01/09/2026
सशक्त बेटी–सुन्दर समाज 2026
एक आयोजन नहीं… एक सोच की शुरुआत।
SBSS 2026 को जिस आत्मीयता, विश्वास और सहभागिता के साथ सिकन्दराराऊ ने स्वीकार किया, उसके लिए हम हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हैं।
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था।
यह उन संवेदनशील मनों का साझा प्रयास था, जो मानते हैं—
“परिवर्तन बाहर से नहीं, सोच से शुरू होता है।”
हमारी बहनों और बेटियों को प्रणाम ❤️
SBSS के मंच पर अपनी बात रखने वाली प्रत्येक बहन और बेटी ने यह विश्वास और मजबूत किया कि—
सशक्त बेटी केवल अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचती,
वह अपने परिवार, समाज और अपनी जन्मभूमि के भविष्य पर भी प्रश्न करती है।
आपकी निर्भीक सोच, स्पष्ट विचार और सहभागिता ही SBSS की सबसे बड़ी शक्ति है।
SBSS परिवार के साथियों को विशेष साधुवाद
किसी भी सार्थक सामाजिक प्रयास की सफलता के पीछे अनेक ऐसे हाथ होते हैं, जो मंच पर दिखाई नहीं देते, लेकिन जिनके श्रम के बिना वह मंच संभव नहीं होता।
श्री संतोष जी, श्री राजभान सिंह जी, श्री कल्लू नेता जी, डॉ. सुनील कुमार, देवकांत जी, अमित द्विवेदी जी, धर्मेन्द्र त्यागी जी, आदर्श दीक्षित जी, प्रशान्त जी, शिल्पी जी, सर्वजीत जी, देवेश जी, अमित पुंडीर जी, राजीव जी, विक्रम जी, सुशील जी तथा हमारी लाड़ली बेटियाँ—चित्रा, काजल, शांभवी एवं रितु यादव जी, सहित पुष्पेन्द्र जी, नीरज जी, शिवकुमार यादव जी, नागेन्द्र जी, राकेश जी, शिवकुमार जी, आशीष जी, अरविन्द जी, कृष्णकान्त जी, नितिन भारद्वाज जी, सूरज यादव जी, अमर सिंह जी एवं उन सभी साथियों के प्रति विशेष साधुवाद, जिनके नाम अनजाने में अंकित होने से रह गए। नाम भले छूट जाएँ, आपका योगदान और आपकी निष्ठा कभी नहीं छूट सकती।
आपका समय, श्रम और समर्पण SBSS की इस यात्रा की अमूल्य पूँजी है।
आदरणीय अतिथियों के प्रति सादर कृतज्ञता अपनी गरिमामयी उपस्थिति, मार्गदर्शन, शुभाशीष और आत्मीयता से SBSS 2026 को समृद्ध करने वाले आदरणीय अतिथियों -
श्रद्धेय श्री जगदीश जी, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, RSS; श्री जय सिंह पुण्ढीर जी, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT), महोबा; श्री अमर पाल सिंह लोधी (IRS), अपर निदेशक (अन्वेषण), भारत सरकार; श्री गोविन्द जी, विभाग प्रचारक, हरिगढ़; श्री मोहन बृजेश वैद्य जी; श्री देवेन्द्र दीक्षित शूल जी; श्री विषधर जी; श्री नरेन्द्र सिंह जी; भाई श्री अजय सक्सेना जी; श्री गिरीश मोहन जी; श्री आदित्य जी; श्री सुरेन्द्र सिंह जी; श्री मुकेश जी; श्री देवेन्द्र जी; श्री महेन्द्र जी; श्री नत्थू राम शर्मा जी; श्री अजित जी; श्री सुनील भारद्वाज जी; श्री हरेन्द्र यादव जी; श्री यादव जी; श्री मनीष जी; श्री इंद्रजीत जी; श्री धर्मवीर जी; श्री सुरेश जी; श्री अश्वनी जी (आशु भाई); श्री राजेश शर्मा जी एवं श्री नवीन पुंडीर जी, सहित सभी सम्मानित अतिथियों एवं प्रतियोगी परिवारों के प्रति हृदय से आभार। आपकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई, आपका मार्गदर्शन विचार को दिशा देता रहा और आपकी शुभकामनाओं ने हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दी।
पत्रकार बंधुओं को विशेष धन्यवाद
श्री राजेश जी, श्री राकेश जी, श्री रितिक जी, श्री जिमी वार्ष्णेय जी तथा सभी पत्रकार साथियों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने SBSS के विचार और संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विचार तभी आंदोलन का रूप लेते हैं, जब समाज उन्हें सुनता, समझता और आगे बढ़ाता है।
जो आत्मीयजन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उनकी शुभकामनाएँ और स्नेह भी हमारे लिए उतने ही मूल्यवान हैं। उन्हें भी हम इस सामाजिक प्रयास का आत्मीय सहभागी मानते हैं। हमारी नीयत और हमारी निष्ठा, हम पूर्ण होने का दावा नहीं करते मानवीय भूलें हुई होंगी और आगे भी हो सकती हैं। यदि कोई त्रुटि हुई हो तो हम विनम्रतापूर्वक क्षमा प्रार्थी हैं। लेकिन हमारी तीन बातें स्पष्ट हैं - नीयत में निजी स्वार्थ नहीं। उद्देश्य में छल नहीं। निष्ठा में समझौता नहीं।
हमारी निष्ठा सिकन्दराराऊ की मिट्टी, यहाँ की बेटियों, युवाओं और जन-जन के प्रति है। SBSS किसी व्यक्ति विशेष की पहचान नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सोच जागृत करने का एक विनम्र प्रयास है।
यात्रा जारी रहेगी…
SBSS 2026 एक आयोजन का अंत नहीं—
एक विचार की अगली शुरुआत है।
हमारा विश्वास है -
चिन्तन से विचार,
विचार से आचरण,
आचरण से व्यक्तित्व का उदय,
और व्यक्तित्व से परिवर्तन।
यही SBSS का संकल्प है—
**सोच जागृत हो।
बेटियाँ सशक्त हों।
समाज सुन्दर बने।**
सिकन्दराराऊ की मिट्टी के प्रति निष्ठा के साथ,
अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ।
सादर कृतज्ञ।
उदय पुंडीर
टीम – सशक्त बेटी–सुन्दर समाज (SBSS)
सोचियेगा ज़रूर…!