बिहार का चिराग

बिहार का चिराग Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बिहार का चिराग, Public & Government Service, Habibnagar.

अन्नदाता किसानों के परिश्रम और सम्मान को सशक्त बनाने के लिए श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा...
06/05/2026

अन्नदाता किसानों के परिश्रम और सम्मान को सशक्त बनाने के लिए श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गन्ना किसानों के लिए वर्ष 2026-27 के चीनी उत्पादन सीजन हेतु ₹365 प्रति क्विंटल का उचित एवं लाभकारी मूल्य निर्धारित किया जाना अत्यंत सराहनीय कदम है।

यह निर्णय न केवल गन्ना किसानों की आय को मजबूती देगा, बल्कि कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

देश के सभी गन्ना किसानों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने कपास किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते...
06/05/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने कपास किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए ₹5,659.22 करोड़ के परिव्यय के साथ “कपास उत्पादकता मिशन” को मंजूरी दी है।

यह मिशन वर्ष 2030-31 तक कपास में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करते हुए वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा।

5F विज़न (Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign) के अनुरूप यह पहल किसान से वस्त्र उद्योग तक विकास की मजबूत कड़ी बनेगी।

यह मिशन किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने के साथ टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति देगा। साथ ही, SCO सहयोग से खाद्य सुरक्षा, सुरक्षित व्यापार और कृषि संरक्षण तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

लगभग 32 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने वाला यह निर्णय शोध, तकनीक और विस्तार के माध्यम से कपास क्षेत्र को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

किसान हितैषी इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!

असम विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थक...
04/05/2026

असम विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री श्री Amit Shah जी के कुशल मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के नेतृत्व में किए गए अथक परिश्रम का प्रतिफल है। उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का यह स्पष्ट प्रमाण है।

साथ ही, प्रदेश के नेतृत्व और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का यह शानदार परिणाम है। असम की जागरूक जनता ने विकास, शांति और स्थिरता के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इसी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनसेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

एक बार पुनः इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर...
04/05/2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई।

यह जनसमर्थन आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के प्रति विश्वास का प्रतीक है। यह सफलता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व, उनकी दूरदर्शी नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प पर जनता के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी की कुशल रणनीति तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के प्रभावी नेतृत्व का भी यह परिणाम है।

आशा है कि आप सभी जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे और प्रदेश में विकास, सुशासन एवं समृद्धि की नई दिशा स्थापित करेंगे।

आज राजस्थान के पुष्करधाम में ब्रह्मा मंदिर में सपरिवार भगवान ब्रह्मा जी के दर्शन और पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
25/04/2026

आज राजस्थान के पुष्करधाम में ब्रह्मा मंदिर में सपरिवार भगवान ब्रह्मा जी के दर्शन और पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आज राजस्थान के श्रद्धा और आस्था के केंद्र सालासर धाम में श्री बालाजी महाराज के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने ...
24/04/2026

आज राजस्थान के श्रद्धा और आस्था के केंद्र सालासर धाम में श्री बालाजी महाराज के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। बालाजी के चरणों में समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रार्थना की।

आज राजस्थान में प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के सपरिवार दर्शन कर समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।जय श...
24/04/2026

आज राजस्थान में प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के सपरिवार दर्शन कर समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

जय श्री श्याम।

भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के परम ज्ञाता, समता एवं न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती की हार्दि...
19/04/2026

भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के परम ज्ञाता, समता एवं न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

अक्षय तृतीया के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।ईश्वर से प्रार्थना है कि यह शुभ पर्व आपके जीवन में समृद्धि,...
19/04/2026

अक्षय तृतीया के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह शुभ पर्व आपके जीवन में समृद्धि, सफलता और अनंत खुशियों का संचार करे, तथा हर नया दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आए।

मुख्य अतिथि के रूप में PHDCCI – भारत स्पाइसेज़ कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ करना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है।‘भारत क...
17/04/2026

मुख्य अतिथि के रूप में PHDCCI – भारत स्पाइसेज़ कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ करना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
‘भारत की मसाला अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के रोडमैप’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित यह कॉन्क्लेव नए विचारों, सशक्त रणनीतियों और ठोस कार्ययोजनाओं के माध्यम से देश के मसाला क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कॉन्क्लेव सार्थक संवाद, नवाचार और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ भारत को वैश्विक मसाला शक्ति के रूप में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Address

Habibnagar
841226

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बिहार का चिराग posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share