PADA PARHA WEST Bengal

PADA PARHA WEST Bengal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PADA PARHA WEST Bengal, Hasimara.

19/03/2026

पादा पड़हा पश्चिम बंगाल के देवान Shiv Toppo ने तराई-डूआर्स क्षेत्र के आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर कड़ा वक्तव्य देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के Article 244(2) के तहत छठी अनुसूची में आदिवासी बहुल क्षेत्रों को विशेष स्वशासन व्यवस्था देने का प्रावधान है, इसलिए तराई-डूआर्स के पूरे क्षेत्र को भी Autonomous Council के अंतर्गत लाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तराई-डूआर्स क्षेत्र को रहने लायक बनाने में आदिवासी समाज के पुरखों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। घने जंगल, पहाड़ और बीमारियों से भरे इस क्षेत्र को हमारे पूर्वजों ने अपनी मेहनत, संघर्ष और बलिदान से बसने योग्य बनाया। चाय बगानों, खेती-किसानी और मजदूरी के माध्यम से इस क्षेत्र को विकसित करने में आदिवासी समाज की मुख्य भूमिका रही है।
देवान शिव टोप्पो ने आरोप लगाया कि आज उसी आदिवासी समाज को उसके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद तराई-डूआर्स के आदिवासी बहुल क्षेत्र को न तो छठी अनुसूची का लाभ दिया गया और न ही स्वशासन व्यवस्था लागू की गई। इससे आदिवासी समाज अपने ही क्षेत्र में उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संविधान ने आदिवासी समाज को अपनी परंपरा, संस्कृति, जमीन और प्रशासनिक अधिकारों की रक्षा करने का अधिकार दिया है। इसलिए तराई-डूआर्स क्षेत्र में Autonomous Council / स्वायत्त परिषद का गठन होना जरूरी है, ताकि आदिवासी समाज अपने रीति-रिवाज, जमीन और सामाजिक व्यवस्था के अनुसार विकास कर सके।
उन्होंने यह भी कहा कि
आदिवासी भूमि का गैर-आदिवासियों के नाम पर हस्तांतरण रोका जाए,
चाय बगान मजदूरों को उचित मजदूरी मिले,
शिक्षा, रोजगार और प्रशासन में आदिवासियों को उचित भागीदारी दी जाए,
और तराई-डूआर्स को संवैधानिक रूप से आदिवासी स्वशासन क्षेत्र घोषित किया जाए।
अंत में उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आदिवासी समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगा, क्योंकि यह केवल मांग नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई है।
पादा पड़हा पश्चिम बंगाल
तराई-डूआर्स आदिवासी स्वशासन आंदोलन

19/03/2026

पड़हा स्वशासन व्यवस्था के तत्वाधान में दिनांक 15 तारीख से 19 तारीख तक संकोष चाय बगान से मालबाजार तक पद यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इस पद यात्रा का उद्देश्य तराई-डूआर्स क्षेत्र के आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं संवैधानिक मांगों को सरकार तक पहुँचाना था।
किन्तु दिनांक 15 तारीख को Election Commission of India द्वारा Model Code of Conduct (आचार संहिता) लागू कर दिए जाने के कारण प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए पद यात्रा को आगे जारी रखना संभव नहीं हो पाया।
इसी कारण 16 तारीख को हासिमारा पहुँचने के बाद रैली को स्थगित कर दिया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 तारीख को मालबाजार SDO ऑफिस में डेप्युटेशन दिया जाना था, लेकिन Election Commission of India से अनुमति प्राप्त नहीं होने के कारण 19 तारीख का डेप्युटेशन कार्यक्रम भी स्थगित किया जाता है।
अतः आप सभी पदाधिकारीगण, समाजसेवी एवं आदिवासी समाज के सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि
चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अगला कार्यक्रम पुनः घोषित किया जाएगा।
हमारी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं —
तराई-डूआर्स क्षेत्र में जल्द से जल्द छठी अनुसूची के तहत स्वशासन व्यवस्था लागू किया जाए।
चाय बगान मजदूरों के लिए Minimum Wages तुरंत लागू किया जाए।
प्राइमरी स्कूल से लेकर हाई स्कूल तक इंग्लिश मीडियम विद्यालय खोला जाए।
ट्राइबल भूमि का गैर-ट्राइबल के नाम ट्रांसफर पर रोक लगाया जाए तथा जो ट्रांसफर हो चुका है उसकी जांच की जाए।
आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था किया जाए।
अंत में, आप सभी से निवेदन है कि
एकजुट रहें, संगठित रहें, और चुनाव के बाद होने वाले अगले आंदोलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
पड़हा स्वशासन व्यवस्था
तराई-डूआर्स, पश्चिम बंगाल

04/02/2026

Celebrating my 4th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

04/02/2026

पादा पड़हा पश्चिम बंगाल राज्य कमेंटी एवं मूली पड़हा अलीपुरद्वार जिला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह

बाबा भीखराम भगत जी की 89वा जयंती
09/01/2026

बाबा भीखराम भगत जी की 89वा जयंती

पादा पड़हा पश्चिम बंगाल राज्य का शपथ ग्रहण समारोह 18जनवरी 2026 को रखा गया है
04/01/2026

पादा पड़हा पश्चिम बंगाल राज्य का शपथ ग्रहण समारोह 18जनवरी 2026 को रखा गया है

13/12/2025
13/12/2025

राजी पड़हा कमिटी का पुनर्गठन दिनांक 23/24 दिसम्बर 2025

14/11/2025

पड़हा स्वशासन व्यवस्था के ओर से वीर बिरसा मुंडा जन्म जयंती के शुभ अवसर पर डीमा जतरा मैदान से बाइक रैली निकाली जाएगी,

23/08/2025

आज दिनांक 23-08-2025 को डाड़ा पड़हा नक्सलबाड़ी ब्लॉक के तत्वाधान मे पड़हा सभा आयोजन किया गया जिसमें आदिवासियों का सामाजिक धार्मिक न्यायिक पारंपरिक संस्कृति रूढ़ि प्रथा स्वशासन व्यवस्था का उपर चर्चा हुआ, सभा में उपस्थित रहे सेन्ट्रल राजी पड़हा मेंबर झारखण्ड गुमला जिला के सुशील उरांव जी , और पादा पड़हा पश्चिम बंगाल के दिवान शिव टोप्पो, चोपड़ा ब्लॉक के छत्तीस उरांव गोलपुकुर ब्लॉक के बेल, इस्लामपुर ब्लॉक के दिवान , नक्सलबाड़ी ब्लॉक के बेल दिवान, सतभैया के सुनील उरांव,

14/08/2025

Fake st ko lekar alipurdwar sdo office mein deputation

Address

Hasimara

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PADA PARHA WEST Bengal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share