Jindal House Hisar

Jindal House Hisar सबका विश्वास, हिसार में परिवर्तन और विकास

16/02/2026

आज दिनांक 16 फरवरी को भारत नगर, वार्ड नंबर-6 में श्रीमती सावित्री जिन्दल जी द्वारा जारी विकास ग्रांट से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ श्री प्रवीण पोपली जी (मेयर, हिसार) एवं श्री जगदीश जिन्दल जी द्वारा किया गया।
इस कार्य के अंतर्गत लगभग 32 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड (CC Road) का निर्माण किया जाएगा।
श्रीमती सावित्री जिन्दल जी हिसार के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री कुलदीप कुमार, श्री सुशील शर्मा पूर्व पार्षद,श्री कपिल सैनी ,श्री दीपक वाल्मीकि व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

आज दिनांक 16 फरवरी को भारत नगर, वार्ड नंबर-6 में श्रीमती सावित्री जिन्दल जी द्वारा जारी विकास ग्रांट से सड़क निर्माण कार...
16/02/2026

आज दिनांक 16 फरवरी को भारत नगर, वार्ड नंबर-6 में श्रीमती सावित्री जिन्दल जी द्वारा जारी विकास ग्रांट से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ श्री प्रवीण पोपली जी (मेयर, हिसार) एवं श्री जगदीश जिन्दल जी द्वारा किया गया।
इस कार्य के अंतर्गत लगभग 32 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड (CC Road) का निर्माण किया जाएगा।
श्रीमती सावित्री जिन्दल जी हिसार के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री कुलदीप कुमार, श्री सुशील शर्मा पूर्व पार्षद,श्री कपिल सैनी ,श्री दीपक वाल्मीकि व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

26/01/2026

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏
संविधान के मूल्यों को अपनाते हुए आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।
जय हिंद। 🇮🇳

आज जिन्दल हाउस हिसार में परमश्रद्धेय बाऊ जी श्री ओ.पी. जिन्दल  जी के आशीर्वाद व श्रीमति सावित्री जिन्दल जी विद्यायक हिसा...
14/01/2026

आज जिन्दल हाउस हिसार में परमश्रद्धेय बाऊ जी श्री ओ.पी. जिन्दल जी के आशीर्वाद व श्रीमति सावित्री जिन्दल जी विद्यायक हिसार के मार्गदर्शन मे मकर सक्रान्ति के अवसर पर कम्बल वितरण किये।

श्री अग्रवाल सेवा समिति, हिसार के 30वें वार्षिक उत्सव में सम्मिलित होकर समाज की एकता, सेवा और संस्कारों की परंपरा को नमन...
04/01/2026

श्री अग्रवाल सेवा समिति, हिसार के 30वें वार्षिक उत्सव में सम्मिलित होकर समाज की एकता, सेवा और संस्कारों की परंपरा को नमन करने का अवसर मिला।

महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी हमें समाज सेवा, समरसता और सहयोग की प्रेरणा देते हैं।
इस सुंदर आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं।

आज माननीय श्रीमती सावित्री जिन्दल जी, विधायक हिसार ने पंजाबी भवन हिसार में आयोजित सत्संग में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्ज...
04/01/2026

आज माननीय श्रीमती सावित्री जिन्दल जी, विधायक हिसार ने पंजाबी भवन हिसार में आयोजित सत्संग में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। भक्ति, श्रद्धा और सत्संग के पावन वातावरण में मन को शांति व आत्मा को नई दिशा मिली। यह अवसर जीवन में सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता का संदेश देने वाला रहा। 🙏✨

आज माननीय श्रीमती सावित्री जिन्दल जी, विधायक हिसार ने जिन्दल हाउस, हिसार में हिसार परिवार के लोगों से मुलाकात कर नववर्ष ...
04/01/2026

आज माननीय श्रीमती सावित्री जिन्दल जी, विधायक हिसार ने जिन्दल हाउस, हिसार में हिसार परिवार के लोगों से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ आदान-प्रदान कीं। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से संवाद कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
साथ ही आज माननीय श्री कमल सराफ जी का भी जिन्दल हाउस में आगमन हुआ, जहाँ उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
✨🙏

