महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण हरदा मप्र

  • Home
  • India
  • Harda
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण हरदा मप्र

महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण हरदा मप्र कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग मप?

प्रदेश की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति में सुधार लाना।
बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के साथ स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति में सुधार लाना तथा उन्हें कुपोषण से बचाना।
महिलाओं के संवैधानिक हितों को सुरक्षित रखना, महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं विभिन्न योजनाओं और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं व

बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वयक की भूमिका निभाना ताकि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंच सके।
महिलाओं की स्वायत्तता एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित करते हुए उनकी स्थिति में निरन्तर सुधार लाने हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय।
विषम परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के समग्र कल्याण एवं पुनर्वास के लिये प्रयास करना।

जिले की आंगनवाड़ियों की पोषण वाटिकाओं में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम
03/03/2022

जिले की आंगनवाड़ियों की पोषण वाटिकाओं में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

03/03/2022

महिला सशक्तिकरण अंतर्गत महिलाओं/ युवतियों को बैंक से लोन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इच्छुक महिलाओं/ युवतियों को बैंक से लोन दिलवाया जा रहा है । पात्र एवं इच्छुक महिलाएं बैंक ऋण हेतु श्रीमती सुचिता इक्का (प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, हरदा 94243 66557 ) से संपर्क कर सकते हैं।

03/02/2022
*शहर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा सोनी के कार्य को मध्य प्रदेश शासन द्वारा सराहा गया*मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास...
18/02/2021

*शहर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा सोनी के कार्य को मध्य प्रदेश शासन द्वारा सराहा गया*

मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कोविड-19 के खिलाफ मध्य प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संघर्ष और वीरता की कहानियों को प्रकाशित किया गया है। कुल प्रकाशित 20 कहानियों में से शहर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा सोनी की सफलता की कहानी को भी प्रकाशित किया गया है । कोरोना काल में श्रीमती सीमा सोनी के क्षेत्र के एक गरीब परिवार के 24 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली । जिससे पूरा परिवार शोकाकुल हो कर तनाव एवं सदमे में था । मृतक के भाई और बहन अपने भाई के नुकसान का सामना करने में सक्षम नहीं थे , उन्होंने अपने जीवन को भी समाप्त करने का प्रयास किया । ऐसे वक्त में सीमा ने इस परिवार की बहुत सहायता की । सीमा ने उनकी स्थिति को समझने में दोनों के साथ गहराई से मिलकर बातचीत की और उनके तनाव को कम करने में लगातार मनो सामाजिक सहयोग प्रदान किया। सीमा के इस दृष्टिकोण से परिवार को इस परिस्थिति का सामना करने में काफी मदद मिली । शासन द्वारा उनके इस कार्य को सराहा गया ।

राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष माननीय न्याय मूर्ति श्री नरेंद्र कुमार जैन और सदस्य माननीय श्री सरबजीत सिंह द्वारा आंग...
30/01/2021

राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष माननीय न्याय मूर्ति श्री नरेंद्र कुमार जैन और सदस्य माननीय श्री सरबजीत सिंह द्वारा आंगनवाड़ी हंडिया और वन स्टॉप सेंटर हरदा का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर कलेक्टर ज़िला हरदा , पुलिस अधीक्षक हरदा और ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी उपस्थित थे। माननीय अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा दोनों संस्थाओं के संचालन की सराहना की गई।

25/01/2021

*महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा हरदा के अनुज जैन को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार*

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 अंतर्गत बाल शक्ति पुरस्कार हेतु हरदा के मास्टर अनुज जैन का चयन किया गया है। दिनांक 25 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा श्री अनुज जैन से वर्चुअली संवाद किया जाना प्रस्तावित था ,किंतु समय अभाव के कारण प्रधानमंत्री सभी बालक बालिकाओं से संवाद नहीं कर सके । इस पुरस्कार हेतु अनुज का आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग जिला हरदा के माध्यम से ऑनलाइन भेजा गया था । इन पुरस्कारों हेतु महिला बाल विकास विभाग ज़िला हरदा के माध्यम से 3 आवेदन भेजे गए थे । जिसमें से अनुज जैन का अंतिम चयन हुआ है । अनुज द्वारा इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड जैसे वैश्विक मंच पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार प्राप्त किए हैं ।

25/01/2021

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हरदा की रेवा सखी बालिका सुश्री सलोनी राठौर से मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा भी बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया गया ।

ज़िला हरदा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सशक्त वाहिनी कक्षाओं में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री मानन...
20/01/2021

ज़िला हरदा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सशक्त वाहिनी कक्षाओं में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री माननीय श्री कमल पटेल जी द्वारा बालीकाओं का उत्साहवर्धन किया गया। माननीय मंत्री द्वारा संचालित कक्षाओं की प्रशंसा की गई ,एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को इसके लिए बधाई दी गई । बालिकाओं को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री कमल पटेल जी द्वारा कहा गया कि देश के विकास के लिए महिलाओं, बालिकाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है और इस दिशा में शासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।श्री पटेल द्वारा इन कक्षाओं के और भी विकास हेतु पूरी तरह सहयोग करने का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कोमल सुदीप पटेल एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।
#सशक्तवाहिनी_कक्षाएं , , , , ,

बालिकाओं /युवतियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी हेतु महिला सशक्त वाहिनी क्लासेस के नए बैच का आरंभ दि...
19/11/2020

बालिकाओं /युवतियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी हेतु महिला सशक्त वाहिनी क्लासेस के नए बैच का आरंभ दिनांक 23.11.2020 से किया जा रहा है । इच्छुक बालिकाएं /युवतियां कार्यालय समय में कलेक्ट्रेट हरदा स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं ।

कोरोना वायरस से बचने के सिर्फ 3 उपाय ...(1) मास्क(2) सेनिटाइजर(3) सोशल डिस्टेंसिंग
03/11/2020

कोरोना वायरस से बचने के सिर्फ 3 उपाय ...
(1) मास्क
(2) सेनिटाइजर
(3) सोशल डिस्टेंसिंग

, , , , ,

Address

Bal Grah Bhawan Indore Khandwa By Pass Square Harda
Harda
461331

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5:30pm
Saturday 10:30am - 5:30pm

Telephone

07577223817

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण हरदा मप्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण हरदा मप्र:

Share