Nagar Nigam Haldwani Kathgodam

Nagar Nigam Haldwani Kathgodam Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nagar Nigam Haldwani Kathgodam, Government Official, Nagar Nigam Building, Haldwani.
(1)

This corporation consists of 60 wards and is headed by a mayor who presides over a deputy mayor and 73 other corporators out of which 60 are elected directly through electoral constituencies called the wards.

विकसित हल्द्वानी की दिशा में बढ़ते हुए आज, नवाबी रोड (अटल मार्ग) में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर य...
23/04/2026

विकसित हल्द्वानी की दिशा में बढ़ते हुए आज, नवाबी रोड (अटल मार्ग) में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर योजना का भूमि पूजन एवं शुभारंभ माननीय सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर श्री Ajay Bhatt जी एवं महापौर श्री Gajraj Singh Bisht जी के साथ संयुक्त रूप से किया गया।

इस योजना की कुल लागत ₹948.94 लाख है। योजना के अंतर्गत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 एवं 11 के आंशिक क्षेत्र शामिल हैं। इस योजना से कुल 2174 परिवार तथा लगभग 22,459 लोग लाभान्वित होंगे।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाना है, जिसके लिए हम निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है जिस दिशा में मैं पूर्ण मनोयोग से प्रयासरत हूं।

कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार कटारिया जी, सहायक अभियंता यतेंद्र लशपाल जी, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बिष्ट जी, राज्य मंत्री दिनेश आर्य जी, पार्षद शैलेंद्र दानू जी, रवि जोशी जी, सचिन तिवारी जी, रवि वाल्मीकि जी, तनुजा जोशी जी, बिना चौहान जी, राजेंद्र जीना जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Narendra Modi
Pushkar Singh Dhami

स्वच्छता की जुबानीहल्द्वानी लिखेगा नई कहानी महापौर श्री Gajraj Singh Bisht  द्वारा गौला पार क्षेत्र में दैनिक कचरा प्रसं...
23/04/2026

स्वच्छता की जुबानी
हल्द्वानी लिखेगा नई कहानी

महापौर श्री Gajraj Singh Bisht द्वारा गौला पार क्षेत्र में दैनिक कचरा प्रसंस्करण हेतु स्थापित एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं लेखा अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 'बैणी सेना' की महिला सदस्याओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।

एमआरएफ सेंटर के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता स्तर में भी सुधार होगा।

#विकसित_हल्द्वानी
#सुरक्षित_हल्द्वानी #हल्द्वानी


िगम_हल्द्वानी #देवभूमि
#हल्द्वानी_नगर_निगम

📢 स्वच्छता अभियान रिपोर्ट – नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम🗓️ तिथि: 12 अप्रैल 2026📍 स्थान: हीरानगर7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक स...
22/04/2026

📢 स्वच्छता अभियान रिपोर्ट – नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम

🗓️ तिथि: 12 अप्रैल 2026
📍 स्थान: हीरानगर

7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज हीरानगर क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। इस अभियान में नगर निगम अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं “Go Clean Go Green” NGO के सदस्यों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई।

👥 अभियान में सहभागिता:
🔹 नगर निगम अधिकारी – 3
🔹 नागरिक – 5
🔹 “Go Clean Go Green” NGO सदस्य – 15

🧹 किए गए प्रमुख कार्य:
✔️ हीरानगर स्थित डम्पिंग एरिया के पास वर्षों से जमा कचरे (CTU) को हटाया गया
✔️ रोड किनारे स्थित 2 GVP (Garbage Vulnerable Points) को पूर्ण रूप से साफ किया गया
✔️ लंबे समय से संचित कचरे का उठान कर उचित स्थान पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया
✔️ झाड़ू एवं मैन्युअल सफाई के माध्यम से क्षेत्र को पूर्णतः स्वच्छ बनाया गया

📣 जन-जागरूकता पहल:
अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें कचरा इधर-उधर न फेंकने एवं निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित किया गया।

🤝 इस अभियान में “Go Clean Go Green” NGO के सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने स्वच्छता कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

🙏 आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दें।

📢 स्वच्छता अभियान रिपोर्ट | नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम🗓️ दिनांक: 11 अप्रैल 2026📍 स्थान: रोडवेज परिसर एवं आसपास के सार्व...
22/04/2026

📢 स्वच्छता अभियान रिपोर्ट | नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम

