भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला हिसार

  • Home
  • India
  • Hisar
  • भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला हिसार

भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला हिसार Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला हिसार, Political organisation, Near the canal in Navdeep Colony, Hisar.

सीटू जनसंपर्क अभियान जारी मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के विरोध की कर रहे पूरी तैयारी।आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को भवन निर्मा...
18/01/2022

सीटू जनसंपर्क अभियान जारी मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के विरोध की कर रहे पूरी तैयारी।

आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को भवन निर्माण कामगार यूनियन ( सीटू) तहसील कमेटी उकलाना द्वारा 28 व 29 जनवरी संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर हिसार श्रम मंत्री आवास पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी को लेकर उकलाना क्षेत्र के गांव कंडूल, किनाला व उकलाना शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे यूनियन जिला कमेटी से जिला सचिव मनोज सोनी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, व यूनियन उकलाना तहसील कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम लितानी,तहसील कमेटी सचिव राजबीर पाबड़ा समिल रहे।
यूनियन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा व जिला सचिव मनोज सोनी ने जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षो से मजदूर वर्ग को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उनके द्वारा श्रम कल्याण बोर्ड में अप्लाई किए गए सुविधा फर्मों पर तरह तरह के ऑब्जेक्शन लगा कर अधिकारी तंग कर रहे है लंबे समय से उनका पैसा उनके खाते में नहीं डला है।एक साइकिल स्कीम के तहत दी जाने वाली 3000 रुपए की सहायता राशि के लिए भी 1 से 2 वर्ष का इंतजार करना पड़ रहा है।साथ मे केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों पर किए गए हमले से देश व प्रदेश का मजदूर वर्ग काफी आक्रोशित है और इसका जवाब वह 28 व 29 जनवरी को संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के बैनर तले श्रम मंत्री के हिसार स्थित आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर के देगा।यदि 28 व 29 को मजदूरों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाता है तो ठीक है अन्यथा संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा श्रम मंत्री के आवास पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेगा और तब तक डटा रहेगा जब तक मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता।
इस दौरान राजेश बिठमड़ा,रामकुमार जांगड़ा,संजय सोढ़ी, राधेश्याम खैरी,वीरेंद्र लितानी,पालेराम कंडूल,दयानंद ढूकिया,प्रेम सोनी,धर्मपाल,रामफल,धर्मपाल लितानी,सतीश खैरी,सुरेंद्र मिस्त्री सामिल रहे।

3 अगस्त को सिरसा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास स्थान पर होगा विशाल आक्रोश प्रदर्शन मजदूरों मे सरकार के प्रति भार...
27/07/2021

3 अगस्त को सिरसा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास स्थान पर होगा विशाल आक्रोश प्रदर्शन मजदूरों मे सरकार के प्रति भारी रोष।
लगातार भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा 3 अगस्त की तैयारी को लेकर ज्यादा से ज्यादा मजदूर प्रदर्शन में शामिल हो इसलिए गांव - गांव जीप जत्था निकाल रही है पूरे प्रदेश भर में जीप जत्थे भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा द्वारा चलाए जा रहे है।
आज दिनांक 27 जुलाई को एक जीप जत्था भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के राज्य अध्यक्ष देशराज व मनोज सोनी के नेतृत्व में उकलाना के गांव लितानी,नयागांव, चमार खेड़ा, खैरी व पाबड़ा में पहुंचा और मजदूरों को राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में बताया व 3 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सिरसा आवास पर होने वाले विशाल आंक्रोश प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए कहा।

8 जून निर्माण मजदूरों के प्रदर्शन की अखबारों की कुछ कटिंग  जिला हिसार
09/06/2021

8 जून निर्माण मजदूरों के प्रदर्शन की अखबारों की कुछ कटिंग जिला हिसार

25/05/2021
👣👣शहीद यादगार किसान मजदूर पदयात्रा👣👣  जिसकी शुरवात कल हांसी की लाल सड़क से हुई थी आज 19 मार्च को यह पदयात्रा सोरखी से अप...
19/03/2021

