13/03/2026
बद्दी में Indane (Indian Gas) की खराब व्यवस्था
बद्दी क्षेत्र में Indane (Indian Gas) की सप्लाई व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
उदाहरण के तौर पर,
3 तारीख को गैस सिलेंडर का ऑर्डर बुक किया जाता है,
7 तारीख को उसका इनवॉइस बना दिया जाता है,
लेकिन डिलीवरी की तारीख सिस्टम में 3 तारीख ही दिखा दी जाती है।
हैरानी की बात यह है कि आज 13 तारीख तक भी उपभोक्ता को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलती।
सरकार और विभाग दावा करते हैं कि गैस सिलेंडर ढाई दिन के भीतर डिलीवर कर दिया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि
जहाँ आम उपभोक्ता सिलेंडर के लिए इंतजार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ओपन मार्केट में ब्लैक में गैस आसानी से उपलब्ध हो रही है।
ऐसे में कुछ अहम सवाल खड़े होते हैं:
क्या Indane गैस की सप्लाई व्यवस्था सही तरीके से काम कर रही है?
क्या कहीं कालाबाज़ारी का खेल तो नहीं चल रहा?
और आम उपभोक्ता को समय पर गैस क्यों नहीं मिल रही?
प्रशासन और संबंधित विभाग से निवेदन है कि इस मामले की जांच कर आम जनता को राहत दी जाए।
Bbn Vlogs
Indian Oil Corporation Ltd.
gas
Foster's India
Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India
Petroleum Products Regulatory Department National Petroleum Authority
Shimla - शिमला
CMO Himachal
Social Halchal
Devbhumi Mirror