05/09/2025
पथ न्यास विगत 5 वर्षों से हरिद्वार स्थित श्यामपुर, कांगड़ी गांव के बच्चों को प्रतिदिन डाँटने, दुलारने और मजाक के साथ शिक्षा और दीक्षा की पुरातन पद्धति को चलाता आ रहा है। अभिभावक रूपी संस्था का सानिध्य सभी छात्रों की संतुष्टि को प्रदर्शित करता है और उन सभी में ये संतुष्टि का भाव देख हम्हे भी कृतज्ञता का बोध होता है। विश्वास मानिए इन बच्चों में सीखने की अलग भूख और एक अनूठी अद्भुत सिद्धि प्राप्त है, जो बार बार कुछ नया जानने और समझने के लिए उन्हें प्रयत्नशील करती है।
आज 5 सितंबर 2025 को गुरु जी ने सभी बच्चों को गले लगाकर सबका स्वागत किया और उसके बाद सभी बच्चों ने सरस्वती पूजा, कविता पाठ, निबन्ध और डांस के साथ आज के दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
संस्था की एक परंपरा रही है कि आज के दिन संस्था में पढ़ने वाले सभी बच्चों के माता और पिता भी जरूर आते है, जहां उन्हें ये याद दिलाया जाता है कि माता पिता ही बच्चों के सबसे पहले और सबसे बड़े गुरु होते है।
देश के सभी गुरु जनों को प्रणाम 🙏