18/06/2025
भारत विकास परिषद, केशव शाखा, हिसार एवम हिसार ब्रांच ऑफ एनआईआरसी ऑफ आईसीएआई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 5 दिवसीय योग शिविर के द्वितीया दिन 200 से अधिक योग साधकों ने लाभ उठाया
सादर वन्दे,
भारत विकास परिषद,
केशव शाखा, हिसार एवम हिसार ब्रांच ऑफ एनआईआरसी ऑफ आईसीएआई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय योग शिविर दिनांक : 18 जून ( बुधवार ) से 21 जून ( शनिवार ) 2025 का आज सुबह शुभारम्भ ओपी जिंदल पार्क, डॉ सूरजप्रकाश मार्ग, ऑटो मार्केट के साथ, हिसार में किया गया।
शिविर का समय प्रातः 5:15 बजे से 6:30 बजे रहा।
योग शिविर का शुभारंभ योग शिविर के मुख्य अतिथि श्री राजेश गुप्ता (प्रांतीय अध्यक्ष, भाविप हरियाणा पश्चिम) ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर श्री दीपक शर्मा (प्रांतीय सचिव, भाविप हरियाणा पश्चिम),श्री माणिक मित्तल (प्रांतीय वित्त सचिव,भाविप हरियाणा पश्चिम), श्री रामनिवास वर्मा (प्रांतीय गतिविधि संयोजक सेवा), आईसीएआई-हिसार से सीए श्री आदिश जैन (पूर्व चेयरमैन, आईसीएआई-हिसार व प्रांतीय सह-व्यवस्था प्रमुख आरएसएस) व सीए श्री राजकुमार सचदेवा, श्री राहुल अग्रवाल (नगरसंघचालक आरएसएस), श्री सुरेंद्र लाहौरिया, श्री मुकेश बंसल शाखा अध्यक्ष, श्री दीपक गौतम शाखा सचिव, श्री मुकुल मित्तल शाखा वित्त सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भाविप केशव शाखा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को योग शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी।
शाखा गतिविधि संयोजक (संपर्क) व सह प्रकल्प प्रमुख योग शिक्षक श्री परीक्षित आर्य ने बहुत ही प्रभावी तरीके से योग साधको को योग, ध्यान,आसन व योगिक नृत्य का अभ्यास करवाया।
इस अवसर पर 223 योग साधक उपस्थित रहे।
आज समय पर आने वाले साधको को कूपन वितरित किये गए जिनका प्रोत्साहन पुरस्कार योग शिविर के अंत मे निकाला गया। जिसमें 22 प्रतिभागियों को विभिन्न प्रायोजकों नेहा ज्वेलर्स द्वारा चाँदी का सिक्का, महादेव ज्वेलर्स द्वारा लक्ष्मी-गणेश जी की चाँदी की प्रतिमा व अदानी विलमार लिमिटेड (फार्च्यून ऑयल), परमात्मा ऑयल मिल, रावलवासिया ऑयल, कन्हैया ट्रेडर्स, दिया सुजुकी, राज पैथ लैब की ओर गिफ्ट हैम्पर दिए गए। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन औषधालय संचालित जैन पैथ लैब की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
आज रात से हो रही भारी बारिश के उपरांत भी व्यवस्था की दृष्टि से भारत विकास परिषद केशव शाखा के कार्यकर्ता प्रात: 4:30 बजे ओपी जिंदल पार्क में पहुचे व प्रचुर वर्षा के परिणामस्वरूप उत्पन्न विघटन के उपरांत भी कार्यकर्ताओं ने शीघ्रता, पूर्ण समर्पणभाव व निष्ठा के साथ परिस्थिति का सुव्यवस्थित नियंत्रण करते हुए समग्र कार्यक्रम का निर्विघ्न एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किया। जिसके लिये योग शिविर के
प्रकल्प प्रमुख सतीश बंसल जी व सह-प्रकल्प प्रमुख परीक्षित आर्य जी व कार्यकर्ता वीरेंद्र लाहौरिया, विराट अग्रवाल, अशोक वर्मा, शक्ति अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, दीपक महिपाल, संजय बंसल, सुधीर सिंगल, कैलाश सिंगला, नितिन बिंदल बधाई के पात्र है।
अंततः सभी से आग्रह योग शिविर में भाग लेकर अपने मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जा से करें ओत-प्रोत !
आत्म-सजगता,प्रगाढ़ निद्रा, स्वास्थ्य एवं शरीर के लचीलेपन में लायें सुधार !
योगासन, श्वसन तकनीकों के द्वारा बनें मजबूत और स्थिर ।
धन्यवाद जी।
दीपक गौतम,
सचिव , भाविप केशव शाखा हिसार🙏🚩