👣👣शहीद यादगार किसान मजदूर पदयात्रा👣👣 जिसकी शुरवात कल हांसी की लाल सड़क से हुई थी आज 19 मार्च को यह पदयात्रा सोरखी से अपने अगले पड़ाव की तरफ बढ़ते हुए।यह पदयात्रा 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर टिकरी बॉर्डर पर पहुंचेगी।

08/03/2021
निर्माण मजदूरों ने भरी हुंकार 10 मार्च को करेंगे किसान आंदोलन का समर्थनदिनांक 06 मार्च को हिसार पृथ्वी प्रभात भवन में भव...
06/03/2021

निर्माण मजदूरों ने भरी हुंकार 10 मार्च को करेंगे किसान आंदोलन का समर्थन
दिनांक 06 मार्च को हिसार पृथ्वी प्रभात भवन में भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी हिसार की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता राजू बरवाला जिला अध्यक्ष की रही व संचालन मनोज सोनी जिला सचिव ने किया बैठक मे हिसार की विभिन्न तहसीलों से प्रतिनिधि साथी पहुंचे बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें 8 मार्च को महिला दिवस पर महिला निर्माण मजदूर भी शामिल होंगी।
भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य अध्यक्ष देशराज ने संगठन के काम पर जोर देते हुए सदस्यता को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान के रूप में करने का आह्वान किया
CWFI के राष्ट्रव्यापी आवाह्न के तहत भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के नेतृत्व में 10 मार्च को किसान आंदोलन के समर्थन में हिसार जिले से हजारों की संख्या में निर्माण मजदूर हिसार के चारो टोल प्लाजा पर आंदोलन का समर्थन करेंगे।
यूनियन के जिला अध्यक्ष राजू बरवाला ने बताया कि 10 मार्च को निर्माण मजदूरों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किया जाएगा इस दौरान हमने जिला स्तर पर तहसील कमेटियों की टोल प्लाजा वाईज जिम्मेदारी लगाई है 1.मायड़ टोल पर हांसी व मायड़ के साथ लगते हिसार का निर्माण मजदूर।2.बाड्डोपट्टी टोल प्लाजा पर उकलाना, बरवाला का निर्माण मजदूर 3. चोधरिवास टोल प्लाजा पर हिसार शहर व आस पास के गांव का निर्माण मजदूर 4. लान्दड़ी टोल प्लाजा पर आदमपुर,अग्रोहा का निर्माण मजदूर किसान आंदोलन का समर्थन करते। आज के मीटिंग में मनोज सोनी रणधीर साथ रोड जिला अध्यक्ष राजू बरवाला वीरेंद्र दुर्जनपुर रामफल बरवाला निर्मला कैमरी लीलू राम रामकुमार उकलाना राधेश्याम लितानी रणजीत खेरी राजेश जुगलान राजबीर बरवाला सतवीर आदि सदस्य शामिल थे
जारीकर्ता मनोज सोनी जिला सचिव मोबाइल नंबर 930 6584 845

भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के राज्य अध्य्क्ष देसराज उपाध्यक्ष वेदप्रकास शर्मा और जिला सचिव मनोज सोनी ने आर्यनगर ह...
02/03/2021

भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के राज्य अध्य्क्ष देसराज उपाध्यक्ष वेदप्रकास शर्मा और जिला सचिव मनोज सोनी ने आर्यनगर हिसार में 2021 की सदस्यता अभियान चलाते हुये,,

18/11/2020

#श्रद्धांजलि

#कामरेड_धर्मवीर_कंवारी हमारे बीच नहीं रहे। वो पिछले एक सप्ताह से कोविद से ग्रसित थे और हिसार में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वो किसान सभा के जिला सचिव और राज्य कोषाध्यक्ष थे। 1957 में पैदा हुए कामरेड धर्मवीर अमर जेंसी में जेल में रहे। वो 2016 में पार्टी सदस्य बने। अब पार्टी जिला कमेटी के सदस्य थे।

20 नवंबर को हिसार पृथ्वी प्रभात भवन में उनकी शोक सभा आयोजित की जाएगी

दिनांक 15 नवंबर 2020भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा तहसील कमेटी हिसार ने विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित किया सांस्कृतिक कार...
15/11/2020

