Ramgarhia Board Uttar Pradesh

Ramgarhia Board Uttar Pradesh ᴍᴀɴᴀɢᴇᴅ ʙʏ - ᴛᴇᴀᴍ ᴇᴋʟᴀᴠʏᴀ ꜱɪɴɢʜ ꜱᴀʜᴀʀᴀ
• ꜱᴛᴀᴛᴇ ᴘʀᴇꜱɪᴅᴇɴᴛ, ʀᴀᴍɢʜᴀʀɪᴀ & ᴠɪꜱʜᴡᴀᴋᴀʀᴍᴀ ʙᴏᴀʀᴅ (ᴡ.ᴜ.ᴘ.)

 #हापुड़ प्रिंट मीडिया का आभार।
11/08/2026

#हापुड़ प्रिंट मीडिया का आभार।

गढ़ खादर के ग्राम रामपुर नयामतपुर में आपातकालीन बुलाई सामाजिक बैठक में अपनों के बीच उपस्थित रहा।  #ʙʜᴀɪᴄʜᴀʀᴀ
10/08/2026

गढ़ खादर के ग्राम रामपुर नयामतपुर में आपातकालीन बुलाई सामाजिक बैठक में अपनों के बीच उपस्थित रहा।

#ʙʜᴀɪᴄʜᴀʀᴀ

धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर शबील सेवाधन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी की पावन शहादत को कोटि-कोटि नमन। सत्य...
15/06/2026

धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर शबील सेवा

धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी की पावन शहादत को कोटि-कोटि नमन। सत्य, धर्म, मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले गुरु साहिब जी का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है।

इस पावन अवसर पर रामगढ़िया बोर्ड (पश्चिम उ.प्र.) द्वारा शबील सेवा (ठंडा मीठा जल) का आयोजन किया गया। गुरु साहिब जी की याद में संगत एवं राहगीरों को शीतल जल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

“सेवा ही सिमरन है, सेवा ही उपासना है।”

वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक :- रणधीर सिंह धंजल (नगर अध्यक्ष, हापुड़) रहे।

आज मोहल्ला हरजसपुरा, हापुड़ में निःशुल्क शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित यूपी व सीबीएसई बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उ...
18/05/2026

आज मोहल्ला हरजसपुरा, हापुड़ में निःशुल्क शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित यूपी व सीबीएसई बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह, मेहनत और लगन देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। मेरा मानना है कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम है। आने वाला भविष्य इन्हीं बच्चों के हाथों में सुरक्षित है।

सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं आयोजन समिति को हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।

बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी के जन्मदिवस के अवसर पर रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली द्वारा फतेह पार्क में आयोजित कीर्तन दरबार में...
10/05/2026

बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी के जन्मदिवस के अवसर पर रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली द्वारा फतेह पार्क में आयोजित कीर्तन दरबार में मिले सम्मान के लिए मैं तह दिल से आभारी हूँ।

यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का सम्मान है जो समाज और कौम की सेवा में निरंतर मेरे साथ खड़े रहते हैं। आप सभी के प्रेम, विश्वास और सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद।

“परशुराम महाराज की जय।”सभी मेरे भाइयों एवं आयोजकों का मैं तह दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏
19/04/2026

“परशुराम महाराज की जय।”

सभी मेरे भाइयों एवं आयोजकों का मैं तह दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏

“दिनांक 19 अप्रैल को हापुड़ में आयोजित भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा के लिए सादर निमंत्रण देने वाले सभी सम्मानित आयोजकों...
16/04/2026

“दिनांक 19 अप्रैल को हापुड़ में आयोजित भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा के लिए सादर निमंत्रण देने वाले सभी सम्मानित आयोजकों का मैं हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। इस पावन आयोजन की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।”

“माननीय राज्यपाल महोदय श्री थावरचंद गहलोत जी, हम सहारा परिवार की ओर से हमारे पुत्र एकलव्य सिंह सहारा एवं पुत्रवधू के विव...
31/03/2026

“माननीय राज्यपाल महोदय श्री थावरचंद गहलोत जी, हम सहारा परिवार की ओर से हमारे पुत्र एकलव्य सिंह सहारा एवं पुत्रवधू के विवाह के उपलक्ष्य में आपके द्वारा भेजे गए स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आपका आभार व्यक्त करते हैं।

आपके आशीर्वचन नवविवाहित दंपति के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं अमूल्य हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा आपका स्नेह और मार्गदर्शन हमें निरंतर प्राप्त होता रहे।

"सादर धन्यवाद एवं कृतज्ञता सहित सहारा परिवार 🙏”

तमिलनाडु सरकार ने विधानसभा चुनावों पहले राज्य में सिख समुदाय की शादियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण आनंद विवाह पंजीकरण नियम, ...
02/02/2026

तमिलनाडु सरकार ने विधानसभा चुनावों पहले राज्य में सिख समुदाय की शादियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण आनंद विवाह पंजीकरण नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। इससे पूरे राज्य में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों को विवाह के नियमों में कोई कंफ्यूजन नहीं होगा बल्कि एकरूपता आएगी। सिख समुदाय में इन नियमों को आनंद कारज के नाम से जाना जाता है। गौरतलब हो कि पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को यह निर्देश दिया था कि वे सिख शादियों के लिए अपने स्तर पर नियम बनाएं।

आनंद विवाह की सिख धर्म में बेहद पवित्रता है। ये गुरु ग्रंथ साहिब के सामने संपन्न होते हैं और इसमें चार लावां की रस्म शामिल होती है। ऐसे विवाहों को सिख समुदाय में लंबे समय से धार्मिक वैधता प्राप्त है, लेकिन जोड़ों को अक्सर औपचारिक पंजीकरण प्राप्त करने में प्रशासनिक बाधाओं का सामना करना पड़ता था, खासकर पहचान दस्तावेजों, विरासत, वीजा, बैंकिंग और अन्य नागरिक मामलों से संबंधित मुद्दों से निपटते समय। तमिलनाडु सरकार के नियमों के अनुसार अब तमिलनाडु में कहीं भी संपन्न हुए आनंद विवाहों को विवाह रजिस्ट्रार के पास पंजीकृत किया जा सकता है।

Address

Hapur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramgarhia Board Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category