Pardeep Mor

Pardeep Mor EX .president Govt college narwana
chairman-Swatantra Samuh Sewa samiti

23/08/2026

अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में सर्वजातीय खाप प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सामाजिक एवं वैवाहिक सुधारों तथा आवश्यक कानूनी विषयों पर गंभीर मंथन हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला केवल भवन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, और सुधार की मजबूत आवाज है। समाजहित एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए धर्मशाला सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।
International Jat Dharamshala
Krishan Sheokand

सामाजिक मुद्दों पर 21 सदस्यीय कमेटी की मुख्यमंत्री से मुलाकात, 22 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में होगी अगली बैठ...
20/08/2026

सामाजिक मुद्दों पर 21 सदस्यीय कमेटी की मुख्यमंत्री से मुलाकात, 22 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में होगी अगली बैठक

कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त।
प्रमोद कौशिक,

अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में 11,12 एवं 13 जून को आयोजित सर्वजातीय खाप सम्मेलन एवं चिंतन शिविर में उठाए गए सामाजिक एवं वैवाहिक मुद्दों को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व देशवाल खाप के प्रधान चौधरी #संजयदेशवाल ने किया।
बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में उठाए गए प्रमुख सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इनमें लिव-इन रिलेशनशिप, हिंदू मैरिज एक्ट में आवश्यक संशोधन तथा प्रेम विवाह के मामलों में माता-पिता की सहमति से जुड़े विषय प्रमुख रहे। सम्मेलन में 36 बिरादरियों एवं विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर व्यापक चिंतन करते हुए सरकार के समक्ष मांगें रखने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया था।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज में उत्पन्न हो रही विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और खाप प्रतिनिधियों के बीच संवाद आवश्यक है। इन विषयों पर कानूनी एवं सामाजिक स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी विषयों पर 22 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में दोबारा विस्तृत बैठक एवं चिंतन किया जाएगा। इस बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री #कृष्णबेदी विशेष रूप से शामिल रहेंगे और विभिन्न खापों एवं समाज के प्रतिनिधियों की बात सुनेंगे। बैठक में सामाजिक एवं वैवाहिक कानूनों से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों के सुझाव लिए जाएंगे तथा संभावित समाधान एवं आगे की कार्यवाही पर चर्चा।
#मुख्यमंत्री
Dr.krishan Sheokand
International Jat Dharamshala

18/08/2026
15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर LNJP नागरिक अस्पताल, कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र द...
16/08/2026

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर LNJP नागरिक अस्पताल, कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व शुरू की गई निःशुल्क भोजन सेवा को आगे बढ़ाते हुए मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों को भोजन प्रसाद वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों तक भोजन पहुँचाने की यह सेवा निरंतर जारी रहे, यही हमारा संकल्प है इस अवसर पर जन सहयोग संस्था द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए हार्दिक आभार।
🇮🇳 सेवा ही संकल्प • सेवा ही संस्कार 🇮🇳
अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र 🙏
Dr.krishan Sheokand
International Jat Dharamshala
Krishan Sheokand

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में पूरे गौरव एवं सम्मान के साथ राष्ट्...
15/08/2026

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में पूरे गौरव एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया तिरंगे की शान में उठता हर कदम हमें देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है आइए, हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम् 🇮🇳
International Jat Dharamshala
Krishan Sheokand 👈 Dr.krishan Sheokand 👈

Address

Haryana
Haryana
122006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pardeep Mor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pardeep Mor:

Shortcuts

Share

Category