District Collector & Magistrate - Hanumangarh

District Collector & Magistrate - Hanumangarh Official Handle of District Collector and District Magistrate, , .

nodal officer PRO Hanumangarh And Technical Nodal Officer Doit&c Hanumangarh

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में किसानों को जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती का संदेशकृषि महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तर...
01/06/2026

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में किसानों को जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती का संदेश

कृषि महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में जल बचत, जैविक खेती और सूक्ष्म सिंचाई पर हुआ मंथन

हनुमानगढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत सोमवार को हनुमानगढ़ टाउन के फतेहगढ़ मोड़ स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग द्वारा सौर ऊर्जा एवं सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो वेंडर्स तथा जल एवं ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई ने किसानों से कम जल मांग वाली फसलों और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने, “आपणो खेत-आपणी खाद” की अवधारणा अपनाने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में किसानों को “समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” पुस्तिका वितरित की गई तथा कृषि (विस्तार) संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने आभार व्यक्त किया।

— जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण पर दिया जोर

कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि श्री बलकरण सिंह ने अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए किसानों से मानसून पूर्व प्राकृतिक जल स्रोतों, सिंचाई डिग्गियों, फार्म पॉन्ड और सिंचाई खालों की सफाई एवं मरम्मत करवाने का आह्वान किया। उन्होंने घरों की छतों से बहने वाले वर्षा जल को जलकुंडों में संग्रहित करने तथा जल की बर्बादी रोकने के उपाय बताए। कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ. राधेश्याम एवं कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने जल संरक्षण तकनीकों, फसलों की जल मांग और सिंचाई प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

— जैविक खेती और लागत घटाने के उपाय बताए

सेवानिवृत्त उप निदेशक कृषि श्री जयनारायण बैनीवाल ने किसानों को खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए सरकार बड़े पशुओं पर 50 रुपये तथा छोटे पशुओं पर 25 रुपये का अनुदान दे रही है। उन्होंने आमजन से निराश्रित पशुओं को गौशालाओं तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ पशुओं की समुचित देखभाल सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई, कृषि (आत्मा) उप निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र डूडी, उद्यान उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद्र बराला, कृषि सहायक निदेशक श्री साहबराम गोदारा, श्री राजेंद्र बेनीवाल, जनप्रतिनिधि श्री भारत भूषण शर्मा, श्री झमनलाल शर्मा, श्री सुशील जोशी, सेवानिवृत्त उप निदेशक कृषि श्री जयनारायण बैनीवाल सहित कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
_
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma

वंदे गंगा अभियान के तहत निकली साइकिल रैली, जल संरक्षण का दिया संदेशएसडीएम ने दिखाई हरी झंडी, आमजन को दिलाई जल एवं पर्याव...
01/06/2026

वंदे गंगा अभियान के तहत निकली साइकिल रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी, आमजन को दिलाई जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ

हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून तक संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सुबह जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रातः 6 बजे आयोजित रैली को हनुमानगढ़ उपखंड अधिकारी श्री मांगीलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर तिलक सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, लाल चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची।

जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य आमजन में वर्षा जल संरक्षण, जल स्रोतों के रखरखाव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साइकिल रैली के माध्यम से जल बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली में युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में शामिल प्रतिभागियों के लिए श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, हनुमानगढ़ की ओर से मीठी एवं नमकीन छाछ की व्यवस्था की गई। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रैली के समापन पर उपखंड अधिकारी श्री मांगीलाल ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल बचाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा जनभागीदारी से ही ऐसे अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री देवेंद्र पारीक, जनप्रतिनिधि श्री विकास गुप्ता, श्री भारत भूषण शर्मा, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला, जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारी, सीओ स्काउट श्री भारत भूषण, श्री ओमप्रकाश सैन, अल्पकालीन प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
___
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान थोड़ी सी सावधानी आपकी सेहत की सुरक्षा बन सकती है।जानिए गर्मी में किन बातों का ध्यान रखना ज...
01/06/2026

भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान थोड़ी सी सावधानी आपकी सेहत की सुरक्षा बन सकती है।जानिए गर्मी में किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और गर्मी से बचाव अपनाएं।

#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

✅ हनुमानगढ़ में एमएसपी पर गेहूं की रिकॉर्ड खरीद; 56 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ, 1881 करोड़ रुपए का भुगतान   #हनुमा...
01/06/2026

✅ हनुमानगढ़ में एमएसपी पर गेहूं की रिकॉर्ड खरीद; 56 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ, 1881 करोड़ रुपए का भुगतान
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

30/05/2026

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने एसएमपी पर गेहूं खरीद पर बताया कि पूरे राजस्थान का एक तिहाई केवल हनुमानगढ़ जिले से खरीदा जा रहा है..

उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में अभी तक 1881 करोड़ रुपए की राशि का न किया जा चुका है।

किसानों को आ रही समस्याओं के सकारात्मक समाधान को लेकर राज्य सरकार पर अवगत करवाया गया है।
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

30/05/2026

एमएसपी गेहूं खरीद 2026-27, हनुमानगढ़ में रिकॉर्ड खरीद, 56 हजार से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ

शुरुआती लक्ष्य में बढ़ोतरी के बाद 8 लाख मैट्रिक टन गेहूं की हो रही खरीद, किसानों के खातों में पहुंचे 1881 करोड़ रुपए भुगतान

हनुमानगढ़। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जिले का शुरुआती खरीद लक्ष्य को 75 हजार मैट्रिक टन बढ़ाकर 8 लाख 510 मैट्रिक टन किया गया, जो प्रदेश के कुल खरीद लक्ष्य का लगभग एक तिहाई है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खरीद कार्य समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है।

जिले में अब तक 7 लाख 33 हजार 327 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 92 प्रतिशत है। इस खरीद से 56 हजार 876 किसानों को सीधा लाभ मिला है। वहीं किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से लगभग 1881 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 2585 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी के साथ 150 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिए जाने से किसानों को कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हुआ है और उनकी आय में वृद्धि हुई है।

जिले में गेहूं खरीद के लिए 76 खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे, जिससे किसानों को अपने क्षेत्र के निकट ही सुविधाजनक खरीद व्यवस्था उपलब्ध हो सकी। इस वर्ष 86 हजार 330 किसानों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 50 हजार से अधिक किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा चुका है।

प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते जिले में गेहूं खरीद अभियान सुचारू रूप से संचालित हुआ। समयबद्ध खरीद, त्वरित भुगतान और व्यापक खरीद नेटवर्क के कारण प्रदेश में एमएसपी पर गेहूं खरीद में हनुमानगढ़ अव्वल रहा है।
____
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

⚠️⚠️ Extremely Severe Alerts*lअगले 3 घंटों में बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनू, कोटपूत...
30/05/2026

⚠️⚠️ Extremely Severe Alerts*l

अगले 3 घंटों में बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, सीकर में कई स्थानों पर सतही हवा 90-100 किमी प्रति घंटे/आंधी 80-90 किमी प्रति घंटे/ओलावृष्टि/मध्यम बारिश/बिजली के साथ बहुत गंभीर तूफान आने की संभावना है।

समयावधि- Date 30.05.26, 04.07PM to 07.07PM.

आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान।
सावधानी बरतें
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पोहड़का में कार्यक्रम, जल संरचनाओं का पूजन और पौधारोपण किया— पीएमकेएसवाई 2.0 के का...
30/05/2026

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पोहड़का में कार्यक्रम, जल संरचनाओं का पूजन और पौधारोपण किया

— पीएमकेएसवाई 2.0 के कार्यों की जानकारी दी, ग्रामीणों को दिलाया जल संरक्षण का संकल्प

हनुमानगढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम पोहड़का के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई, जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू एवं श्रीमती सरोज लावा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री महेंद्र कुमार ने वंदे गंगा अभियान की रूपरेखा एवं इसके महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत पोहड़का एवं रामपुरा मटोरिया क्षेत्र में किए जा रहे टांका निर्माण, सार्वजनिक टांके, जोहड़, फार्म पॉन्ड एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी तथा वर्षा जल के अधिकतम संग्रहण एवं उपयोग का आह्वान किया।

— जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार की जल संरक्षण योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाने तथा उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री मुरलीधर ने भी पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नई जल संरचनाओं के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।

— गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश, दिलाया संकल्प

जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई ने पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत किए जा रहे कार्यों के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख करते हुए विभागीय अधिकारियों को फार्म पॉन्ड, टांका निर्माण एवं जोहड़ों के कार्य गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्पादन गतिविधियों जैसे कैटल शेड एवं बकरी पालन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को प्राथमिकता से देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

— जल संरचनाओं का पूजन, पौधारोपण और परिंडे बांधे

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण संरचनाओं का पूजन किया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुकेश भाकर, श्री चंद्रभान एवं श्री फैज खान सहित ग्रामीण मौजूद रहें।
___
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

➡️ एमएसपी गेहूं खरीद 2026-27, हनुमानगढ़ में रिकॉर्ड खरीद, अभी तक 56 हजार से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ➡️ शुरुआती...
30/05/2026

➡️ एमएसपी गेहूं खरीद 2026-27, हनुमानगढ़ में रिकॉर्ड खरीद, अभी तक 56 हजार से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ

➡️ शुरुआती लक्ष्य में बढ़ोतरी के बाद 8 लाख मैट्रिक टन गेहूं की हो रही खरीद

हनुमानगढ़। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जिले का शुरुआती खरीद लक्ष्य को 75 हजार मैट्रिक टन बढ़ाकर 8 लाख 510 मैट्रिक टन किया गया, जो प्रदेश के कुल खरीद लक्ष्य का लगभग एक तिहाई है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खरीद कार्य समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है।

➡️ जिले में अब तक 7 लाख 33 हजार 327 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 92 प्रतिशत है। इस खरीद से 56 हजार 876 किसानों को सीधा लाभ मिला है। वहीं किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से 1881 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

➡️ केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 2585 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी के साथ 150 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिए जाने से किसानों को कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हुआ है और उनकी आय में वृद्धि हुई है।

➡️ जिले के 50 हजार से अधिक किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा चुका है। एमएसपी पर गेहूं खरीद के मामले में हनुमानगढ़ पूरे प्रदेश में अव्वल है।
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो देर न करें।सही मदद ही किसी की जान बचा सकती है।इस भीषण गर्मी में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें ...
30/05/2026

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो देर न करें।

सही मदद ही किसी की जान बचा सकती है।

इस भीषण गर्मी में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और यह जरूरी जानकारी अपने परिवार व आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं।
#हनुमानगढ़ DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan Diya Kumari Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर Dr. Prem Chand Bairwa Bhajanlal Sharma Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India

Address

District Information & Public Relation Office
Hanumangarh
335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate - Hanumangarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Collector & Magistrate - Hanumangarh:

Share