DC Hamirpur

DC Hamirpur District Administration Hamirpur Himachal Pradesh

स्वयं अपलोड करें अपनी जानकारी, जनगणना की प्रक्रिया होगी आसान
02/06/2026

स्वयं अपलोड करें अपनी जानकारी, जनगणना की प्रक्रिया होगी आसान

02/06/2026

15 जून तक खुद डाटा भरेंगे तो तेजी से पूरी होगी जनगणना
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिलावासियों से की अपना डाटा खुद भरने की अपील
15 जून तक खुला रहेगा स्वगणना पोर्टल, कुछ मिनटों में अपलोड हो जाता हैं डाटा

हमीरपुर 02 जून। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे भारत की जनगणना की प्रक्रिया के तहत स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन se.census.gov.in पर अपना डाटा स्वयं भरें। इससे जनगणना की प्रक्रिया बहुत ही आसानी, सटीकता एवं तेजी के साथ पूरी की जा सकेगी।
स्वगणना के संबंध में मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यशाला में गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला हमीरपुर में भी जनगणना की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में इस वर्ष 16 जून से 15 जुलाई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना करेंगे। इसके बाद अगले वर्ष वास्तविक जनगणना की जाएगी।
गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस बार की जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें लोगों को कंप्यूटर-लैपटॉप या मोबाइल से ऑनलाइन स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। इसके लिए स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन को पहली जून से 15 जून तक खोला गया है। सभी परिवारों के मुखिया या अन्य लोग 15 जून तक अपने मकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी स्वयं इस पोर्टल पर भर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे कुछ मिनटों में ही पूरा किया जा सकता है। इसके पूरा होते ही संबंधित व्यक्ति की एक आईडी जनरेट होगी। संबंधित व्यक्ति इस आईडी को अपने मोबाइल में रखें और 16 जून से 15 जुलाई के बीच जब प्रगणक मकानों के सूचीकरण के लिए आएंगे तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। इससे प्रगणकों का कार्य बहुत ही आसान हो जाएगा और जनगणना की पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
कार्यशाला के दौरान जनगणना निदेशालय शिमला की ओर से नियुक्त जिला नोडल अधिकारी अजय सोलंकी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और अन्य लोगों को स्वगणना पोर्टल में एंट्री की जानकारी दी तथा इनसे मौके पर ही डाटा अपलोड करवाकर आईडी जनरेट करवाई।
इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

31/05/2026

पंचायत समिति हमीरपुर के 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

पंचायत समिति हमीरपुर: कुल वार्ड 17

1. ब्राहलड़ी मीना देवी
2. नेरी सुशील शुक्ला
3. अमरोह रघुवीर सिंह
4. कुठेड़ा श्रीराम शर्मा
5. ख्याह लोहाखरियां सीमा देवी
6. काले अंब नीलम
7. लंबलू कल्पना शर्मा
8. चमनेड रिया कुमारी
9. गसोता मदन लाल
10. ताल रानी देवी
11. चौकी कनकरी विशाल
12. धरोग कमलेश कुमारी
13. अग्घार वासु देव
14. उखली शालिनी कुमारी
15. फरनोल एकता शर्मा
16. जंगल रोपा त्रिभुवन शर्मा
17. सेर बलौणी श्वेता वर्मा

31/05/2026

पंचायत समिति भोरंज के 22 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

पंचायत समिति भोरंज: कुल वार्ड 22

1. अमरोह पूनम कुमारी
2. कक्कड़ प्रियंका कुमारी
3. पपलाह दिनेश भाटिया
4. धिरड़ जोगिंद्र सिंह
5. धमरोल कुलदीप सिंह
6. भलवाणी वेदप्रकाश
7. जाहू सुदेश कुमारी
8. मुंडखर संतोष कुमारी
9. लगमनवीं प्रवीण कुमार
10. कड़ोहता मनोज कुमार
11. झरलोग विनोद कुमार
12. नंधन मनोज कुमार
13. खरवाड़ इंद्रा देवी
14. टिक्करी मिन्हासा सुनील कुमार
15. सधरियाण पुरुषोत्तम लाल
16. महल अंजू कुमारी
17. कैहरवीं देशराज
18. बधानी अमीषा (निर्विरोध)
19. टिक्कर बुहला मधु बाला
20. बजड़ोह डिंपल कुमारी
21. चंबोह रीना कुमारी
22. दरब्यार कल्पना देवी

31/05/2026

पंचायत समिति बमसन के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

पंचायत समिति बमसन : कुल वार्ड 15

1. खनौली शबनम राणा
2. कक्कड़ मंगला देवी
3. उटपुर वीना देवी
4. जंदड़ू पूजा कुमारी
5. पौहंज सुषमा देवी
6. उहल लक्की ठाकुर
7. गवारडू रीता देवी
8. पटनौण सुरेंद्र सिंह
9. संगरोह कलां अरुण कुमार
10. बगवाड़ा विपिन कुमार
11. पंजोत बबिता कुमारी
12. बराड़ा अंजना कुमारी
13. बारीं मोहित शर्मा
14. नाड़सीं अरुण कुमार
15. दरोगण पत्ती कोट रजनी देवी