🗓️ दिनांक: 11 अप्रैल 2026
📍 स्थान: रोडवेज परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक शौचालय, हल्द्वानी

शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 7 से 14 अप्रैल 2026 तक चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 5वें दिन नगर निगम हल्द्वानी द्वारा नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा के निर्देशन में रोडवेज क्षेत्र एवं आसपास के सार्वजनिक शौचालयों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

🧹 अभियान के अंतर्गत किए गए प्रमुख कार्य:
✔️ सभी सार्वजनिक शौचालयों (टॉयलेट सीट्स/यूरिनल) की गहन सफाई एवं धुलाई
✔️ दीवारों, फर्श एवं नालियों की सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया
✔️ आसपास जमा कचरा, गंदगी एवं मलबा हटाया गया
✔️ ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त कर जलभराव की समस्या का समाधान
✔️ दुर्गंध निवारण हेतु फिनाइल एवं अन्य सामग्री का छिड़काव
✔️ खुले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों की भी साफ-सफाई
✔️ नियमित रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश जारी

📣 जन-जागरूकता गतिविधियां:
🔹 दुकानदारों एवं नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया
🔹 खुले में शौच न करने एवं सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया
🔹 स्वच्छता के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई
🔹 सफाई कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित किया गया

👥 अभियान में सहभागिता:
नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी (बैनी सेना), एसबीएम टीम सदस्य रोहित सहित अन्य अधिकारी, सुपरवाइजर एवं लगभग 30 सफाई कर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।

✅ निष्कर्ष:
इस अभियान के माध्यम से रोडवेज क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों एवं आसपास के स्थानों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही नागरिकों को जागरूक कर एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

🙏 आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।

नागरिकों की सहभागिता से हल्द्वानी में विशेष सफाई अभियान🗓️ 9 अप्रैल 2026शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 7 से 14 अप्र...
22/04/2026

नागरिकों की सहभागिता से हल्द्वानी में विशेष सफाई अभियान

🗓️ 9 अप्रैल 2026

शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 7 से 14 अप्रैल तक चल रहे विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों—रोडवेज़ बस अड्डा, के.एम.ओ बस अड्डा, रेलवे स्टेशन एवं पोस्ट ऑफिस हल्द्वानी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान का संचालन नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा जी मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें 40 सफाई कर्मियों, 6 बैनी सेना सदस्यों एवं लगभग 60 जागरूक नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

♻️ इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें एवं नगर निगम की कचरा गाड़ी का ही उपयोग करें।

इस अभियान में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एस. टोलिया, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल अस्वाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह, बैनी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी सहित अन्य नगर निगम कर्मियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

🙏 आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा स्वच्छता विशेष अभियान सफलदिनांक 07 अप्रैल 2026 को वार्ड 57, तल्ला मानपुर (मंडी बाईपास...
07/04/2026

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा स्वच्छता विशेष अभियान सफल

दिनांक 07 अप्रैल 2026 को वार्ड 57, तल्ला मानपुर (मंडी बाईपास, बरेली रोड) क्षेत्र में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।

इस अभियान में लगभग 50 लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें सफाई कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, बैंणी सेना के सदस्य, अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय निवासी शामिल रहे।

✨ अभियान की मुख्य गतिविधियाँ:
✔️ सड़क एवं नाली सफाई
✔️ कचरा एकत्रीकरण
✔️ जन-जागरूकता अभियान

इस दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों को कूड़ेदान के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया कि खुले में कचरा डालने से बीमारियाँ फैलती हैं तथा स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

🕣 यह अभियान प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

👏 स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति अपना सहयोग एवं जागरूकता प्रदर्शित की।

🌿 आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।

होली के रंग, महापौर हल्द्वानी के संग! रंगों का त्योहार, उमंगों का त्योहार…आइए इस होली को बनाएं और भी खास! जुड़िए इस भव्य...
23/02/2026

होली के रंग, महापौर हल्द्वानी के संग!

रंगों का त्योहार, उमंगों का त्योहार…
आइए इस होली को बनाएं और भी खास!
जुड़िए इस भव्य होली मिलन समारोह में, जहाँ रंग, उमंग और अपनापन होगा एक साथ।

📅 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
⏰ दोपहर 01:00 बजे से
📍 पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर (हल्द्वानी)

विशेष आकर्षण: फूलों की होली
लोकगायिका माया उपाध्याय की मनमोहक प्रस्तुति

इस होली, सिर्फ रंग नहीं…
बल्कि शहर की एकता, प्रेम और उत्साह का जश्न मनाइए —
👉 होली के रंग, महापौर हल्द्वानी के संग!

