Big Haryana news

Big Haryana news independent work on Big Haryana News
call or WhatsApp :- 9728768820
Ganesh Salemgarh

Hi I am Ganesh Rajput from Hisar Haryana contact for any content related problem 97287-68820

विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइनल में हारीं, बोलीं- ‘पूरे सिस्टम से लड़ी, फिर वापसी करूंगी’भारतीय ओलंपियन पहलव...
30/05/2026

विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइनल में हारीं, बोलीं- ‘पूरे सिस्टम से लड़ी, फिर वापसी करूंगी’

भारतीय ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को एशियन गेम्स ट्रायल के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गईं। लगातार दो बाउट जीतकर सेमीफाइनल तक पहुंची विनेश को जिंद की पहलवान मीनाक्षी गोयत ने पराजित किया। इस हार के साथ विनेश का एशियन गेम्स में हिस्सा लेने का सपना फिलहाल समाप्त हो गया।

मुकाबले के बाद विनेश फोगाट ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने “पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।” उन्होंने कहा, “एक तरफ मैं थी और दूसरी तरफ सभी लोग थे। लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी और फिर वापसी करूंगी।”

यह ट्रायल ऐसे समय में आयोजित हुआ जब विनेश फोगाट को लेकर कानूनी और प्रशासनिक विवाद भी चर्चा में रहे। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए उन पर घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके खिलाफ विनेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें राहत मिली, जिसके पश्चात ट्रायल में भाग लेने का रास्ता साफ हुआ। बाद में इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई, जहां ट्रायल में भाग लेने की अनुमति बरकरार रखी गई।

हालांकि, कानूनी लड़ाई जीतने के बावजूद विनेश खेल के मैदान में अंतिम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकीं। सेमीफाइनल में मिली हार के कारण वह आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी जगह सुनिश्चित नहीं कर पाईं।

विनेश फोगाट भारतीय महिला कुश्ती की सबसे सफल खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उनकी हार के बावजूद समर्थकों और खेल विशेषज्ञों का मानना है कि वह भविष्य में फिर मजबूत वापसी करने की क्षमता रखती हैं।✔️✔️

भारत में बदलेगी 'रुपये' की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लानरुपये की बनावट बदलने वाली...
30/05/2026

भारत में बदलेगी 'रुपये' की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान
रुपये की बनावट बदलने वाली है. आने वाले समय में 100, 200 और 500 के नोट कागजी नहीं, बल्कि प्लास्टिक के बने होंगे. ये बातें महज कोई कोरी कल्पना नहीं है बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस पर संजीदगी से विचार कर रहा है. RBI अब देश में कागज के पारंपरिक नोटों की जगह टिकाऊ और सुरक्षित प्लास्टिक (पॉलिमर) के नोट लाने की तैयारी को तेज कर रहा है. आइए जानते हैं कि RBI के इस नए प्लान के बारे में…
RBI का नया प्लास्टिक नोट
लगातार बढ़ते कैश सर्कुलेशन और फटे-गंदे नोटों को बदलने की झंझट को दूर करने के लिए आरबीआई अब पॉलीमर करेंसी की तरफ कदम बढ़ा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही 100, 200 और 500 रुपये के प्लास्टिक नोटों का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है. इन नोटों को सबसे पहले देश के चुनिंदा शहरों में ट्रायल के तौर पर उतारा जाएगा ताकि लोगों और एटीएम (ATM) मशीनों के बीच इसकी स्वीकार्यता को परखा जा सके. वहीं, अगर ये पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहता है, तो आने वाले समय में देश के सभी कागजी नोटों को धीरे-धीरे प्लास्टिक नोटों से बदल दिया जाएगा.
छपाई लागत में भी राहत
कागज के नोटों की छपाई और पुराने या खराब हो चुके नोटों को वापस लेकर नष्ट करने में सरकार और आरबीआई को हर साल अरबों रुपये खर्च करने पड़ते हैं.
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो अकेले वित्त वर्ष 2025 में ही नोटों की छपाई पर लगभग 6,372.8 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च आया था. दूसरी तरफ, प्लास्टिक या पॉलीमर से बने नोटों की लाइफ सामान्य कागज के नोटों की तुलना में लगभग 4 से 5 गुना अधिक होती है. भले ही इन्हें बनाने की शुरुआती लागत थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन लंबे समय में यह बार-बार होने वाले छपाई के खर्च को घटाकर देश का बड़ा पैसा बचाएगा.