31/05/2026

पंचायत समिति नादौन के सभी 27 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

पंचायत समिति नादौन : कुल वार्ड 27

1. चमराल वंदना कुमारी
2. चौड़ू सविता कुमारी
3. फस्टे रीना रानी
4. बलडूहक नवीन कुमार
5. जोल सप्पड़ रामपाल
6. नौहंगी विजय सिंह
7. लाहड़ कोटलू प्यार चंद
8. भूंपल पूजा कुमारी
9. जलाड़ी राजिंद्र सिंह
10. भरमोटी खुर्द अनिल कुमार
11. बटराण अनिता कौशल
12. मालग जगराज सिंह
13. पनसाई रंजना शर्मा
14. बढेड़ा रंजना देवी
15. कश्मीर ममता कुमारी
16. पन्याली रघवीर सिंह
17. गलोड़ खास रजनीश कौशल
18. हड़ेटा अंकिता शर्मा
19. फाहल कृष्णा देवी
20. लहड़ा निशा शर्मा
21. धनेटा पिंगला देवी
22. ग्वाल पत्थर मनजीत सिंह
23. झलाण विनोद कुमार
24. अमलैहड़ विमला देवी
25. बसारल कर्ण बेदी
26. मझियार कमलेश कुमारी
27. कलूर केवल कृष्ण

31/05/2026

पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं :

पंचायत समिति सुजानपुर : कुल वार्ड 15

1. डेरा भाग सिंह
2. ठाणा धमड़ियाणा वनिता देवी
3. बीड़ बगेहड़ा रीता देवी
4. बैरी रंजना कुमारी
5. जंगल राजेंद्र कुमार
6. खैरी शिल्पा ठाकुर
7. चबूतरा ममता देवी
8. सपाहल अंजू कुमारी
9. पनोह अंजना कुमारी
10. लंबरी अंजू देवी
11. चमियाणा सुरेश चंद
12. री देशराज
13. करोट सुरजीत कुमार
14. दाड़ला कविता कुमारी (निर्विरोध)
15. पटलांदर विजय कुमार

30/05/2026

तीसरे चरण में हमीरपुर की 77 पंचायतों में 76.52 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में शनिवार को जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में लगभग 76.52 प्रतिशत मतदान हुआ।
इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 77-77 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 429 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। सभी 429 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया और मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिली।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 19.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर एक बजे तक 63.07 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 76.52 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल 1,14,247 में से 87,424 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 47,246 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 40178 रही।
अंतिम चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों के 110 बूथों में 78.29 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों के 87 बूथों में 74.96 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 76.73 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों के 82 बूथों में 75.07 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों के 66 बूथों में 76.24 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 78.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

29/05/2026

जिला हमीरपुर में दूसरे चरण की 82 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान :

विकास खंड सुजानपुर :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
जंगल सतीश कुमार दीपू
बीड़ बगेहड़ा अंजना ठाकुर तारा चंद
सपाहल सुनीता कुमारी मदन लाल
पटलांदर रणवीर सिंह ओम प्रकाश
चलोह संजय कुमार राजेश कुमार
बनाल एकता ठाकुर पुरुषोत्तम चंद
बलेहू रणधीर सिंह राजीव कुमार
री अनिता कुमारी हैप्पी कुमार

विकास खंड भोरंज :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
जाहू चमन लाल शर्मा चमन लाल
रौंहीं राकेश कुमार योगराज शर्मा
बडैहर मीरा देवी विजय कुमार
भलवाणी विपिन कुमार मोहित ठाकुर
लुद्दर महादेव निशा कुमारी कृष्ण लाल
झरलोग मनोज कुमार अरुण ठाकुर
बजड़ोह नीलम देवी हिटलर
हनोह आशा देवी राजेंद्र सिंह
भुक्कड़ संतोष कुमारी मनोज कुमार
दाड़ी कृष्ण चंद मनोज कुमार
ढनवान रघुवीर सिंह प्रवीण कुमार
दसमल रेखा देवी जगदेव चंद
खरवाड़ पूनम कुमारी सुशील कुमार
दिम्मी राकेश कुमार राजकुमार
बधानी सीमा देवी शशि मोहन

विकास खंड बिझड़ी :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
सठवीं दलजीत सिंह किशोरी लाल
धंगोटा अजय राणा राजेश कुमार
ग्यारहग्रां रजनी देवी संजीव कुमार
चकमोह सोम दत्त राजकुमार
दांदड़ू ऋतु पुरी सतीश कुमार
करेर सरला शर्मा कीर्ति स्वरूप
गारली रजनी देवी संजय कुमार
कलवाल सुरेश कुमार जसवीर सिंह
बड़ाग्रां बलराम सिंह विजय सिंह
जौड़े अंब पवन कुमार सुनील कुमार
ननावां रजनी शर्मा अनिल कुमार
धबड़ियाणा उमा शर्मा राम लखनपाल
दलचेहड़ा अनीता कुमारी पुरुषोत्तम चंद
सोहारी किरण बाला विजय कुमार
कठियाणा चैन सिंह उमेश कुमार
समताणा कलां दीपिका अशोक कुमार
मोरसू सुल्तानी रचना कुमारी रणवीर सिंह

