07/09/2026
#बिहार के #गोपालगंज जिला के गोपेश्वर कॉलेज, #हथुआ के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आदरणीय डॉ. सी. पी. सिंह सर का मेरे द्वारा स्थापित मधु नर्सरी पर आगमन मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का क्षण रहा।
सर ने मुझे अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए मेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके आशीर्वाद और प्रेरणादायी शब्दों ने मन को अत्यंत प्रफुल्लित कर दिया।
सच कहूं तो आज भी मन करता है कि सर के साथ कुछ समय बैठकर बिताऊं, उनके अनुभवों और जीवन की बातों से कुछ सीखूं, लेकिन व्यस्तताओं के कारण यह संभव नहीं हो पाता। फिर भी जब भी उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलता है, मन आनंद और ऊर्जा से भर उठता है।
आदरणीय सर का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मेरे लिए प्रेरणा और संबल बना रहेगा।
आदरणीय सर को सादर प्रणाम एवं हृदय से आभार। 🙏🌿
#श्रीचित्रगुप्तसेवासमिति #वनविभागबिहार #बिहारस्वास्थ्यसमिति #विश्वपर्यावरणदिवस2026 #सिविलसर्जनगोपालगंज #सदरअस्पतालगोपालगंज #हरागांव #सारणशिक्षकनिर्वाचनक्षेत्र #सारण #जलजीवनहरियाली #गोपालगंज #बिहारसरकार #सिवान #मोतिहारी #बेतिया #हथुआ #मीरगंज