District Administration Haridwar

Directions Website

District Administration Haridwar Page related to activities of District Administration Haridwar

04/10/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जनपद की सड़कों को समय सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के लिए स्वयं धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित*

*राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि की सड़कों पर डामरीकरण एवं पेंचवर्क कार्यों में तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश*

*चंडी चौक, आयरिश पुल, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप सहित विभिन्न क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लिए दिए गए लक्ष्य के तहत त्वरित गति से की जाए कार्यवाही*

*जिलाधिकारी ने डामरीकरण,पेंचवर्क एवं कुंभ मेले के कार्यों को तेज गति से करने के लिए श्रमिकों को संख्या बढ़ाने के भी दिए निर्देश*

*राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेंटिंग,वॉल पेंटिंग करने एवं खराब स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक करने के दिए निर्देश*

*जिलाधिकारी ने लोनिवि विभाग द्वारा किए जा रहे कुंभ मेला कार्य का भी किया स्थलीय निरीक्षण*

*हरिद्वार, 04 अक्टूबर 2026*

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद की सड़कों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ चंडी चौक, आयरिश पुल के समीप, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों की स्थिति, डामरीकरण एवं पेंचवर्क कार्यों का जायजा लिया और कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सभी चिन्हित स्थानों पर डामरीकरण एवं पेंचवर्क का कार्य तेज गति से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क मरम्मत का कार्य लंबित है, वहां पर्याप्त संख्या में श्रमिक एवं संसाधन बढ़ाकर कार्य की गति में तेजी लाई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चंडी पुल के मरम्मत कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुल के मरम्मत कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन अधिक समय तक बाधित न रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आयरिश पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का भी निरीक्षण किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दक्षद्वीप स्थित बैरागी क्षेत्र में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण से जुड़े कार्यों को आवश्यक समन्वय के साथ तेजी से आगे बढ़ाया जाए तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किए जा रहे कुंभ मेला संबंधी कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आगामी कुंभ मेला की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर पेंटिंग एवं वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क किनारे के क्षेत्रों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जा सके। इसके साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था और सड़क के आसपास की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने एनएच के आधिकारियों को निर्देश दिए है कि शंकराचार्य चौक से भूपतवाला तक सड़कों का पेंचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पहले किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सड़क मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सड़क एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निर्देशक राष्ट्रीय राजमार्ग विशाल गोयल,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार,डिप्टी मैनेजर एनएच प्रज्वल चौहान,कॉन्ट्रैक्टर अमित जैन,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

03/10/2026
03/10/2026

One App. Multiple Voter Services. 📱

With the ECINET App, you can book a call with your BLO, search your name in the Final Electoral Roll, check voter details, access electoral services and stay updated with important voter information—all in one place.

Download ECINET app.




*प्रेस विज्ञप्ति**जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों का धरातल पर दिखने लगा असर**राष्ट्रीय ...
03/10/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों का धरातल पर दिखने लगा असर*

*राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन सड़कों पर डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी*

*सड़कों के गड्ढामुक्त होने से स्थानीय जनता एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में मिलेगी सुविधा*

*मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दिया है लक्ष्य*

*हरिद्वार, 03 अक्टूबर 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिए गए निर्देशों का धरातल पर असर दिखाई देने लगा है।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए प्रदार्था क्षेत्रांतर्गत सड़कों को मरम्मत,पेंचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य दिन रात किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार मौके पर निरीक्षण भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त किए जाने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
सड़कों के गड्ढामुक्त होने से जनपदवासियों के साथ ही हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा सड़के गड्ढामुक्त होने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में भी संबंधित विभागों द्वारा सड़क मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति के कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।

*प्रेस विज्ञप्ति**सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुद्देशीय शिविर आयोजित**शिविर में 380 नागर...
03/10/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुद्देशीय शिविर आयोजित*

*शिविर में 380 नागरिकों ने लिया लाभ, 170 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

