05/09/2026
आज हांसी में प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के श्रेष्ठ शिक्षकों तथा बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव हैं। वहीं हमारे मेधावी विद्यार्थी हांसी के उज्ज्वल भविष्य की पहचान हैं।
सभी सम्मानित शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
शिक्षक सम्मान, शिक्षा का सम्मान और प्रतिभा का सम्मान—यही विकसित हांसी की पहचान है।