IPRD, N.C. Division, Hazaribag

IPRD, N.C. Division, Hazaribag This is the official Page of Information and Public Relation Department, N.C. Division, Hazaribag.

■प्रमंडल स्तरीय मुखिया जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य हेतु जनप्रतिनिधि सम्मानित*=======...
24/03/2026

■प्रमंडल स्तरीय मुखिया जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य हेतु जनप्रतिनिधि सम्मानित*
=================================
■पंचायत सशक्तिकरण, जल प्रबंधन एवं हर ग्राम एवं ग्रामीणों के विकास पर विशेष जोर*
=================================
■मुखिया जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं; उनकी सक्रिय भागीदारी एवं साझेदारी से ही ग्राम पंचायतों का समग्र विकास संभव है:-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह*
=================================
*हजारीबाग:* माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह (ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुखियागण हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बहुउद्देशीय परीक्षा भवन, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सुशासन को सुदृढ़ करना, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा जनप्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन करना था। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम एवं ग्रामीणों के समग्र विकास हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने में मुखियागण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 318 करोड़ रुपये की राशि इस प्रमंडल की ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई है तथा शेष राशि 31 मार्च तक उपलब्ध करा दी जाएगी।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “ज्ञान केंद्र” योजना के अंतर्गत 928 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बेंच, डेस्क, पुस्तकें, कंप्यूटर एवं इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद जिला उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है, जिससे अन्य जिलों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। माननीय मंत्री ने बताया कि पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रत्येक पंचायत को 15,000 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी मुखियागण से जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि किसी भी ग्रामीण को जल संकट का सामना न करना पड़े।

माननीय मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि राज्य बजट का 34 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं एवं बच्चों के लिए आवंटित किया गया है। साथ ही पंचायत केंद्रों एवं पंचायत भवनों में आधार कार्ड निर्माण सहित विभिन्न जनोपयोगी सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में विभाग कार्यरत है।

इस अवसर पर निदेशक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार, श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि पंचायतों का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच सुदृढ़ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मुखियागण से आह्वान किया कि आवंटित राशि का पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख उपयोग करते हुए स्वच्छता, हेल्प डेस्क, शुद्ध पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। ताकि इससे प्रेरित होकर सभी मुख्यागण अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य कर सके।पी०ए०आई०-2.0 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में चयनित प्रतिनिधियों में गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका गाँव के लिए कथरीना हाँसदा (अरमो, बेरमो, बोकारो) एवं कविता सिंह (गिद्दी ए, डाड़ी, हजारीबाग), स्वस्थ गाँव के लिए उषा देवी (गिद्दी बी, डाड़ी, हजारीबाग), बाल हितैषी गाँव के लिए सुरेश कुमार महतो (लईयो उत्तरी, माण्डू, रामगढ़), जल पर्याप्त गाँव के लिए दीपिका देवी (बांधडीह उत्तरी, जरीडीह, बोकारो), स्वच्छ एवं हरित गाँव के लिए अनीता सोरेन (अंगवाली दक्षिणी, पेटरवार, बोकारो), आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा हेतु कौशर खान (जयनगर पूर्वी, जयनगर, कोडरमा), सामाजिक रूप से सुरक्षित गाँव के लिए चन्दा देवी (मीरपुर, हण्टरगंज, चतरा), सुशासन वाला गाँव के लिए श्यामदेव यादव (काको, चन्दवार, कोडरमा) तथा महिला हितैषी गाँव के लिए अमित कुमार (पीहरा पश्चिमी भाग, गाँवा, गिरीडीह) को माननीय मंत्री एवं निदेशक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं इनोवेटिव थीम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुमारी माधुरी (खैरा, टाटीझरिया, हजारीबाग), सीमा सिंह (मेरु, हजारीबाग सदर, हजारीबाग), सीमा कुमारी (तमाय, जयनगर, कोडरमा), पुष्पा कुमारी (थाम, चंदवारा, कोडरमा), पूजा कुमारी (केदला मध्य, माण्डू, रामगढ़), रेखा देवी (बारलौग, रामगढ़ सदर, रामगढ़), काकोली मुखर्जी (अगरकुंड उत्तरी, अगरकुंड, धनबाद), पिंकी देवी (मंदरामो पूर्वी, सरैया, गिरीडीह), उर्मिला देवी (अरजूआ, पेटरवार, बोकारो) एवं शाहजहाँ खातुन (हंसाबाटू, चास, बोकारो) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ पंचायत के लिए कुमारी अनीता यादव (गंधरिया, चतरा) तथा जल पर्याप्त पंचायत के लिए अरविन्द सिंह (धनगड्डा, टण्डवा, चतरा) को भी पुरस्कृत किया गया।

इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव एवं विचार सभी के समक्ष साझा किए, ताकि अन्य मुखियागण भी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित हो सकें।

कार्यक्रम के अंत में माननीय मंत्री एवं निदेशक, पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न स्टोल का निरीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक हजारीबाग, प्रमंडल स्तरीय जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त हजारीबाग संग अन्य उपस्थित रहें।
Office of Chief Minister, Jharkhand
DC Hazaribagh DC Bokaro D C Dhanbad DC Giridih Deputy Commissioner Chatra DC Koderma

गिरिडीह में आज नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों ने पद वं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उत्तरी छोटानागपुर के...
16/03/2026

गिरिडीह में आज नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों ने पद वं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त ने शपथ दिलाई।जनप्रतिनिधियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

DC Giridih

13/03/2026

*प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ*
======================
*नगर निगम हजारीबाग के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण किया पद एवं गोपनीयता की शपथ*
=======================
*हजारीबाग:* नगर निगम, हजारीबाग के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को आज प्रमंडलीय आयुक्त, श्री मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त ने भी नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

शपथ समारोह में हजारीबाग उपायुक्त, निर्वाची पदाधिकारी उपमहापौर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नगर निंगम, हजारीबाण, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

✨ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 ✨📍 मा भद्रकाली मंदिर परिसर, इटखोरी, जिला चतरा🗓 19, 20 एवं 21 फरवरी 2026उत्तरी छोटानागपुर प्...
19/02/2026

✨ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 ✨
📍 मा भद्रकाली मंदिर परिसर, इटखोरी, जिला चतरा
🗓 19, 20 एवं 21 फरवरी 2026

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, कला एवं विरासत के संगम का भव्य उत्सव-राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

🎭 लोकसंस्कृति • 🎶 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां • 🖼️ कला प्रदर्शनी • 🍽️ स्थानीय व्यंजन • 🛍️ हस्तशिल्प मेला

आइए, परिवार एवं मित्रों के साथ इस ऐतिहासिक और रंगारंग आयोजन का हिस्सा बनें और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लें।

📢 सभी सादर आमंत्रित हैं।

भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।सभी प्रमंडलवासियों को महाशिवरात्रि क...
15/02/2026

भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।

सभी प्रमंडलवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

मनोज कुमार ने संभाला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार*===================हजारी...
12/02/2026

मनोज कुमार ने संभाला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
*===================
हजारीबाग: राज्य सरकार के आदेश के आलोक में श्री मनोज कुमार, भा.प्र.से. (झा:2007) ने आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री कुमार ने कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रमंडल के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जनहित में सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त के आगमन पर हजारीबाग के उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री मनोज कुमार सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित थे।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव श्री बासुदेव प्रसाद, अवर सचिव श्री रास बिहारी, उपनिदेशक, जनसंपर्क श्री रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
DC Hazaribagh
DC Bokaro
DC Giridih
D C Dhanbad
DC Koderma
Deputy Commissioner Chatra

 #77वें  #गणतंत्र_दिवस_2026 दिवस के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त आवास पर अवर सचिव के द्वारा झंडोत्तोलन कर ...
26/01/2026

#77वें #गणतंत्र_दिवस_2026 दिवस के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त आवास पर अवर सचिव के द्वारा झंडोत्तोलन कर सभी प्रमंडलवासियों को #77वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

26/01/2026

#77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय परिसर में पुलिस उपमहानिरीक्षक, हजारीबाग ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। 77वें गणतंत्र की प्रमंडलवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रमंडलवासियों को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

सभी प्रमंडलवासियों को विद्या, बुद्धि एवं विवेक की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।माँ सरस्वती...
23/01/2026

सभी प्रमंडलवासियों को विद्या, बुद्धि एवं विवेक की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

माँ सरस्वती का आशीर्वाद आप सभी प्रमंडलवासियों के जीवन में ज्ञान, सफलता एवं समृद्धि लाए।

Address

Hazaribag

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPRD, N.C. Division, Hazaribag posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IPRD, N.C. Division, Hazaribag:

Share