DPRO Hamirpur

DPRO Hamirpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DPRO Hamirpur, Government Organization, District Public Relation Office, Hamirpur.

प्रेस विज्ञप्ति : 133            30 मई 2026तीसरे चरण में हमीरपुर की 77 पंचायतों में 76.52 प्रतिशत मतदानहमीरपुर 30 मई। पं...
30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति : 133 30 मई 2026

तीसरे चरण में हमीरपुर की 77 पंचायतों में 76.52 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में शनिवार को जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में लगभग 76.52 प्रतिशत मतदान हुआ।
इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 77-77 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 429 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। सभी 429 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया और मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिली।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 19.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर एक बजे तक 63.07 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 76.52 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल 1,14,247 में से 87,424 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 47,246 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 40178 रही।
अंतिम चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों के 110 बूथों में 78.29 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों के 87 बूथों में 74.96 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 76.73 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों के 82 बूथों में 75.07 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों के 66 बूथों में 76.24 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 78.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रेस विज्ञप्ति : 132            30 मई 2026जिला परिषद और बीडीसी की मतणना के लिए पुख्ता प्रबंध: गंधर्वा राठौड़हमीरपुर 30 म...
30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति : 132 30 मई 2026

जिला परिषद और बीडीसी की मतणना के लिए पुख्ता प्रबंध: गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर 30 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों और जिला की 6 पंचायतों समितियों के कुल 119 बीडीसी वार्डों की मतगणना के लिए सभी 6 मतगणना केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। विकास खंड हमीरपुर की मतगणना सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में, विकास खंड नादौन की डिग्री कालेज में, विकास खंड सुजानपुर की सीनियर सेकंडरी स्कूल सुजानपुर में, विकास खंड बमसन की विकास खंड कार्यालय के हॉल में, भोरंज की सीनियर सेकंडरी स्कूल भोरंज में और विकास खंड बिझड़ी की मतगणना विकास खंड कार्यालय परिसर में होगी।

30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 130 30 मई 2026

हमीरपुर में शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार 3-4 जून को

हमीरपुर 30 मई। स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के अंतर्गत जिला हमीरपुर में 18 पद भरे जाएंगे। इन 18 पदों के लिए 3 और 4 जून को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि इन 18 पदों में 5 पद सामान्य अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के 3-3, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के चार, एससी बीपीएल और एसटी का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जून को सुबह 10 बजे भोरंज और नादौन के उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। 4 जून को सुबह 10 बजे हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
उपनिदेशक ने बताया कि जिला हमीरपुर के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा नाम प्रस्तुति के बाद सभी पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करने वाले उम्मीदवार प्रदेश के बारह जिलों में बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को अपने गृह जिला में निर्धारित प्रपत्र पर जिलों के प्राथमिकता का क्रम भरकर देना होगा। एक बार दी गई प्राथमिकता में किसी भी परिस्थिति में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर और अन्य सभी जिलों से कोई भी अभ्यर्थी विज्ञापन की तिथि 21 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करता है और शारीरिक शिक्षक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 10 जनवरी 2011 के तहत पात्र है तो वह 3 और 4 जून को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक सीधे तौर पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकता है। जो योग्य अभ्यार्थी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपनिदेशक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेजे गये हैं वे अपने नाम प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओआरजी.इन पर भी देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है। अगर किसी पात्र उम्मीदवार को कॉल लैटर नहीं मिला हो और वह इन पदों के लिए पात्र है तथा उसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह भी साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
उपनिदेशक ने बताया कि सामान्य अनारक्षित वर्ग में 31 दिसंबर 2005 तक के बैच के अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे गए हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग में वर्ष 2006 तक के बैच, एससी, एसटी और ओबीसी के 2007 बैच, एससी बीपीएल, एसटी बीपीएल और ओबीसी बीपीएल के 2008 बैच, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 2021 बैच, एससी (डब्ल्यूएफएफ) और ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के 2025 बैच के उम्मीदवारों को कॉल लैटर भेजे गए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति: 129            30 मई 2026तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साहमुख्यमंत्री की माता 88 वर्...
30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 129 30 मई 2026

तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
मुख्यमंत्री की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भवड़ां के मतदान केंद्र पर किया मतदान

हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी उत्साह दिखाया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भी ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ां में जाकर मतदान किया। इस मतदान केंद्र को पिंक बूथ यानि महिला मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था। यहां मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों के रूप में केवल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही तैनात किया गया था।
उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत दंगड़ी, जलाड़ी, बटराण, अमलैहड़ और धनेटा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
---
फोटो 1: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ां में किया मतदान।
फोटो 2: विकास खंड भोरंज के मतदान केंद्र भ्याड़ लगी कतार।
फोटो 3: 96 वर्षीय सुंदरी देवी ने ताल के मतदान केंद्र पर किया मतदान।
फोटो 4: ताल के मतदान केंद्र पर लगी कतार।

