DIPR Haridwar

DIPR Haridwar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DIPR Haridwar, Government Official, devpura chowk haridwar, Haridwar.

official updates, public information, and awareness initiatives from DIPR Haridwar
insta https://www.instagram.com/diprhrd?igsh=b2UzanV2d3NqcDdq
x https://x.com/DiprH51604

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की 76वीं बैठक आयोजित की ...
24/08/2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की 76वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण, घाटों की स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, प्रदूषण नियंत्रण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद के गंगा घाटों पर हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट,उप जिलाधिकारियों, एचआरडीए,पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग हरिद्वार, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश तथा नगर निगम हरिद्वार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चला कर अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए। उन्हें सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपनी अपनी परिसंपत्तियों पर किसी भी दिशा में अतिक्रमण न होने दे,जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण सड़क,वन भूमि,ग्राम पंचायतें किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं साथ ही घाटों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि जिन संस्थाओं द्वारा गंगा घाटों के रख रखाव किया जाता है,उनका मरम्मत एवं रख रखाव ठीक ढंग से हो इसके लिए नगर निगम को संबंधित संस्थाओं के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में नालों का गंदा पानी गंगा नदी में न जाए ,इसके लिए संबंधित आधिकारी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करे।
उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसका प्रयोग कारण वाले दुकानदारो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए चालानी कार्यवाही की जाए ।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाएं।

*प्रेस विज्ञप्ति*            जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमान...
24/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*
जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलकर नमूना संग्रह कार्य किया गया।
अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम कैलेश चंद्र टम्टा ने रानीपुर मोड़ स्थित खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया,जिसके तहत उन्होंने एक ग्राहक की शिकायत का संज्ञान लेते हुए,नामी कंपनी के रेस्टोरेंट बर्गर किंग का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिष्ठान का खाद्य तेल एवं दूध सहित दो नमूने जांच हेतु लिए।इसके अतिरिक्त कैलाश चन्द्र टम्टा द्वारा न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय में 03 खाद्य कारोबारकर्ताओं/निर्माताओं पर मिथ्या छाप खाद्य सामग्रिक निर्माण पैकिंग एवं विक्रय करने पर खाद्य संरक्षण एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं में वाद दायर किए है,जिनमें अधिकतम 03 लाख रुपए तक के जुर्माना का प्राविधान है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की एवं सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में आज 24 अगस्त 2026 को पिरान कलियर उर्स/मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,हरिद्वार तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, रुड़की द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान मेले में संचालित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने,रेट लिस्ट लगाने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।साथ ही खाद्य पदार्थों को परोसने के लिए मुद्रित/प्रिंटेड कागज का उपयोग न करने तथा खाद्य सामग्री को ढककर एवं सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान हल्दी पाउडर, चाय, पोहा एवं देसी घी सहित कुल 04 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील रुड़की कपिल देव, पूर्ति निरीक्षक रुड़की टी. एन. शर्मा एवं श्रीमती नीलम भास्कर उपस्थित रहे।

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभा...
24/08/2026

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 70 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 34 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
  जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  सुभाष चंद  निवासी मीरपुर मुआजपुर के मकान के नई टाइल्स रोड बनाई गई है ,मार्ग के दोनों ओर बरसाती पानी के लिए कोई नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी प्रार्थी के घर में घुस जाता है ,प्रार्थी ने टाइल्स रोड के दोनों ओर नाली  बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी राम कुमार पुत्र किरत सिंह निवासी धीरमजरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता सुचित्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद ने अवगत कराया है कि उनके पति वेद प्रकाश का किडनी का ईलाज हिमालयन अस्पताल में चल रहा है,उनके इलाज के लिए पैसे भी नहीं है अब,हिमालयन अस्पताल ने गोल्डन कार्ड से इलाज करने के लिए मना कर दिया है, प्रार्थी ने अस्पताल में गोल्डन कार्ड लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह की भूमि जमालपुरकला में स्थित है ,उक्त भूमि में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है,प्रार्थी ने उक्त भूमि की निष्पक्ष जांच राजस्व विभाग से कराकर एवं उसकी पैमाइश कराकर,उन व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायकर्ता गुरमेल सिंह ग्राम दिनारपुर में भूमि जिसका खसरा संख्या 637 है, उक्त भूमि तक जाने का रास्ता उपलब्ध नहीं है, प्रार्थी ने भूमि की पैमाइश कराकर सार्वजनिक रास्ता खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी रामकुमार के भूमि खसरा नंबर 48 मोजा नेतवाल सेदाबाद लक्सर में है, उक्त भूमि में एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, प्रार्थी ने भूमि की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए "एक र...
23/08/2026

हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए "एक राष्ट्र-एक चुनाव" की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का आह्वान किया। उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर उपस्थित रहे और केंद्रीय मंत्री के साथ जुड़कर समर्थन व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस आग्रह और संकल्प का खुलकर समर्थन करते हुए "एक राष्ट्र-एक चुनाव" की परिकल्पना को देश के हित में आवश्यक करार दिया। श्री चौहान ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव राष्ट्र की विकास गति और जनसेवा को प्रभावित कर रहे हैं और समय, पैसा तथा प्रशासनिक ऊर्जा का भारी क्षय कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि लगातार चुनावों के कारण स्कूलों में पढ़ाई रुकती है, प्रशासनिक मशीनरी चुनाव की तैयारियों में लग जाती है और जनता तक विकास कार्यों की गति धीमी पड़ जाती है। उन्होंने चुनावों की तैयारी पर लगने वाले समय और खर्च, जो रिपोर्ट के मुताबिक लाखों करोड़ तक पहुँचते हैं, को रोका जा सके तो देश लाभान्वित होगा। श्री चौहान ने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों तो संसाधनों की बचत होगी, चुनाव सम्बंधी समय की बचत होगी और प्रशासनिक ध्यान विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने संत समाज से अपील की कि वे अपनी उपस्थिति और कहने की शक्ति से जनजागरण में मदद करें।श्री चौहान ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और उनके शिष्यों के व्यापक प्रभाव से यह विचार देश में तेजी से फैल सकता है और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित के लिए एक मजबूत जनप्रेरणा बन सकती है। उन्होंने यह भी निवेदन किया कि संत अपने प्रवचनों में "एक राष्ट्र-एक चुनाव" का समर्थन करें ताकि जनता में उत्साह पैदा हो और संवैधानिक संशोधन का मार्ग सुगम बने। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस विषय पर उठाए गए कदमों और विधेयक का उल्लेख करते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि यह काम सिर्फ एक पार्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है, देश आगे रहेगा तो पार्टियाँ भी बनी रहेंगी।श्री चौहान ने उपस्थित संत समाज और जनता से आशीर्वाद मांगा और वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि संत समाज का साथ मिलने पर "एक राष्ट्र-एक चुनाव" का संकल्प पूरा हो सकता है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के ...
22/08/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है।उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी।पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का सानिध्य और सतगुरु की कृपा मिलना सौभाग्य की बात है।हमारे संत समाज ने हमेशा धर्म संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन से समाज को धर्म और संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है भारत की महान संस्कृति हमें सिखाती है कि कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें अच्छे समाज के निर्माण और विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सनातन धार्मिक संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल चल रहा है।अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर, काशी कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर जैसे कार्यों के साथ उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से किया गया है। मंदिर माला मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न मंदिरों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है रोपवे बनने से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दुर्गम तीर्थ स्थलों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुगम होगी। हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश कॉरिडोर, आस्था पथ तथा शारदा और यमुना तटों के विकास जैसे कार्य भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि का मूल स्वरूप, पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहना जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण मिले। अवैध निर्माण तथा देवभूमि की संस्कृति और सामाजिक वातावरण को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाईकी जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों...
22/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण*

*मिठाई विक्रेता का चालान, दो प्रतिष्ठानों से लड्डू व गुलाब जामुन के नमूने जांच के लिए भेजे गए*

*हरिद्वार, 22 अगस्त 2026*

             आगामी रक्षा बंधन त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के अभिहित अधिकारी /सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व ने हरिद्वार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों, डेयरियों एवं मिष्ठान विक्रेताओं का औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिठाई विक्रेताओं, ढाबों एवं निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। मौके पर खुला मावा एवं खुला मिठाई घेवर सहित कुल 02 विधिक नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु संग्रहित किया गया।एक मिष्ठान विक्रेता को निर्माण स्थल एवं संग्रह स्थल पर मिठाइयों को अखबार द्वारा ढकने के कारण तथा एक अन्य मिष्ठान विक्रेता को पंजीकरण का नियत समयावधि में नवीकरण नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया।कार्यवाही के दौरान अन्य मिष्ठान एवं खाद्य कारोबारीकर्ताओं द्वारा अपनी दुकानें बंद करने के कारण कार्यवाही संभव नहीं हो सकी।
       वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने कनखल स्थित एक डेयरी से मिलावट के संदेह के आधार पर पनीर के दो नमूने जांच हेतु संग्रहित किया, जिनमें एक खुला पनीर तथा एवं पंचगांव ब्रांड का हरियाणा स्थित निर्माता द्वारा निर्मित पैकेट पनीर का नमूना लिया गया।एक ग्राहक की शिकायत पर जगजीतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट का बिना खाद्य पंजीकरण एवं अस्वच्छकारी एवं अस्वास्थ्यकारी दशाओं में खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर चलानी कार्यवाही की गई,इसके अतिरिक्त भूपतवाला बाग स्थित एक निर्माण इकाई को बिना खाद्य पंजीकरण के खाद्य सामग्री का निर्माण करने पर चालानी कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने उक्त रेस्टोरेंट एवं विनिर्माण इकाई को खाद्य पंजीकरण प्राप्त करने तक समस्त खाद्य व्यवसाय बंद रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन एवं जन्माष्टमी त्यौहार तक अभियान निरंतर जारी रहेगा।

