किसान ब्रिगेड

किसान ब्रिगेड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from किसान ब्रिगेड, Political organisation, Hariharganj.

स्वामी विवेकानंद जयंती | राष्ट्रीय युवा दिवस“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।”आज उस महान संन्या...
12/01/2026

स्वामी विवेकानंद जयंती | राष्ट्रीय युवा दिवस

“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।”

आज उस महान संन्यासी, विचारक और राष्ट्रनिर्माता को नमन,
जिन्होंने भारत को आत्मगौरव का अर्थ समझाया—
स्वामी विवेकानंद जी।

उन्होंने युवाओं को सिर्फ सपने देखना नहीं सिखाया,
बल्कि उन्हें सच करने का साहस भी दिया।

आज के दिन संकल्प लें—
मजबूत चरित्र, स्पष्ट सोच और निडर कर्म से
देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करेंगे।

स्वामी जी को शत-शत नमन।


#राष्ट्रीय_युवा_दिवस


#भारत_गौरव
#उठो_जागो

भाजपा–जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने की अफ़वाह का असरराजनीति में अफ़वाहें कई बार इतनी प्रभावशाली होती हैं कि वे जनता की सोच...
03/12/2025

भाजपा–जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने की अफ़वाह का असर

राजनीति में अफ़वाहें कई बार इतनी प्रभावशाली होती हैं कि वे जनता की सोच, नेताओं के निर्णय और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर सीधा असर डाल देती हैं। मौजूदा दौर में बीजेपी–जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने की चर्चा भले ही पुष्टि‌त न हो, लेकिन इस अफ़वाह ने दोनों दलों को अपने-अपने तरीके से महत्वपूर्ण राजनीतिक लाभ ज़रूर पहुँचाया है।

बीजेपी की ओर देखें तो यह अफ़वाह कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा लेकर आई है। दो चुनावी हार के बाद जो कार्यकर्ता निराश होकर राजनीतिक सक्रियता कम कर रहे थे या अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे थे, उनमें अब फिर से स्थायित्व और उत्साह दिखाई देने लगा है—मानो सत्ता वापसी की संभावना फिर नज़दीक हो।

दूसरी ओर, जेएमएम के लिए यह अफ़वाह एक राजनीतिक राहत का काम कर रही है। गठबंधन सहयोगियों द्वारा जो दबाव लगातार बनाया जा रहा था, वह अचानक कम होता दिख रहा है। कांग्रेस और राजद के भीतर सत्ता से बाहर होने की मात्र कल्पना ने ही चिंता बढ़ा दी है, जिसके परिणामस्वरूप वे अब पहले की तरह आक्रामक दबाव बनाने की स्थिति में नहीं हैं। इस कारण हेमंत सोरेन की नेतृत्व क्षमता और “चाबुक” पहले से अधिक प्रभावी हो सकती है।

कुल मिलाकर, यह अफ़वाह भले ही सत्य हो या न हो, परंतु इसके राजनीतिक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं—बीजेपी को नई ऊर्जा और जेएमएम को गठबंधन के भीतर मजबूत स्थिति मिलती हुई दिख रही है।
BJP Jharkhand
Hemant Soren
Babulal Marandi
Viral
fans
Colonel Sanjay Kr Singh -कर्नल भैया

आज महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती पर शत–शत नमन।भारत माता की आज़ादी के लिए हँसते–हँसते फाँसी के तख़्ते पर चढ़ जाने...
03/12/2025

आज महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती पर शत–शत नमन।
भारत माता की आज़ादी के लिए हँसते–हँसते फाँसी के तख़्ते पर चढ़ जाने वाला मात्र 18 वर्ष का यह वीर युवक साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का ऐसा उदाहरण है, जो हमेशा हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।

उनके सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी आज हमारी है—
जहाँ स्वाभिमान, नैतिकता, और देशहित सर्वोपरि हों।

जय हिंद 🇮🇳
खुदीराम बोस अमर रहें!

आज झारखंड के वित्त मंत्री माननीय श्री राधा कृष्ण किशोर जी से, मैंने अपने एक निजी कार्यक्रम के आमंत्रण के सिलसिले में उनक...
05/11/2025

आज झारखंड के वित्त मंत्री माननीय श्री राधा कृष्ण किशोर जी से, मैंने अपने एक निजी कार्यक्रम के आमंत्रण के सिलसिले में उनके आवास पर मुलाक़ात किया।

राधा कृष्ण किशोर जी झारखंड की राजनीति के सबसे अनुभवी, स्पष्टवादी और दूरदर्शी नेताओं में से एक हैं।
उनकी सादगी, व्यवहारिक सोच और वित्तीय विषयों पर गहरी समझ वास्तव में प्रेरणादायक है।

उनसे हुई चर्चा ने न केवल नई दृष्टि दी, बल्कि झारखंड के विकास को लेकर उनके विचारों ने गहरी छाप छोड़ी।
ऐसे नेता हमारे राज्य की असली पूंजी हैं। 🙏
Radha Krishana Kishore

🌸✨ शुभ नवमी ✨🌸मां सिद्धिदात्री की कृपा सेहर घर में सुख-शक्ति और समृद्धि का वास हो।इस नवमी पर संकल्प लें –👉 माँ की शक्ति ...
01/10/2025

🌸✨ शुभ नवमी ✨🌸

मां सिद्धिदात्री की कृपा से
हर घर में सुख-शक्ति और समृद्धि का वास हो।
इस नवमी पर संकल्प लें –
👉 माँ की शक्ति को समाजसेवा और देशभक्ति में लगाएँ।

