Cyber Police Gwalior,MP

Call Directions

Cyber Police  Gwalior,MP Official Handle of State Cyber Police Gwalior (MP)

हमारे कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।आपकी लगन, समर्पण एव...
16/07/2026

हमारे कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी लगन, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का यह सम्मान निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन की मंगलकामना करते हैं।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐


#1930

10/07/2026
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत ग्वालियर शहर के बालभवन में साइबर ह...
10/07/2026

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत ग्वालियर शहर के बालभवन में साइबर हैकाथोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न तकनीकी महाविद्यालय और यूनिवर्सिटी के छात्रों की 27 टीमों ने भाग लिया था जिन्होंने साइबर क्षेत्र में प्रॉब्लम और स्टेटमेंट के रूप में अपने द्वारा डेवलप किए गए सॉफ्टवेयर का प्रेजेंटेशन दिया गया

Safe Click 2.0 | साइबर जागरूकता की नई पहल  साइबर अपराधों की रोकथाम एंव जन भागीदारी व जागरुकता हेतु ‘सेफ क्लिक-2026’ अभिय...
06/07/2026

Safe Click 2.0 | साइबर जागरूकता की नई पहल
साइबर अपराधों की रोकथाम एंव जन भागीदारी व जागरुकता हेतु ‘सेफ क्लिक-2026’ अभियान 2.0 के अंतर्गत शीतला माता मंदिर ग्वालियर में चल रहे भागवत कथा मे श्रद्धालुओं को साइबर सुरक्षा हेतु जागरूक एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल के बारे में बताया गया।
*संदेश :*
*"सोच-समझकर करें हर क्लिक — यही है Safe Click 2.0 की सीख।"*
*"सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज और साइबर सुरक्षित मध्य प्रदेश हमारा संकल्प।"*
#1930

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित *"सेल्फ क्लिक 2.0"* साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्वालियर शहर के *द्वितीय बटालियन पेट्...
06/07/2026

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित *"सेल्फ क्लिक 2.0"* साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्वालियर शहर के *द्वितीय बटालियन पेट्रोल पंप, 13वीं बटालियन पेट्रोल पंप, कम्पू पेट्रोल पंप एवं 14वीं बटालियन पेट्रोल पंप* पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहन चालकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के तरीकों से सावधान रहने तथा किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930* पर शिकायत दर्ज कराने एवं *राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल* पर ऑनलाइन शिकायत करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

06/07/2026

# # *मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित "Safe Click 2.0" अभियान के अंतर्गत
Edukul coaching classes city center Gwalior में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को *साइबर सुरक्षा शपथ* दिलाई गई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे, अपने परिवार एवं मित्रों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे, किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाएंगे तथा सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Edukul coaching classes प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए *मध्य प्रदेश पुलिस* एवं *राज्य साइबर पुलिस ज़ोन, ग्वालियर* का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

"Safe Click 2.O" अभियान के अंतर्गत आज ग्वालियर शहर के आर्मी कैंटोनमेंट क्षेत्र, मुरार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजि...
04/07/2026

"Safe Click 2.O" अभियान के अंतर्गत आज ग्वालियर शहर के आर्मी कैंटोनमेंट क्षेत्र, मुरार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों एवं जवानों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया।



Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

"Safe Click 2.O" अभियान के अंतर्गत आज *CRPF  कैम्प पनिहार ग्वालियर मे प्रशिक्षण* प्राप्त कर रहे प्रक्षीणार्थी एवम CRPF क...
04/07/2026

"Safe Click 2.O" अभियान के अंतर्गत आज
*CRPF कैम्प पनिहार ग्वालियर मे प्रशिक्षण*
प्राप्त कर रहे प्रक्षीणार्थी एवम CRPF के अधिकारीगण व तक़ीनीक़ी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारीयों को साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई , आमजन को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग, Apk फाइल फ्रॉड ,क्रिप्टो संबंधित अपराध , साइबर बुलिंग, मोर्फिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं ऑनलाइन शोषण से बचाव , बाल सुरक्षा एवं ऑनलाइन गेमिंग जोखिम ,म्यूल बैंक खाता बेचना खरीदने के संबंध मै जागरूक किया गया।

 # # *मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित "Safe Click 2.0" अभियान के अंतर्गत1. Gauri Shankar School2. Kiddy's Corner Public S...
04/07/2026

# # *मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित "Safe Click 2.0" अभियान के अंतर्गत
1. Gauri Shankar School
2. Kiddy's Corner Public School
3. Pacific international public School
4. St. Josephs Convent School
5. Padma Higher Secondary School
6. Calix Public School Gwalior में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लगभग 2000 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को *साइबर सुरक्षा शपथ* दिलाई गई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे, अपने परिवार एवं मित्रों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे, किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाएंगे तथा सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए *मध्य प्रदेश पुलिस* एवं *राज्य साइबर पुलिस ज़ोन, ग्वालियर* का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Address

Kampoo
Gwalior

Opening Hours

Monday 10:30am - 6pm
Tuesday 10:30am - 6pm
Wednesday 10:30am - 6pm
Thursday 10:30am - 6pm
Friday 10:30am - 6pm
Saturday 10:30am - 6pm
Sunday 10:30am - 6pm

Telephone

+917512448292

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cyber Police Gwalior,MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share