12/07/2025
महामाया राजकीय महाविद्यालय धनुपुर हंडिया प्रयागराज से पिछले महीने महाविद्यालय के तीन प्राध्यापक गण का स्थानांतरण अन्य महाविद्यालय में हुआ था। आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को तीनों स्थानांतरित प्राध्यापक प्रोफेसर पदम सिंह सर, प्रोफेसर संजय प्रसाद शर्मा सर और डॉ राजकरन पटेल जी का विदाई समारोह महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शुभा सिंह जोशी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया एवं समस्त प्राध्यापकों ने आप लोगों के साथ बिताए हुए पल के संस्मरण और अनुभव साझा किए।प्राचार्य प्रोफेसर शुभा सिंह जोशी ने प्रोफेसर पदम सिंह सर, प्रोफेसर संजय प्रसाद शर्मा सर और डॉक्टर राजकरन पटेल जी को गमला, स्मृति चिन्ह प्रदान किया और शाल ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक लिपिक गण एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गण उपस्थित थे।