दिनांक 15 नवंबर 2020
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा तहसील कमेटी हिसार ने विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
आज भवन निर्माण कामगार यूनियन तहसील कमेटी हिसार ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर स्वच्छ एवं प्रगतिशील सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि का. देशराज को तहसील के प्रधान रणधीर सातरोड़ व जिला के वरिष्ठ उप प्रधान वेदप्रकाश बुका देकर सम्मानित किया का. देशराज ने दी प्रज्वलित करने के साथ कार्यक्रम की शुरूआत कि।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि देशराज में अपने संबोधन में कहा कि आज पुरे देश में लाखों करोड कारीगर मजदूर हे जो आए दिन ऊंची - उंची इमारतों निर्माण करते हैं बड़े-बड़े पुल तक बनाते हैं उन मजदूर कारीगरों को लॅाक डाउन के दौरान अनेको प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा एक तरफ बड़े-बड़े पूंजीपतियों को सरकार अनेको प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने पर लगी थी दूसरी और मजदूर अपने घर मैं पैदल जाने को ही मजबूर थे । उन्होने बताया कि श्रम कल्याण बोर्ड में 4000 से ज्यादा रुपए जमा है और उसमें से हरियाणा सरकार नाम मात्र खर्च कर के सिर्फ और सिर्फ दिखावा कर रही है।
इसके पश्चात निर्माण में दूर से जुड़े कारीगर की बेटी अंकिता ने मजदूरों की जिंदगी पर कविता सुनाई जिस पर कार्यक्रम में उपस्थ्ति लोगों ने तालियां बजाई और हौसला अफजाई की।
रोहतक से नाटक टीम कलर गैलरी फिल्म एंड थिएटर सोसाइटी ने नाटक मंचन किया जिसका नाम था चार हाथ जिस में मजदूरों की दशा का वर्णन किया गया किस प्रकार बड़ी बड़ी सुंदर इमारतों का निर्माण करने वाले मजदूर , दुल्हन की तरह विश्व को सजाने वाले मजदूर, कारीगर को भारत में शोषित किया जा रहा है शर्म संहिता के चार कोड जो भारत सरकार ने पारित करके मजदूर कारीगरों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया है। इन काले कानूनों के माध्यम से मजदूरों के हाथों को काट दिया गया है जो नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार मालिक मजदूर से ज्यादा से ज्यादा काम लेना चाहता है और मालिक सोचता है कि मजदूरों के चार हाथ होने चाहिए ताकि उन से ज्यादा काम ले सके । 8 घंटें का काम 4 घंटे में ओर 4 घंटें का काम 2 घंटे में करवाया जाए ताकि जादा से जादा मजदूरों का शोषण किया जा सके
आज के कार्यक्रम में सीटू जिला की अध्यक्ष कामरेड सुरेश कुमार ने भी तहसील कमेटी को बधाई देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम को साल में दो तीन बार करने का सुझाव दिया और कहा कि असली समाज सुधारक विश्वकर्मा, रेदास, कबीर सूरदास, अंबेडकर, भगत सिंह जैसे प्रगतिशील लोगों ने समाज को नया रास्ता दिखाया लोगों को इनके दिखाई रास्ते पर चलना चाहिए तभी शोषण से मुक्ति मिल सकती है।
आज के कार्यक्रम मुख्य अतिथि देषराज को मोमेंट देकर समानित किया गया ,नाटक टीम का धन्यवाद किया गया।
आज के कार्यक्रम का संचालन मनोज सोनी व वीरेंद्र दुर्जनपुर द्वारा किया गया आज के कार्यक्रम में ही जिला के वरिष्ठ उप प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, निर्मला कैमरी, सरोज टोकस,लीलूराम न्यू मॉडल टाउन ,फूल सिंह चंद्रलोक, दीपक विराट नगर ,रणधीर सातरोड, मुनीश विनोद नगर, रामनिवास ढाणी रायपुर, सुनील शिकारपुर, मनोज शिकारपुर, राकेश गंगवा, जगदीश ने मॉडल टाउन ,सुरेश शास्त्री नगर, परवीन टोकस, सोदागर यादव, उमेश पांडे जी, विनय पांडे सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
आज के कार्यक्रम का समापन तहसील के प्रधान रणधीर सातरोड ने किया

Address

Near The Canal In Navdeep Colony
Hisar

Telephone

+919306584845

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला हिसार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share