विकास खंड बमसन :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
भेरड़ा अनु कुमारी नवीन कुमार
पुरली सीमा कुमारी मनीष राणा
लग-कढियार सचिन ठाकुर अक्षय कुमार
चारियां दी धार सुमना कुमारी ओंकार चंद
बारीं राजीव कुमार अशोक कुमार
समीरपुर भरत कुमार सिंह रण सिंह
पंजोत रीना कुमारी जगजीत शर्मा
टपरे प्रदीप कुमार हरनाम चंद शर्मा

विकास खंड हमीरपुर :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
ब्राहलड़ी रवि प्रकाश अजय कुमार
ताल राकेश कुमार अजय कुमार
चमनेड़ पूजा गौतम प्रकाश चंद
सेर बलौणी नीलम कुमारी राजेश कुमार
अग्घार अश्वनी कुमार मुनीष कंवर
नेरी रीना देवी राजेश कुमार
टिब्बी नीना देवी त्रिलोक चंद
काले अंब सुनील सिंह रविंद्र कंवर
छियोड़ीं सुनील कुमार प्रवीण कुमार
बलोह लता देवी देश राज
नाल्टी सिंपल शर्मा राजीव शर्मा
भगेटू तृप्ता देवी रणजीत सिंह
ख्याह लोहाखरियां राकेश कुमार रमेश चंद

विकास खंड नादौन :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
लहड़ा राकेश कुमार रेणु शर्मा
पनसाई सुलक्षणा देवी राजेश कुमार
लाहड़ कोटलू विपिन कुमार पूर्ण चंद
मालग सुषमा कुमारी सुरजीत सिंह
बसारल सुभाष चंद श्यामलाल
बढेड़ा सोनिया शर्मा नरेश कुमार
सरेड़ी तारा चंद पंकज कुमार
कलूर नवीन कुमारी राजेंद्र कुमार
लंजयाणा रितु देवराज शर्मा

28/05/2026

तीसरे चरण की 77 पंचायतों में चुनाव प्रचार समाप्त

हमीरपुर 28 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में वीरवार सायं 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के कुल 154 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 429 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।
दूसरे चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों में 110 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों में 87 बूथ, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों में 82 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों में 66 बूथ और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ बनाए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इन पंचायतों में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय तक की 48 घंटे की अवधि के भीतर किसी भी तरह की चुनावी जनसभा, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीवी-सिनेमा शो और सार्वजनिक बैठकों इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा। 48 घंटे की इसी अवधि के दौरान इन पंचायतों में शराब की बिक्री और वितरण पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्तरां, बार, क्लब, मैरिज पैलेस और अन्य सार्वजनिक एवं निजी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी शराब के वितरण पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने, मतदाताओं को लुभाने या प्रभावित करने से संबंधित अन्य सभी गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान डयूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
30 मई को मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
------
जिला हमीरपुर में तीसरे चरण में 30 मई को इन 77 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान :

विकास खंड हमीरपुर : फरनोल, चौकी कनकरी, लंबलू, चंगर, नाहलवीं, जटेहड़ी, अमरोह, स्वाहल, बफड़ीं, डबरेड़ा, ललीण और साहनवीं

विकास खंड बमसन : कक्कड़, उटपुर, उहल, पौहंज, गवारडू, बगवाड़ा, बराड़ा, और सिकांदर।

विकास खंड नादौन : भूंपल, धनेटा, नौहंगी, जलाड़ी, फस्टे, कोटला चिल्लियां, मण, किटपल, गाहली, मझेली, घलूं, दंगड़ी, गौना, झलाण, मझियार, अमलैहड़, बलडूहक, बटराण, पुतड़ियाल और कोहला

विकास खंड सुजानपुर : जोल पलाही, टिहरा, लंबरी, डेरा, चमियाणा, दाड़ला, करोट और चबूतरा

विकास खंड भोरंज : मुंडखर, महल, लगमनवीं, कड़ोहता, बाहनवीं, भौंखर, पलपल, पपलाह, गरसाहड़, कोट लांगसा, अम्मण, भकेड़ा, जख्योल और कैहरवीं

विकास खंड बिझड़ी : बल्ह बिहाल, पथलियार, सकरोह, बल्याह, मक्कड़, उसनाड़ कलां, समैला, जमली, कनोह, टिक्कर राजपूतां, घंगोट कलां, क्याराबाग, भैल, दैण और पटेरा

Address

Hamirpur
177001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DC Hamirpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DC Hamirpur:

Share