प्रेस विज्ञप्ति : 128            30 मई 202643 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा31 मई को समाप...
30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति : 128 30 मई 2026

43 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा
31 मई को समाप्त हो जाएगा एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान

हमीरपुर 30 मई। सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों को मुफ्त टीके लगवाने का अब आखिरी मौका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि शनिवार को जिला में 43 लड़कियों ने यह टीका लगवाया और इसके साथ ही जिला में एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 1414 हो गई है।
डॉ. अजय अत्री ने बताया कि यह विशेष अभियान 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद 15 वर्ष की आयु पार करने वाली लड़कियों को भविष्य में यह टीका लगवाने का अवसर नहीं मिलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्विकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है। एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्विकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है। इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।
---
फोटो कैप्शन: शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचीं लड़कियां।

30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 127 30 मई 2026

जिला परिषद के मतगणना केंद्रों में आंशिक संशोधन

हमीरपुर 30 मई। जिला परिषद के वार्ड-2 पनोह, वार्ड-3 दरोगण पती कोट और वार्ड-8 बधानी के अंतर्गत कुछ ग्राम पंचायतों के मतगणना केंद्रों में आंशिक बदलाव किया गया है।
मतगणना केंद्रों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि वार्ड-2 पनोह के अंतर्गत ग्राम पंचायत देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी और टिब्बी की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के बजाय अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड-3 दरोगण पती कोट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ख्याह लोहाखरियां की मतगणना विकास खंड बमसन के सभागार कक्ष के बजाय अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगी।
उपायुक्त ने बताया कि वार्ड-8 बधानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत समीरपुर, बराड़ा, पंजोत और बराड़ा की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के बजाय विकास खंड बमसन के सभागार कक्ष में होगी।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के तीसरे एवं अंतिम चरण के दौ...
30/05/2026

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के तीसरे एवं अंतिम चरण के दौरान शनिवार को विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत दंगड़ी, जलाड़ी, बटराण, अमलैहड़ और धनेटा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 126 30 मई 2026

भौतिकी के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 18 जून को

हमीरपुर 30 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोड-26019 के तहत भौतिकी के शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 18 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति: 125 30 मई 2026

अंग्रेजी शिक्षकों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 59 और उम्मीदवारों को मौका

हमीरपुर 30 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-26002 के तहत की जा रही अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 59 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षकों के 312 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था तथा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि पदों और उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए अब मेरिट के आधार पर ही 59 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी 59 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 3 जून को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति : 124            30 मई 2026डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्तहमीरपुर 30 मई। जिला ल...
30/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति : 124 30 मई 2026

डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त

हमीरपुर 30 मई। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तकनीकी सहायक के रूप में सेवारत संजीव कुमार शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी और कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संजीव शर्मा को भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग में संजीव कुमार शर्मा के कार्यकाल की सराहना की। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने कहा कि संजीव शर्मा ने विभाग में हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
नादौन के गांव नघूं के निवासी संजीव शर्मा ने उद्यान विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं और इसके बाद उन्होंने वर्ष 22 मार्च 2010 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशालय शिमला में प्रोजेक्ट ऑपरेटर के पद पर ज्वाइन किया था। इसके बाद वह कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के लिए स्थानांतरित हुए। जयसिंहपुर से स्थानांतरण के बाद उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में ज्वाइन किया। वर्ष 2020 में तकनीकी सहायक के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने धर्मशाला स्थित जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2022 में उनका स्थानांतरण जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के लिए हुआ और 30 मई 2026 को वह सेवानिवृत्त हो गए।
विदाई समारोह में संजीव शर्मा की धर्मपत्नी अनीता देवी, दोनों बेटे अखिल और निखिल, बेटी अंकिता कुमारी दामाद अभिनव शर्मा, बहन कमलेश कुमारी, बहनोई अरुण शर्मा, भाई निक्का राम, ओम प्रकाश शर्मा, सरोज कुमारी और अन्य परिजन एवं रिश्तेदार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता श्रीमती संसारदेई (लगभग 88 वर्षीय) ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र...
30/05/2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता श्रीमती संसारदेई (लगभग 88 वर्षीय) ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ां में किया मतदान। इस मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया था, जिसमें केवल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी के रूप में तैनात किया गया है।

Address

District Public Relation Office
Hamirpur
177001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DPRO Hamirpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DPRO Hamirpur:

Share