परिवहन सचिव श्री रविनाथ रमन एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में दिनांक ...
21/08/2026

परिवहन सचिव श्री रविनाथ रमन एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में दिनांक 20 अगस्त 2026 को परिवहन विभाग द्वारा विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में परिवहन विभाग की दो विशेष टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर वाहन दल तथा प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर देर रात तक यात्री वाहनों, माल वाहनों, दोपहिया एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के प्रपत्रों तथा सुरक्षा मानकों की जांच की।
विशेष अभियान के दौरान कुल 551 यातायात एवं परिवहन संबंधी अभियोग दर्ज किए गए। एक वाहन में एक से अधिक उल्लंघन पाए जाने पर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए।कार्रवाई के दौरान प्रमुख रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 174 अभियोग, गलत लेन में वाहन संचालन के 49 अभियोग, वाहन कर एवं कर रसीद से संबंधित 48 अभियोग तथा वाहन में अनधिकृत परिवर्तन के 17 अभियोग दर्ज किए गए।
इसके अतिरिक्त वाहन की बॉडी से बाहर निकले हुए असुरक्षित भार (Protruding Load) तथा भार को असुरक्षित तरीके से बांधकर वाहन चलाने के मामलों में विशेष कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने (Drink and Drive) संबंधी जांच भी की गई। बिना वैध पंजीयन, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण-पत्र के वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।चेकिंग दलों द्वारा विशेष रूप से ऐसे वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनके संचालन से यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी। वाहन चालकों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहनों के पंजीयन प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं कर भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार चालान तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बताया कि रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाना, गलत लेन मेंवाहन संचालन, ओवरलोडिंग, वाहन से असुरक्षित रूप से बाहर निकला भार तथा बिना वैध प्रपत्रों के वाहन संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

*प्रेस विज्ञप्ति**मुख्यमंत्री पुस्कार सिंह धामी ने किए उद्यमशाला योजना  चौपाल 2026 का शुभारंभ**जनपद में उत्कृष्ट कार्य क...
21/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*मुख्यमंत्री पुस्कार सिंह धामी ने किए उद्यमशाला योजना  चौपाल 2026 का शुभारंभ*

*जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित*

*हरिद्वार, 21 अगस्त 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में "मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना" के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उद्घाटन सत्र में उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की है।
जनपद का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मुख्यमंत्री उद्यमशाला कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा गया।
           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), REAP तथा ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी।
             मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है और IEC वैन इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर अपने उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से 600 से अधिक उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण, उद्यम रजिस्ट्रेशन, फूड लाइसेंस, ट्रेडमार्क सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है तथा 4,000 से अधिक लोगों का नामांकन किया जा चुका है।

21/08/2026
*प्रेस विज्ञप्ति**मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रा...
20/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*
*मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल*

*हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो और कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल*

*हरिद्वार, 20 अगस्त 2026*

जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो एवं कराटे के चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

चार आयु वर्गों—14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष तथा 21 से 23 वर्ष—में विकासखंड, नगर निगम एवं नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच खेल विधाओं में 77 बालक एवं 39 बालिकाओं सहित कुल 116 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का चयन बैट्री टेस्ट के साथ खेल एवं स्पर्धा-विशिष्ट कौशल तथा दक्षता के आधार पर किया गया। बैट्री टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो एवं 800 मीटर दौड़ शामिल रहे।

मेरिट के आधार पर प्रत्येक आयु वर्ग में प्रत्येक खेल से 2 बालक एवं 2 बालिका चयनित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को ₹2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति तथा वर्ष में ₹10,000 एकमुश्त खेल उपकरण हेतु डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराया जाएगा।

*कल पांच खेलों में होंगे चयन ट्रायल*

द्वितीय दिवस 21 अगस्त 2026 को योगस्थली खेल परिसर में प्रातः 8 बजे से बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस एवं वॉलीबॉल के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया का सफल संचालन जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।

Address

Devpura Chowk Haridwar
Haridwar
249401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIPR Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share