18/12/2025

आज विधानसभा में मैंने हिसार के टी.बी. अस्पताल की जर्जर इमारत और उससे होने वाले संभावित हादसों का प्रश्न उठाया तथा नए भवन के निर्माण की मांग रखी।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव जी ने इस विषय पर पूर्ण सहयोग और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके लिए उनका आभार।

हिसार के लोगों को सुरक्षित, बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना मेरी प्राथमिकता है।
जनहित के हर मुद्दे पर मेरी आवाज़ सदन में लगातार उठती रहेगी।

05/12/2025

हिसार: 05 दिसंबर, 2025
ऐतिहासिक दिन- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 167 करोड़ की मल्टी-स्टोरी पार्किंग को दी हरी झंडी
हिसार। विधानसभा क्षेत्र हिसार की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती सावित्री जिंदल के लगातार प्रयासों और संकल्प का आज वो स्वर्णिम दिन आया, जिसका इंतजार शहर के लाखों लोग वर्षों से कर रहे थे। गुरुवार को चंडीगढ़ में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिटी थाना के सामने प्रस्तावित 167 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मल्टी-स्टोरी पार्किंग को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी।
श्रीमती सावित्री जिंदल ने इस उपलब्धि पर बयान जारी करते हुए कहा-
“हिसार का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है और मल्टी-स्टोरी पार्किंग की मांग को मैंने शुरू से उठाया। तीसरी बार विधायक बनते ही मैंने संकल्प लिया था कि इस बार हिसार को जाम-मुक्त और आधुनिक शहर बनाने को प्रयासरत हूं। आज मुझे अपार खुशी है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने मेरे संकल्प को पूरा करने में सबसे बड़ा सहयोगी बने।
यह परियोजना न केवल जाम की समस्या का स्थायी हल देगी बल्कि हमारे व्यापारियों का कारोबार कई गुना बढ़ाएगी। हिसार के लोगों की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी जिंदगी का मकसद है। मुख्यमंत्री जी के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह दिन हिसार के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।” - श्रीमती सावित्री जिंदल - पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक, हिसार

*परियोजना की प्रमुख तकनीकी जानकारी*
विवरण:-
स्थान- *सिटी थाना के सामने, हिसार*
भूमि - *2 एकड़ 1 कनाल 12 मरला* (जीएलएफ भूमि, नगर निगम को ₹15 करोड़ में हस्तांतरित)
मॉडल - *पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड, 99 वर्ष का लीज*
कुल अनुमानित लागत - *₹167 करोड़ (पूरी लागत निजी एजेंसी वहन करेगी)
पार्किंग क्षमता - लगभग 850 वाहन*
संरचना - 3 बेसमेंट, भूतल, 3 मंजिलें*
नगर निगम के हिस्से - 3 बेसमेंट, भूतल पर 1,025 वर्ग मीटर का भव्य कम्युनिटी हॉल (पूर्ण रूप से नगर निगम के नियंत्रण में)
डिजाइन - एनआईटी टकुरुक्षेत्र द्वारा तैयार
सुविधाएं - हाई-टेक सुरक्षा, 24x7 सीसीटीवी, अग्निशमन प्रणाली, लिफ्ट, रैम्प, दिव्यांग सुविधा आदि*

श्रीमती सावित्री जिंदल ने अंत में कहा-
“यह परियोजना सिर्फ एक पार्किंग का निर्माण नहीं, बल्कि हिसार की जनता से किए गए मेरे वादों में से एक मजबूत कड़ी है। मेरा पूरा प्रयास है कि आने वाले समय में मैं हिसार को हरियाणा का सबसे विकसित और स्वच्छ शहर की पहचान दूं।‘‘

13/11/2025

*निमंत्रण*
सम्मानित हिसार परिवारजन

आप सभी को सूचित किया जाता है कि हिसार मॉडल स्कूल पाथवेज़ कार्यक्रम का शुभारंभ *श्रीमती सावित्री जिंदल विधायक हिसार* द्वारा किया जाएगा।

