के नाम पर हुड़दंग करने वालों और शराब पीने वालों को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी और उनका वाहन जप्त कर अन्य साधन से अथवा अपने वाहन से घर छोड़ा जाएगा शराब पीकर वाहन चलाने के प्रकरणों में न्यायालय द्वारा न्यूनतम 10000 रुपए जुर्माने का प्रावधान है
नर्मदापुरम शहर में कोतवाली देहात और यातायात पुलिस द्वारा लगातार तीन दिनों तक विभिन्न छह स्थानों पर इस प्रकार चेकिंग लगाई जाएगी कि कोई वाहन बिना चेकिंग के न चल सके,
चेकिंग स्थान की आकस्मिकता बनाए रखने के लिए कुछ समय उपरांत चेकिंग पॉइंट परिवर्तित होता रहेगा
यही प्रक्रिया इटारसी और जिले के अन्य थानों में होगी
नर्मदापुरम पुलिस ने नव वर्ष उत्सव पर "क्या करे और क्या न करें" के संबंध में एक एडवायजरी जारी की है
*क्या करें -*
: वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें

: हेलमेट अथवा सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनें

: सीमित गति में वाहन चलाएँ, विशेषकर हाईवे, धार्मिक स्थल एवं पिकनिक स्थलों मोड़ और चौराहों तिराहों पर,

: सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार बनाए रखें

: संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाना को दें

: परिवार, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा का ध्यान रखें

पुलिस द्वारा लगाए गए चेकिंग पॉइंट, बैरिकेडिंग एवं रूट डायवर्जन में सहयोग करें

: पर्यटक स्थलों, जंगल क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों एवं रिसॉर्ट्स में स्थानीय नियमों का पालन करें

: आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम 7049101031 अथवा डायल 112 से संपर्क करें

*क्या न करें -*

: शराब पीकर वाहन न चलाएँ

: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें

: ओवरस्पीडिंग,
रैश ड्राइविंग या स्टंट न करें

: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, झगड़ा या अशांति न फैलाएँ

: धारदार हथियार, लाठी, बेसबॉल, चाकू आदि लेकर न चले
: अवैध गतिविधियों-जैसे जुआ, नशा, अवैध शराब में शामिल न हों
: जंगल, धार्मिक स्थल या पर्यटन स्थलों पर आग, तेज आवाज़, या अनुचित व्यवहार न करें
: आपकी सुविधा एवं सुरक्षा हेतु लगे पुलिस कर्मियों से बहस या अवरोध उत्पन्न न करें
:अफवाहें न फैलाएँ एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पोस्ट न करें
: आपात स्थिति में पुलिस/प्रशासन से संपर्क करने में संकोच न करें

नववर्ष पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर **************नए वर्ष के नाम पर हुड़दंग करने वालों अथवा शराब पी...
30/12/2025

नववर्ष पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर
**************
नए वर्ष के नाम पर हुड़दंग करने वालों अथवा शराब पीने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी
ढाबों होटलों और नए वर्ष के स्वागत हेतु लोगों के समूह में एकत्रित होने के स्थलों, पिकनिक पॉइंट, धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति और पेट्रोलिंग बनी रहेगी
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी और उनका वाहन जप्त कर अन्य साधन से घर भेजा जाएगा इनका प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा जहां पर न्यूनतम 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है
सड़क पर केक काटने, मार्ग अवरुद्ध करने, चलते वाहन की छत या बोनट से शरीर को निकाल कर नाचना या वीडियो बनाना, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाना, अत्यधिक ध्वनि, मोडिफाइड साइलेंसर, सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी और इनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही की जायेगी
नर्मदापुरम शहर में कोतवाली देहात और यातायात पुलिस द्वारा लगातार तीन दिनों तक विभिन्न छह स्थानों पर चेकिंग की जाएगी जिसका चेकिंग स्थान रात में ही कुछ समय चेकिंग उपरांत परिवर्तित होता रहेगा
यही प्रक्रिया जिले के सभी थानों में विभिन्न स्थानों पर होगी
नर्मदापुरम पुलिस शांतिपूर्ण, मर्यादापूर्ण तरीके से नव वर्ष के अवसर का आनंद लेने, दुर्घटना मुक्त कार्यक्रम मनाने और व्यवस्था में सहयोग की अपील करती है

*सड़क दुर्घटनाओं के घटना स्थलों के समीक्षा एवं सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नर्मदापुरम हरदा मार्ग का भ्रमण***********...
11/12/2025

*सड़क दुर्घटनाओं के घटना स्थलों के समीक्षा एवं सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नर्मदापुरम हरदा मार्ग का भ्रमण*
********************
*नर्मदापुरम*
जिले मे विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 7 प्रतिशत वृद्धि हुई है
पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्णा थोटा द्वारा घटनाओं की समीक्षा की गई और पाया गया कि नर्मदापुरम से सिवनीमालवा तक देहात थाना क्षेत्र, डोलरिया और सिवनी मालवा में काफी संख्या में दुर्घटनाएं घटित हुई है और सिवनी मालवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर भी दुर्घटनाओं काफी संख्या में वृद्धि हुई है
उक्त दुर्घटनाओं के कारणों और निदान के प्रयास हेतु आज पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा ने डोलरिया, सिवनी मालवा और शिवपुर थाना क्षेत्र के दुर्घटना बहुल क्षेत्र एवं चिह्नित गंभीर दुर्घटना स्थलो का अवलोकन किया एवं घटना के तथ्यों, परिस्थितियों और सड़क की स्थिति की समीक्षा की और दुर्घटना के कारणों और सड़क सुधार की संभावना भी देखी
भ्रमण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष मिश्रा, SDOP श्री महेंद्र सिंह चौहान, SI खुमान पटेल निरीक्षक सुधाकर वारस्कर, SI विवेक यादव और कुछ घटनाओ के विवेचक गण घटना स्थल पर साथ में उपस्थित रहे
घटना स्थल की स्थितियों को देखते हुए घटनाओं की परिस्थितियों, दुर्घटना समय, घटना के संभावित कारणों पर विचार किया गया तथा रोकथाम के दीर्घकालिक और अल्पकालिक उपायों पर संबंधितों से चर्चा की गई और सड़क इंजीनियरिंग से संबंधित सुधार के बिंदुओं को चिन्हित किया जा कर सुधार कराने, सड़क पर गड्ढों को भरवाने , रेडियम पेंट , शोल्डर भरवाने, साइनेज लगाने, रोड लाइनिंग और ब्लाइंड स्पॉट के परिशोधन हेतु संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी से पत्र व्यवहार करने के निर्देश उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा को दिए गए
*********

Address

Hoshangabad
Hoshangabad
461001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Traffic Police Narmadapuram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category