ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand

  • Home
  • India
  • Hawalbagh
  • ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand

ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anusandhan Sansthan (VPKAS), Almora, Uttarakhand, India, is a prem

03/06/2026

Indian Council of Agricultural Research

भाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान द्वारा ग्राम कोट्यूड़ा में प्रक्षेत्र प्रशिक्षण एवं तकनीकी जागरूकता क...
03/06/2026

भाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान द्वारा ग्राम कोट्यूड़ा में प्रक्षेत्र प्रशिक्षण एवं तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 3 जून 2026 को ग्राम कोट्यूड़ा, विकासखंड चौखुटिया, अल्मोड़ा में भाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान, अल्‍मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्‍मी कान्‍त के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चल रहे ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत संस्‍थान के वैज्ञानिकों डॉ. सुशील कुमार एवं डॉ. उत्‍कर्ष कुमार ने एक प्रक्षेत्र प्रशिक्षण सह तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती गंगोत्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुं. नितिका ने जनप्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित कृषक गोष्‍ठी में कृषि विभाग यूनिट रानीखेत से सहायक कृषि अधिकारी कु. आभा लोहनी एवं ब्‍लॉक तकनीकी प्रबन्‍धक श्री रितिक रूपेन ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आरम्‍भ में कु. आभा लोहनी ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की रूपरेखा एवं उद्देश्‍य से सभी काश्‍तकारों को भिज्ञ किया। तत्‍पश्चात संस्‍थान के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार ने संतुलित उर्वरक के उपयोग एवं उससे होने वाले लाभ, प्राकृतिक खेती, सुक्ष्‍म जीवों से बीजोप्‍चार तथा मृदा परीक्षण के महत्‍व पर बल दिया। इस अवसर पर संस्‍थान के वैज्ञानिक डॉ. उत्‍कर्ष कुमार ने किसानों से सरकार की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं, संरक्षित खेती तथा फसल विविधिकरण की जानकारी साझा की। उन्होंने बांस आधारित कम लागत वाले पॉलीहाउस प्रयोग हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करते हुए बेमौसमी सब्‍जी की खेती से होने वाले लाभों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में सहायक कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। किसानों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सोलर बाड़ लगाने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 32 महिला तथा 14 पुरुष किसानों ने भाग लिया।

Indian Council of Agricultural Research Press Information Bureau - PIB, Government of India MyGovIndia DD Kisan All India Radio News PMO India Shivraj Singh Chouhan Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India, #संतुलितउर्वरकउपयोग #खेत_बचाओ_अभियान

मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजितभाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान...
03/06/2026

मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान द्वारा संस्‍थान के निदेशक डॉ. लक्ष्‍मी कान्‍त के मार्गदर्शन में दिनांक 01 जून से 30 जून 2026 के मध्‍य चल रहे ‘खेती बचाओ अभियान’ के अंतर्गत ग्राम लोहबा, बागेश्वर में एक कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का समन्‍वयन संस्‍थान के वैज्ञानिकों डॉ. अनुराधा भारती एवं डॉ. मनोज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कुल 16 कृषकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 11 पुरुष और 5 महिला कृषक सम्मिलित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों को मृदा परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना था। संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित कृषकों को हरी खाद, जैविक एवं जैव उर्वरकों के उपयोग के साथ-साथ रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में रासायनिक उर्वरकों पर कृषकों की अत्यधिक निर्भरता को कम करना तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना शामिल है। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने कृषकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा दैनिक भोजन में तेल का कम उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, कृषकों को कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड तथा विभिन्न अनुदान योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिकों ने कृषकों को कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया, ताकि प्रक्षेत्र की उत्पादकता में वृद्धि हो सके। यह कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक एवं सफल रहा। कृषकों ने वैज्ञानिकों के साथ सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया तथा अपने अनुभव, समस्याएं एवं जिज्ञासाएं साझा कीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं सतत कृषि पद्धतियों के लिए प्रक्षेत्र स्तर पर जागरूकता बढ़ाने का एक सफल प्रयास किया गया। Indian Council of Agricultural Research Press Information Bureau - PIB, Government of India MyGovIndia DD Kisan All India Radio News PMO India Shivraj Singh Chouhan Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India #संतुलितउर्वरकउपयोग #खेत_बचाओ_अभियान

Indian Council of Agricultural Research
03/06/2026

Indian Council of Agricultural Research

Indian Council of Agricultural Research
03/06/2026

Indian Council of Agricultural Research

Khet Bachao Abhiyaan 2026: A Growing Movement for Healthy Fields

As on 02 June 2026, the Khet Bachao Abhiyaan has emerged as a nationwide movement promoting sustainable agricultural practices and responsible nutrient management. The campaign has already reached over 8.51 lakh farmers across the country through awareness, training, demonstrations, and community engagement activities.

A total of 15,803 awareness camps and sangoshthis have been organized, benefiting 6.43 lakh farmers, while 3,486 training programmes have equipped 1.49 lakh participants with knowledge on balanced and integrated farming practices. To demonstrate practical alternatives, 8,474 field demonstrations on green manuring, biofertilizers, and other organic sources have been conducted.

The campaign has also mobilized local leadership, engaging 5,101 Panchayat representatives, 9,609 input dealers, and 8,383 members of FPOs, SHGs, and FIGs. Awareness efforts have extended to the grassroots through 57,886 banners, posters, and hoardings displayed at prominent locations nationwide.

Mass outreach has been further strengthened through 1,006 radio talks, 223 television and digital programmes, and social media campaigns reaching over 3.17 crore users.

With active participation from farmers, institutions, local leaders, and communities, Khet Bachao Abhiyaan is fostering awareness and encouraging collective action towards healthier soils, productive fields, and a more sustainable agricultural future for India.

Indian Council of Agricultural Research
03/06/2026

Indian Council of Agricultural Research

खेत बचाओ अभियान: जागरूकता से जनभागीदारी तक

मृदा स्वास्थ्य और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए देशभर में चलाया जा रहा खेत बचाओ अभियान किसानों के बीच एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है। 01 जून 2026 तक अभियान के माध्यम से 8.38 लाख से अधिक किसानों तक पहुंच बनाई जा चुकी है।

देशभर में आयोजित 15,531 जागरूकता कार्यक्रमों, 3,462 प्रशिक्षण सत्रों और 8,422 प्रदर्शनों ने किसानों को संतुलित पोषण, जैविक संसाधनों के उपयोग और टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित किया है। पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, इनपुट डीलरों, FPOs, SHGs और FIGs की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रेडियो, टीवी, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। अब तक 3.123 करोड़ लोगों तक अभियान की पहुंच दर्ज की गई है, जो किसानों, वैज्ञानिकों और समुदायों के साझा प्रयास का प्रमाण है।

स्वस्थ मिट्टी, संतुलित पोषण और जागरूक किसान—इन्हीं तीन स्तंभों पर टिकाऊ कृषि का भविष्य आधारित है। खेत बचाओ अभियान केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उपजाऊ भूमि और सुरक्षित कृषि भविष्य का संकल्प है।

Indian Council of Agricultural Research
02/06/2026

Indian Council of Agricultural Research

Address

ICAR-VPKAS, Almora
Hawalbagh
263601

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+915962230060

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anushandhan Sansthan Almora, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share