प्लास्टिक नोट के बेनिफिट्स
प्लास्टिक (पॉलिमर) से बने नए नोटों के कई खूबियां होंगी. सबसे बड़ी बात कि ये नोट पानी में पूरी तरह वाटरप्रूफ होते हैं, यानी गलती से कपड़े के साथ धुल जाने पर भी ये बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे और फटेंगे नहीं. साथ ही, जब ये प्लास्टिक नोट बहुत पुराने हो जाएंगे, तो इन्हें पूरी तरह रीसायकल करके अन्य प्लास्टिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

NEET पेपर लीक पर बच्चों के दुख से भावुक हुए बागेश्वर सरकार,कहा-गलती विद्यार्थियों की नहीं, सिस्टम की है, सिस्टम को यह दं...
30/05/2026

NEET पेपर लीक पर बच्चों के दुख से भावुक हुए बागेश्वर सरकार,कहा-गलती विद्यार्थियों की नहीं, सिस्टम की है, सिस्टम को यह दंड मिलना चाहिए
बागेश्वर सरकार ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ बच्चे-बच्चियां उनसे मिलने आए थे, जिनका मन बहुत दुखी था। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पेपर लीक हो गया।

इस पर बागेश्वर सरकार ने कहा —

पेपर लीक हो जाते हैं, पर कभी चुनाव लीक नहीं होते है और आगे कहा कि काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं, बागेश्वर सरकार ने भारत सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर बड़ी कठिनाई से फीस भरते हैं। कई माता-पिता खेती, मजदूरी और कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं।

लेकिन जब पेपर लीक होता है तो केवल वह विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों और मानसिक और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। बागेश्वर धाम ने कहा कि “इसमें गलती विद्यार्थियों की नहीं, सिस्टम की गलती है और सिस्टम को यह दंड मिलना चाहिए कि अगली बार की फीस माफ होनी चाहिए। सिस्टम की गलती है तो भुगते भी सिस्टम ही। जब सिस्टम भुगतेगा तब उसे पता भी लगेगा कि गलती हुई है।

रामकुमार गौतम का U-टर्न !! दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस की खबर के बाद बोले- कोई गिला-शिकवा नहीं, पूरा परिवार इकट्ठा थाबी...
30/05/2026

रामकुमार गौतम का U-टर्न !! दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस की खबर के बाद बोले- कोई गिला-शिकवा नहीं, पूरा परिवार इकट्ठा था

बीजेपी विधायक रामकुमार गोत्तम ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस दिए जाने की खबर सामने आने के बाद अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है। जींद रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य सेवाएं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोत्तम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने दुष्यंत चौटाला या अभय चौटाला के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की और न ही उनसे कोई गिला-शिकवा है।

दादा रामकुमार गोत्तम ने कहा, “मैंने कोई टिप्पणी नहीं की। दुष्यंत चौटाला से मेरा कोई गिला-शिकवा नहीं है और न ही अभय चौटाला से। अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला ने मेरा कोई बुरा नहीं किया। हम देहाती लोग हैं, कहना कुछ चाहते हैं और निकल कुछ और जाता है। लेकिन मैं हर बात 100 प्रतिशत सही कहता हूं। एक भी शब्द गलत नहीं कहता। जो मैंने जिस समय कहा, 100 प्रतिशत सही कहा था। कोई गड़बड़ नहीं, कोई कमी नहीं। मैं हमेशा सच बोलता हूं, झूठ से नफरत है।”उन्होंने आगे कहा कि जजपा के समय दुष्यंत चौटाला की वजह से ही वह MLA बने थे और जब दुष्यंत डिप्टी सीएम बने तब भी उनका अहम रोल रहा। “पहले पूरा परिवार इकट्ठा था। बीरेंद्र सिंह ने हराया उस समय परिवार इकट्ठा था, 48 हजार से जीता। उस समय परिवार अलग था। मुझे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है।”

हरियाणा के इस जिले में आज बंद रहेगा Internet , सरकार ने जारी किए आदेश...जानिये क्या है वजह ?हरियाणा सरकार के गृह विभाग न...
30/05/2026

हरियाणा के इस जिले में आज बंद रहेगा Internet , सरकार ने जारी किए आदेश...जानिये क्या है वजह ?

हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने फरीदाबाद के एनआईटी जोन में 30 मई यानी आज होने वाले तोड़फोड़ अभियान से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने यह फैसला खुफिया विभाग व फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर के अनुरोध पर लिया है।
आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स (जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि) के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाहों को फैलने से रोकने तथा भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

सरकार ने यह प्रतिबंध पूरे फरीदाबाद में नहीं है, बल्कि एनआईटी जोन के एक निश्चित केंद्र (अक्षांश 28.39448 और देशांतर 77.28622) के केवल 1 किलोमीटर के दायरे में ही प्रभावी रहेगा। इंटरनेट बंद का यह आदेश 31 मई, 2026 तक ही लागू रहेगा।

पंजाब निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, 1100 से अधिक उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्तपंजाब निकाय चुनावों में भारतीय जनता प...
29/05/2026

पंजाब निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, 1100 से अधिक उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त
पंजाब निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के 1100 से अधिक उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त होने की खबर सामने आई है। यह चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से संपन्न कराए गए थे, जिसे लेकर मतदान से पहले भी राजनीतिक विवाद देखने को मिला था।
पंजाब में 104 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। हालांकि अधिकांश सीटों पर पार्टी उम्मीदवार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके चलते बड़ी संख्या में प्रत्याशी निर्धारित वोट प्रतिशत हासिल करने में विफल रहे और उनकी ज़मानत ज़ब्त हो गई।
चुनाव से पहले बीजेपी ने बैलट पेपर से मतदान कराने के फैसले का विरोध करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से चुनाव कराने की मांग की थी। पार्टी नेताओं ने आशंका जताई थी कि बैलट पेपर प्रणाली में गड़बड़ी की संभावना अधिक रहती है। वहीं राज्य चुनाव आयोग ने पारदर्शिता का हवाला देते हुए बैलट पेपर से मतदान कराने का निर्णय बरकरार रखा।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि बंगाल जीतने वाले पांचवें नंबर पर आए हैं। 1100 से ज्यादा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। कांग्रेस व अकाली दल अपने पुराने बहानों पर कायम रहे हैं। वह उसी तरह अड़े रहे हैं। अगर धक्का हुआ तो चमकौर साहिब में कांग्रेस कैसे जीती।
बंगाल के बाद पंजाब जीत की बात करने वाली भाजपा को भी झटका लगा है। भाजपा ने ग्रामीण इलाकों में जरूर घुसना चाहा लेकिन असली लड़ाई शहरी हिंदू और व्यापारी वर्ग के भरोसे लड़ी। फिर भी 8 नगर निगमों में भाजपा के चौथे नंबर की पार्टी बन गई। इन चुनावों से तो क्लियर है कि भाजपा का शहरी कोर वोट भी खिसक गया। 2027 में फाइट के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। ✍️

29/05/2026

एक हांडी में दो पेट!" उमेद लोहान का BJP पर बड़ा हमला | चैनत पानी धरने में गरजे नेता उमेद लोहान ✔️✍️

अरवल के एसडीएम संजीव कुमार प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील पर साइकिल से कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनके पीछे-पीछे उनकी सर...
29/05/2026

अरवल के एसडीएम संजीव कुमार प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील पर साइकिल से कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनके पीछे-पीछे उनकी सरकारी गाड़ी भी कार्यालय तक गई। हो गई पेट्रोल की बचत ✔️✍️

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🕯️आज स्वर्गीय सिद्धू मूसे वाला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।उन्होंने अपनी बुलंद आवाज़, ...
29/05/2026

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🕯️

आज स्वर्गीय सिद्धू मूसे वाला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने अपनी बुलंद आवाज़, निडर सोच और अपने लोगों के प्रति अटूट समर्पण से लाखों दिलों में एक अमिट पहचान बनाई। उनका संगीत केवल मनोरंजन नहीं था, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, किसानों के संघर्ष और समाज की वास्तविकताओं की आवाज़ था।

सिद्धू मूसे वाला जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनका साहस और उनकी विरासत सदैव जीवित रहेगी। उन्होंने हमें सिखाया कि अपनी पहचान, अपने स्वाभिमान और अपने सच के लिए डटकर खड़ा होना ही असली ताकत है।

"महान व्यक्तित्व कभी नहीं मरते, वे अपने विचारों और कर्मों में हमेशा जीवित रहते हैं।"

🌹 स्वर्गीय सिद्धू मूसे वाला जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
🕊️ आपकी आवाज़ और आपकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।

Address

BIG HARYANA NEWS
Hisar
125001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Big Haryana news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share