15/03/2026
#बहुजन_नायक_मान्यवर_साहब_कांशीराम_जी के 92 वे #जन्मदिवस व #आज़ाद_समाज_पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं। 💐
आज का दिन बहुजन समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। मान्यवर साहब ने अपने संघर्ष, दूरदर्शिता और त्याग से सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की जो मशाल जलाई, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई है। ✊
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं, कि मान्यवर साहब के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
आइए, हम सब मिलकर बहुजन महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट हों और "सामाजिक परिवर्तन" की इस मुहिम को और तेज करें!
जय भीम!✊ जय भारत!🇮🇳 जय संविधान!📘