आपकी उपस्थिति हमारे लिए हर्ष का विषय होगी। 🙏

एक वर्ष पूर्व हल्द्वानी को विकसित और सुरक्षित बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हल्द्वानी की देवतुल्य जनता ने मुझे सौंपी थी...
07/02/2026

एक वर्ष पूर्व हल्द्वानी को विकसित और सुरक्षित बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हल्द्वानी की देवतुल्य जनता ने मुझे सौंपी थी, मैं निरंतर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।

मैं यह भी जानता हूं विकसित हल्द्वानी और सुरक्षित हल्द्वानी की यह यात्रा आपके साथ के बिना पूर्ण नहीं की जा सकती, अतः मेरा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन है हल्द्वानी स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करे।

जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं हल्द्वानी हम सबकी है, अतः हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर, विकसित, सुरक्षित बनाने के लिए, अगर आप अपने विचार साझा करना चाहें तो आपके विचारों का सदैव स्वागत रहेगा।🙏🏻

आपका हितैषी


#विकसित_हल्द्वानी
#सुरक्षित_हल्द्वानी #हल्द्वानी


िगम_हल्द्वानी #देवभूमि
#हल्द्वानी_नगर_निगम

लाल डॉट चौराहे पर चौड़ीकरण का नया दृश्यलाल डॉट चौराहे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का नया दृश्य नगर निगम हल्द्वानी के कार्यक...
19/11/2025

लाल डॉट चौराहे पर चौड़ीकरण का नया दृश्य

लाल डॉट चौराहे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का नया दृश्य नगर निगम हल्द्वानी के कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार किया गया है।
यह कार्य क्षेत्र की सुगम आवाजाही, यातायात सुधार और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है।

नगर निगम हल्द्वानी लगातार शहर के विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखें।

🌱 बेहतर हल्द्वानी—हम सबकी जिम्मेदारी।

"स्वच्छता ही सेवा है 2025" अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर 2025 को आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में रिकॉर्ड स्थापित किए जा...
02/10/2025

"स्वच्छता ही सेवा है 2025" अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर 2025 को आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में रिकॉर्ड स्थापित किए जाने पर आज नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा देहरादून निदेशालय स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय (मुख्य सेवक सदन) में सम्मानित किया गया।

🙏 मा. महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट जी ने इस अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम के सभी विभागों, विभिन्न विद्यालयों, पार्षद गणों, सेना बल, स्वयं सहायता समूह, पर्यावरण मित्रों, स्वास्थ्य कर्मियों, बैनी सेना, मीडिया बंधुओं एवं समस्त जनमानस का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को बनाने में सहयोग किया।

महापौर जी ने कहा कि —
➡️ सभी के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हुई है।
➡️ स्वच्छता अभियान को हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने तक निरंतर जारी रखा जाएगा।

💐 हल्द्वानी नगर निगम आप सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद करता है और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा करता है।

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 एवं 12 में आज जन सुविधा शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर में क्षेत्रवा...
20/09/2025

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 एवं 12 में आज जन सुविधा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया।

👉 जन सुविधा शिविरों का उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने और उनका समाधान पाने के लिए दूर-दराज़ न जाना पड़े।
👉 नगर निगम की टीम नियमित रूप से वार्डवार शिविर लगाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है।

🙏 सभी नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएँ।

#जनसुविधाशिविर #हल्द्वानीनगरनिगम #जनसंपर्क

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत👉 आज नगर निगम की टीम द्वारा चंबल पुल पर सफाई अभियान चलाया गया।👉 इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स...
19/09/2025

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत
👉 आज नगर निगम की टीम द्वारा चंबल पुल पर सफाई अभियान चलाया गया।
👉 इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर बनाने का संकल्प दिलाया गया।

🚮 आइए, हम सब मिलकर सफाई को अपनी आदत बनाएं और स्वच्छ हल्द्वानी – सुंदर हल्द्वानी के लक्ष्य में योगदान दें। 🌿

🌍✨

Address

Nagar Nigam Building
Haldwani
263139

Opening Hours

Monday 9:30am - 6:30pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 2pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 5:15pm
Sunday 10am - 5:45pm

Telephone

+917060811331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Nigam Haldwani Kathgodam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Nigam Haldwani Kathgodam:

Share