*25 विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी*

*हरिद्वार, 03 अक्टूबर 2026*

उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड सभागार खानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में 380 नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका शत-प्रतिशत मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही 185 लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 170 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 35 लोगों को विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अंतर्गत बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार, श्रमिकों की केवाईसी, नए जॉब कार्ड पंजीकरण, 03 सहायता समूहों की सीसीएल स्वीकृति तथा 01 बीपीएल प्रमाण-पत्र जारी किया गया। श्रम विभाग द्वारा 35 श्रमिकों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया गया तथा योजनाओं की जानकारी दी गई।
राजस्व विभाग द्वारा 05 स्थायी निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 33 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा 29 किसानों को पौध बीज एवं फसल बीमा आदि के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 पात्र व्यक्तियों को विधवा, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
पंचायती राज विभाग द्वारा 07 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल वितरित की गई। आयुष विभाग द्वारा 70 लोगों को होम्योपैथी दवाएं वितरित की गईं। शिक्षा विभाग द्वारा 65 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 20 लोगों के राशन कार्ड संबंधी कार्य किए गए।
बाल विकास विभाग द्वारा 13 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा 39 ग्रामीणों को बिजली बिल सुधार, नए विद्युत कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

*प्रेस विज्ञप्ति**राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती जनपद मे...
02/10/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाया गया।*

*हरिद्वार 02 अक्टूबर 2026*

जनपद में गांधी जयन्ती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर, श्रद्धासुमन अर्पित किये।
अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि महापुरुषों का जीवन और उनके विचार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के आदर्श हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन सहित प्रत्येक क्षेत्र में सामूहिक प्रयास, जिम्मेदारी और सेवा भावना से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
गांधी जयन्ती के अवसर पर आनंदमई सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति भी दी गईं तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।
जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षो एवं अधिकारियों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।इसके साथ हो सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में गांधी जी एवं शास्त्री जो के जीवन वृत्त पर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित जिला कार्यालय कें कर्मचारी तथा आधिकारी मौजूद थे।

*प्रेस विज्ञप्ति**01 अक्टूबर से जनपद में खनन प्रक्रिया शुरू**शासन के निर्देशों के अनुपालन में आगामी खनन सत्र 2026-27 के ...
02/10/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*01 अक्टूबर से जनपद में खनन प्रक्रिया शुरू*

*शासन के निर्देशों के अनुपालन में आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए खनन संक्रियाएं प्रारंभ*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी कर न्यायालय एवं एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन के दिए निर्देश*

*हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026*

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में आगामी खनन सत्र 2026-27 की समस्त खनन संक्रियाएं 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में शासन के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर 2026 से सभी खनन संक्रियाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि खनन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनन प्रक्रिया के दौरान मा० उच्च न्यायालय नैनीताल एवं मा० एनजीटी, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का भी पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

02/10/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध अभियान, 20 स्कूटी/मोटरसाइकिल सीज*

*हरिद्वार 01 अक्टूबर 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत तथा नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाए जाने पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जगजीतपुर क्षेत्र के स्कूलों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान विद्यालय प्रशासन से भी वार्ता की गई। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर नाबालिग विद्यार्थियों को स्कूटी/मोटरसाइकिल से विद्यालय न भेजने हेतु सूचित किया गया था। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से विद्यालय आकर उन्हें विद्यालयों के आसपास की गलियों में पार्क कर रहे थे।
परिवहन विभाग की टीम द्वारा विद्यालय प्रशासन को विश्वास में लेते हुए ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा अभियान के दौरान कुल 20 स्कूटी/मोटरसाइकिल सीज की गईं। संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बच्चों के विद्यालय आवागमन हेतु वैकल्पिक एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, यातायात कर अधिकारी वरुणा सैनी तथा यातायात कर अधिकारी भारत भूषण भी उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस/निर्धारित आयु पूर्ण किए बच्चों को मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। नाबालिग द्वारा वाहन संचालन न केवल उसकी स्वयं की सुरक्षा बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करता है।
सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

01/10/2026

The Final Electoral Roll will be published on 3 October 2026. Voters are encouraged to check their electoral details and ensure that their information is correctly reflected in the electoral roll.

Visit voters.eci.gov.in or call 1950 for assistance.

#1950


Address

Roshnabad
Haridwar
249403

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share