Nagar Nigam, Haridwar

Nagar Nigam, Haridwar We are the urban local body providing necessary services like Sanitation, Housing, Roads, collecting various local taxes etc.

We resolve to address grievances of people in a seamless manner. It is governed by board chaired by Mayor and 60 elected members.

हरिद्वार डेंगू-मलेरिया के खिलाफ नगर निगम का अभियान  हरिद्वार नगर निगम अलर्ट: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर डेंगू-म...
09/09/2026

हरिद्वार डेंगू-मलेरिया के खिलाफ नगर निगम का अभियान

हरिद्वार नगर निगम अलर्ट: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए सघन अभियान शुरू।

संवेदनशील क्षेत्रों में लार्वा जांच, फॉगिंग, जलभराव की निगरानी और घर-घर जागरूकता अभियान चलाएगा नगर निगम।

कूलर, गमले, पुराने टायर और पानी जमा होने वाले स्थानों की होगी जांच, लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील।

तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और शरीर पर लाल चकत्ते दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें: नगर निगम हरिद्वार।

Haridwar Kumbh 2027
Swachh Bharat Urban
Urban Development Directorate

29/08/2026

सुबह की शुरुआत, स्वच्छता अभियान के साथ। सभी सम्मानित नगर वासियों से विन्रम आग्रह है कि हरिद्वार को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में नगर निगम हरिद्वार का सहयोग करे।
Swachh Bharat Urban MoHUA मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखण्ड DIPR UK Kiran Jaisal

28/08/2026

समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमारी सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि आपके सामाजिक उत्थान तथा आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।
Pushkar Singh Dhami DIPR UK Kiran Jaisal ❤️

नगर आयुक्त का हरकी पौड़ी और रोड़ीबेलवाला निरीक्षणहरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार, IAS ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी क...
19/08/2026

नगर आयुक्त का हरकी पौड़ी और रोड़ीबेलवाला निरीक्षण

हरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार, IAS ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घाटों से कूड़े का त्वरित उठान, पर्याप्त डस्टबिन लगाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण मिलने पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
Urban Development Directorate Swachh Bharat Urban MoHUA Haridwar Kumbh 2027

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार कार्यालय परिसर में नगर आयु...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार कार्यालय परिसर में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार जी और महापौर किरण जैसल जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

आइए, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वच्छता का संकल्प लें।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
आइए, अपने देश को स्वच्छ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

हर घर तिरंगा, हर पग स्वच्छता अभियानकांवड़ मेला समापन और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर निगम हरिद्वार ने “हर घर तिरंगा, ...
13/08/2026

हर घर तिरंगा, हर पग स्वच्छता अभियान

कांवड़ मेला समापन और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर निगम हरिद्वार ने “हर घर तिरंगा, हर पग स्वच्छता अभियान” के तहत वृहद सफाई अभियान चलाया। शांतिकुंज के सहयोग से रोड़ी बेलवाला समेत कांवड़ मार्ग, कांवड़ पटरी, लालजीवाला, पंतदीप, चमगादड़ टापू और हाईवे की सर्विस रोडों पर विशेष सफाई कर कांवड़ मेले के दौरान जमा कचरे का निस्तारण किया गया।

नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमों ने अभियान की निगरानी की। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि कांवड़ उपरांत विशेष सफाई अभियान के जरिए प्रमुख क्षेत्रों को साफ कर व्यवस्था सामान्य कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है।

Urban Development Directorate
Urban Development Directorate
MoHUA Haridwar-Roorkee Development Authority Haridwar Kumbh 2027

Address

Mayapur
Haridwar

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+911334227006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Nigam, Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Nigam, Haridwar:

Shortcuts

Share