03/09/2026
झारखंड में और श्रीराम मंदिर में #चढ़ावा_चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर 7 सितंबर को रांची में राज्यस्तरीय राज्यपाल आवास घेराव व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इसकी तैयारी को लेकर आज हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बरही विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल हर्षितराज के सभागार में हुई।
जिला अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जेपी पटेल जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रांची के कार्यक्रम में हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी पर चर्चा की गई।
इस बैठक में झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री श्री योगेंद्र साव जी,बरही विधानसभा के पूर्व विधायक श्री उमा शंकर अकेला जी, बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अरुण साहू जी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री भीम कुमार जी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर सह कोडरमा लोकसभा के प्रभारी श्री विनोद कुशवाहा जी, बरही विधानसभा की प्रभारी मनीषा टोप्पो जी सह प्रभारी श्री प्रकाश कुमार जी, ज़िलें के वरीय उपाध्यक्ष श्री शारदा रंजन दुबे जी, नगर अध्यक्ष श्री परवेज़ अहमद जी, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष श्री गुड्डू सिंह जी, जिला प्रवक्ता श्री मनोज नारायण भगत जी समेत ज़िलें के सभी उपाध्यक्षगण, महासचिवगण, सचिवगन, सभी प्रखंड मंडल अध्यक्षगण और कांग्रेसजन उपस्थित रहे।