06/05/2026
आज हम महान समाज सुधारक, दलितों के मसीहा एवं आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।
उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक न्याय की विचारधारा से समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। शिक्षा, समानता और सामाजिक समरसता के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
OBC महासभा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
जय शाहूजी – जय सामाजिक न्याय — OBC महासभा