11/06/2026
आज सायं #हटा_विधानसभा_57 के हिंडोरिया नगर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित #विशेष_जनसंपर्क_अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी आमजन को प्रदान कर व्यापक जनसंपर्क किया गया।
अभियान के अंतर्गत ग्राम बनगांव में श्री आलोक जैन जी से भेंट की गई। साथ ही विलाई में श्री श्याम सुंदर जी, श्री कन्हैयालाल पटेल जी एवं श्री राजेंद्र सिंह जी तथा हिंडोरिया नगर में श्री धनीराम साहू जी, डॉ. बंगाली जी, श्री पंकज चौरसिया जी, श्री रम्मू चौरसिया जी (समाजसेवी), श्री राजकुमार साहू जी (सेवानिवृत्त), श्री नारायण ठाकुर जी (ऑडिटर) एवं पूर्व सैनिक साथियों से सौजन्य भेंट कर अभियान की जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी, जिला महामंत्री श्री महेश पटेल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हल्कू ठाकुर जी, विधायक प्रतिनिधि श्री मुन्ना चौरसिया जी, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती देवी रजक जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#12वर्ष_सेवा_सुशासन_गरीब_कल्याण
#विकसितभारत
#हटा_विधानसभा_57
#विशेष_जनसंपर्क_अभियान
#भाजपा