26/12/2024
पूर्व प्रधानमंत्री, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री एवं नीतिज्ञ राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति एवं कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
मनमोहन सिंह जी की राष्ट्र सेवा को सदैव याद रखा जाएगा।उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश की प्रगति, आर्थिक क्रांति, गरीब कल्याण एवं नीतिगत परिवर्तनों को आकार देने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।