05/08/2026
आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में करियर काउंसलिंग समिति एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के विशेषज्ञों ने बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं कौशल विकास पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।