यह पहल हिसार के विद्यार्थियों को *Quality Education* से सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

दिनांक : शुक्रवार,*14 नवंबर 2025*
समय : *सुबह 10:30 बजे*
स्थान : *राजकीय प्राइमरी स्कूल, मेला ग्राउंड एरिया (MGA) सेक्टर, हिसार*

इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं। आपकी उपस्थिति और शुभकामनाएँ हमें प्रेरित करेंगी

सादर
*जिन्दल हाउस* &
*JSW foundation & Model Schools Collaborative*
*9896030000*

हिसार में विकास की नई दिशा - विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल ने ₹ 3 करोड़ 11 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभहिसार, 10 ...
10/11/2025

हिसार में विकास की नई दिशा - विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल ने ₹ 3 करोड़ 11 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
हिसार, 10 नवंबर 2025
विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहे हिसार में आज सावित्री जिन्दल विधायक हिसार द्वारा नगर निगम हिसार के वार्ड नं. 20 और वार्ड नं. 1 में लगभग कुल ₹ 3 करोड़ 11 लाख रुपये की अनुमानित लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
वार्ड नं. 20 में होने वाले प्रमुख कार्यों में - मिलेनियम पैलेस के सामने गीता चैक का निर्माण कार्य (₹44.98 लाख), हेयर सैलून से आशु के घर तक आईपीबी सड़क निर्माण (₹29.72 लाख), हनुमान मंदिर के पास अग्रसेन काॅलोनी में विभिन्न सीसी सड़कों का निर्माण (₹49.86 लाख), विभिन्न पार्कों का नवीनीकरण (₹50 लाख) तथा मकान नं. 81, मुख्य चैक से प्रीति नगर व प्रेम नगर तक सड़क निर्माण कार्य (₹62.87 लाख) शामिल हैं।
इसी कड़ी में वार्ड नं. 1 में बूस्टिंग स्टेषन न्यू ऋषि नगर तक सीसी रोड निर्माण (₹46.46 लाख) तथा बचपन प्ले स्कूल से बूस्टिंग स्टेशन, सत्य नगर तक सीसी रोड निर्माण (₹27.26 लाख) कार्यों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सावित्री जिंदल जी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके मार्गदर्शन में हिसार सहित पूरे प्रदेश में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे”
इस अवसर पर पूर्व मेयर शकुन्तला राजलीवाला, पार्षद प्रतिनिधि टीनू जैन, पार्षद जगमोहन मितल, पार्षद संजय डालमिया, पार्षद नवीन सेन, प्रवीन जैन, स्नेहलता निंबल, कृष्ण ऐरन, योगेन्द्र शर्मा, सुशील शर्मा, विनोद वर्मा, विनय गुप्ता, एक्सईएन अमित कौशिक, एसडीओ सुनील लांबा एवं बड़ी संख्या में गणमान्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

09/11/2025

मान्यवर,
नमस्कार।

श्रीमती सावित्री जिन्दल जी, विधायक हिसार , सोमवार 10 नवम्बर, 2025 को वार्ड नं0 20 व वार्ड नं0 1 में महत्वपूर्ण विकास कार्याें का शुमारंभ करेंगी।

1. कार्यक्रम - सीसी रोड़ व पार्क नवीनीकरण का निर्माण कार्य शुभारंभ
समय - दोपहर : 2.00 बजे
स्थान - हनुमान मन्दिर पार्क, वार्ड नं0 20, अग्रसेन कॉलोनी।

2. कार्यक्रम - सी.सी व सीमेंट रोड़ निमार्ण कार्य शुभारंभ
समय - दोपहर : 2.25 बजे
स्थान - बचपन प्ले स्कूल के आखिरी हिस्से वाली गली, वार्ड नं0 1, न्यू ऋषि नगर।

आप सादर आमंत्रित हैं।

धन्यवाद!

Address

Jindal House, OP Jindal Marg
Hisar
125001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jindal House Hisar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share