PRO Jansampark Harda

PRO Jansampark Harda PRO Harda, Government of Madhya Pradesh

 #खुशियों_की_दास्तां➡️ मनरेगा से बदली किसान की तकदीर डगवेल रिचार्ज से सालभर मिला पानी➡️ गरीबदास श्यामलाल ने शुरू की लाभक...
02/06/2026

#खुशियों_की_दास्तां

➡️ मनरेगा से बदली किसान की तकदीर डगवेल रिचार्ज से सालभर मिला पानी

➡️ गरीबदास श्यामलाल ने शुरू की लाभकारी फसलों की खेती

ग्रामीण क्षेत्र के मेहनती कृषक श्री गरीबदास श्यामलाल की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। वर्षों से खेती कर रहे गरीबदास को भूजल स्तर में गिरावट और सिंचाई के पानी की कमी से जूझना पड़ता था। वर्षा का अधिकांश पानी बहकर निकल जाता था और गर्मी में कुआं सूखने की कगार पर पहुंच जाता था। इससे फसल उत्पादन प्रभावित होता था और अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता था।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मनरेगा से श्री गरीबदास को डगवेल रिचार्ज कार्य की स्वीकृति मिली। इसका उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर बढ़ाना और कुएं में सालभर पानी बनाए रखना था। सहायक यंत्री एवं उपयंत्री के मार्गदर्शन में रिचार्ज संरचना का समयबद्ध निर्माण किया गया। रिचार्ज पिट, फिल्टर सामग्री और जल निकासी व्यवस्था बनाई गई ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके। वर्षा ऋतु में बड़ी मात्रा में पानी भूगर्भ में पहुंचा और कुएं का जलस्तर बढ़ने लगा।
डगवेल रिचार्ज कार्य के परिणामस्वरूप श्री गरीबदास के कुएँ में पानी की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। पहले जहाँ गर्मी के मौसम में कुआँ लगभग सूखने की स्थिति में पहुँच जाता था, वहीं अब लंबे समय तक पर्याप्त जल उपलब्ध रहने लगा है। इसके कारण उन्हें फसलों की सिंचाई नियमित रूप से करने में सुविधा मिली। जल उपलब्धता बढ़ने से उन्होंने परंपरागत फसलों के साथ-साथ अधिक लाभकारी फसलों का भी उत्पादन प्रारंभ किया। फसल उत्पादन में वृद्धि होने से उनकी आय में सुधार हुआ तथा कृषि लागत में कमी आई। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और कृषि के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ा।
डगवेल रिचार्ज कार्य से न केवल श्री गरीबदास को लाभ हुआ, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी। अन्य किसानों ने भी वर्षा जल संचयन और भूजल संवर्धन के महत्व को समझा। भूजल स्तर में सुधार होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला तथा जल संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत डगवेल रिचार्ज कार्य श्री गरीबदास श्यामलाल के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इस पहल ने उनकी सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान किया, कृषि उत्पादन बढ़ाया और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
MGnrega MP

ंगा_संवर्धन_अभियान_MP #हरदा

02/06/2026

➡️ लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव के लिये परामर्श जारी

मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, द्वारा प्रदेश में लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश जैसी मौसमी एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से संचार माध्यमों से जनजागरूकता करते हुए परामर्श दिया जा रहा है।
सचिव (गृह) एवं समन्वयक मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु ने बताया कि विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए आमजन तक सुरक्षा संबंधी संदेश पहुँचाए जा रहे हैं, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकाधिक नागरिकों को समय रहते आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। अभियान का उद्देश्य लोगों में जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं उचित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल में बढ़ता तापमान लू-तापघात की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। विशेष रूप से बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, हल्के एवं सूती वस्त्र पहनने तथा शरीर में जल की कमी न होने देने संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मानसून अवधि में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएँ अनेक बार गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। इस संबंध में नागरिकों को सलाह दी गई है कि मौसम में अचानक परिवर्तन, तेज गर्जना एवं बिजली की चमक को संभावित खतरे के संकेत के रूप में गंभीरता से लें। ऐसे समय में खुले स्थानों, खेतों, जलाशयों, विद्युत खंभों तथा बड़े वृक्षों के नीचे रुकने से बचें तथा सुरक्षित भवनों में शरण लें। नागरिकों को आकाशीय बिजली संबंधी पूर्व चेतावनी प्राप्त करने के लिए “दामिनी” मोबाइल ऐप के उपयोग के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। किसानों एवं पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।
वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। जलभराव एवं प्राकृतिक आवास प्रभावित होने के कारण साँप मानव बस्तियों के समीप आ सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखना, झाड़ियों एवं कबाड़ को हटाना, जूते एवं कपड़ों को उपयोग से पूर्व सावधानीपूर्वक जांचना तथा खेतों, जंगलों एवं जल स्रोतों के समीप अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है। सर्पदंश की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने तथा किसी भी प्रकार के अंधविश्वास अथवा अप्रमाणित उपचार से बचने की सलाह दी गई है।
मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों एवं परामर्शों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना अथवा संकट की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

Jansampark Madhya Pradesh
#हरदा

02/06/2026

➡️ मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें

➡️ व्हाट्सऐप चौटबॉट ‘‘सोलर चाचा’’ बतायेंगे लाभ लेने के तरीके

➡️ प्रदेश के 2 लाख उपभोक्ता हो चुके हैं नामांकित

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली उपभोक्ता अपने घर के बिजली बिल में अप्रत्याशित कमी ला सकते हैं। उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मार्च 2027 के पहले तक मिलेगा। मार्च 2027 तक घरों की छत पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। प्रदेश में अब तक 2 लाख से अधिक उपभोक्ता पहले ही इस योजना में नामांकित हो चुके है।
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के डिजिटली प्रचार-प्रसार के लिये व्हाट्सऐप चौटबॉट ‘‘सोलर चाचा’’ शुरू किया गया है। ऐप के माध्यम से हितग्राही योजना से संबंधित समस्त प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपने घर के बिजली बिल को कम करने के लिये सोलर चाचा आपकी मदद के लिये तत्पर है। इसकी मदद से आज ही अपना सोलर सफर शुरू करने के लिए क्यू कोड को स्कैन करें अथवा 8815107640 नंबर पर ‘‘हेलो’’ भेजें।

Department of Energy Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#मुफ्त_बिजली #हरदा

➡️ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन...
02/06/2026

➡️ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम मुहालकला निवासी निर्भयदास गुर्जर ने आवेदन देकर नहर निर्माण के उपरान्त भी मुआवजा राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर एसडीएम खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम कोलीपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह व अमरसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम बाजनिया के वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों ने घरों के पानी की निकासी नहीं होने तथा बारिश का पानी घरों में भराने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

Jansampark Madhya Pradesh
#हरदा

02/06/2026
02/06/2026
02/06/2026

सुगम परिवहन की दिशा में
मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम

📍 इंदौर से शुरू होगी
पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

🚌 शहर से लेकर अन्य राज्यों तक बेहतर, सुरक्षित और सुगम यात्रा होगी सुनिश्चित

Dr Mohan Yadav Madhya Pradesh Transport Department

02/06/2026

यू.सी.सी.के संबंध में
आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

राज्य सरकार द्वारा #मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी) लागू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। यह समिति प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग धर्म-समुदाय के लोगों से सुझाव लेगी।

🔸डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

Dr Mohan Yadav
Home Department of Madhya Pradesh

Address

Collector Office Harda
Harda
461331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Harda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Harda:

Share