🙏🌹 जय माता दी – भारत माता की जय 🌹🙏

#जयमातादी #देशसेवा

🗳️ बिहार चुनाव 2025 : प्रशांत किशोर (जन सुराज) की संभावनाएँ👉 जानिए तीन संभावित रिज़ल्ट 👇🔸 Low Impact → 0–5 सीटें🔹 Modera...
29/09/2025

🗳️ बिहार चुनाव 2025 : प्रशांत किशोर (जन सुराज) की संभावनाएँ

👉 जानिए तीन संभावित रिज़ल्ट 👇

🔸 Low Impact → 0–5 सीटें
🔹 Moderate Impact → 10–30 सीटें
🟡 High Impact → 40–60 सीटें

📊 अगर PK की पार्टी सही रणनीति, सही उम्मीदवार और जनता का भरोसा जीत पाती है तो वे किंगमेकर बन सकते हैं।

आपकी नज़र में बिहार में PK का असर कितना होगा❓
कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें 👇

🚜🌾 जनसम्पर्क कार्यक्रम: 11 सितंबर 2024: किसानों ने अबूआ आवास योजना में घूस और खाद की कालाबाजारी के खिलाफ उठायी आवाज। 🌾🚜आ...
11/09/2024

🚜🌾 जनसम्पर्क कार्यक्रम: 11 सितंबर 2024: किसानों ने अबूआ आवास योजना में घूस और खाद की कालाबाजारी के खिलाफ उठायी आवाज। 🌾🚜

आज हम सभी किसान ब्रिगेड के युवा साथियों ने #हुसैनाबाद प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान #अबुआ_आवास योजना सहित कई योजनाओं में #रिश्वतखोरी सहित किसानों को मिलने वाला यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया।
किसान भाइयों ने ितम्बर को किसान ब्रिगेड द्वारा आयोजित #किसान_संकल्प_महापंचायत में अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। हम सभी किसान कर्नल भईया के साथ हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाएंगे।
BJP Jharkhand Babulal Marandi Laxmikant BajpaiKarmveer Singh Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma Amar Kumar Bauri Colonel Sanjay Kr Singh -कर्नल भैया

#किसानसंघर्ष #अबुआआवासयोजना #कृषि #कालाबाजारी #कर्नलभईया #समानवेतन #किसानअधिकार #हुसैनाबाद #धानकीकालाबाजारी

🌾🚜 जनसम्पर्क अभियान : 10 सितम्बर 🚜🌾आज हम सभी  #किसानब्रिगेड के सदस्यों ने  #हुसैनाबाद प्रखण्ड के  #महुअरी,  #बड़ेपुर,  #...
10/09/2024

🌾🚜 जनसम्पर्क अभियान : 10 सितम्बर 🚜🌾

आज हम सभी #किसानब्रिगेड के सदस्यों ने #हुसैनाबाद प्रखण्ड के #महुअरी, #बड़ेपुर, #नोखिला, #करीमनडीह, #मोहकर, #कला, #हेमजा, #बहपूरा, #इटवा, #लौवाखाड़, #बनियाडीह, #बराही #झरहा, #मंगलडीह, #सहिआरा, #बड़ेपुर, और #कमाथ गांवों में #जनसम्पर्क किया। इस दौरान लोगों को #23सितम्बर2024 को होने वाली #किसान संकल्प महापंचायत में आने के लिए आमंत्रित किया।
आइए! हम सभी मिलकर #किसानों की #समस्याओं को समझेंगे और उसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे। आपका साथ हमें #बल प्रदान करता है। आइए, इस #महापंचायत में शामिल होकर किसानों की आवाज को #मजबूती दें!

BJP Jharkhand Babulal Marandi Karmveer Singh Laxmikant Bajpai Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma Colonel Sanjay Kr Singh -कर्नल भैया भारतीय जनता पार्टी - हैदरनगर Vishnu Dayal Ram Amar Kumar Bauri

#किसान_संकल्प_महापंचायत #जनसम्पर्क_अभियान #किसान_ब्रिगेड #किसान_एकता #किसान_समस्या #किसान_आंदोलन #किसान_सशक्तिकरण #किसान_मिलन #किसान_समर्थन #किसान_संघर्ष #चलोचलें_कर्नल_के_साथ

आज हम कर्नल ब्रिगेड के साथियों ने हुसैनाबाद प्रखण्ड के देवरी खुर्द पंचायत अंतर्गत पूर्णाडीह, देवरी खुर्द, सोनपुरवा, बली ...
09/09/2024

आज हम कर्नल ब्रिगेड के साथियों ने हुसैनाबाद प्रखण्ड के देवरी खुर्द पंचायत अंतर्गत पूर्णाडीह, देवरी खुर्द, सोनपुरवा, बली बिघा गाँव, बडेपुर पंचायत के घोड़बंधा और दंगवार पंचायत के बरवाडीह गाँव जनसम्पर्क कर लोगों को अगामी 23 सितंबर को किसान संकल्प महापंचायत में आने का आग्रह किया। लोगों ने एक स्वर में किसान महापंचायत में आने की बात कही।

हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा की लड़ाई में मीडिया के साथी हमारी आवाज़ बन रहें है, इसके लिए आप सभी को सहृदय आभार।🙏🏻BJP Jhar...
06/09/2024

हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा की लड़ाई में मीडिया के साथी हमारी आवाज़ बन रहें है, इसके लिए आप सभी को सहृदय आभार।🙏🏻

BJP Jharkhand Babulal Marandi Laxmikant Bajpai Karmveer Singh Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma Amar Kumar Bauri Vishnu Dayal Ram

Address

Hariharganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when किसान ब्रिगेड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share