Pushpanjali Today

Pushpanjali Today आपने क्षेत्र की घटना का वीडियो हमें भेजे हम दिखाएंगे शासन प्रशासन को 8269307478

दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र में हाइवे पर नीबू से भरे ट्रक में लगी आग, बैटरी शॉर्ट सर्किट से जला ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर ...
22/05/2026

दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र में हाइवे पर नीबू से भरे ट्रक में लगी आग, बैटरी शॉर्ट सर्किट से जला ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान...

Pushpanjali Today
Gwalior khabar
Home Department of Madhya Pradesh
Narendra Modi
Nagar Nigam Gwalior
CM Madhya Pradesh
Indian National Congress - Madhya Pradesh
IGP Chambal Zone
Gwalior Police
Madhya Pradesh Police
Jaibhan Singh Pawaiya
Patrakar Arshad Ali

22/05/2026

ग्वालियर के कान्हा और अंजलि ने की प्रेम विवाह, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा– “अपनी मर्जी से की शादी”

ग्वालियर में एक युवक कान्हा और युवती अंजलि द्वारा प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। दोनों ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह विवाह उन्होंने अपनी मर्जी से किया है और दोनों बालिग हैं।

वीडियो में कान्हा और अंजलि ने साफ तौर पर कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और किसी के दबाव में नहीं हैं। साथ ही दोनों ने अपने परिवारों और समाज से उनके रिश्ते को स्वीकार करने की अपील भी की।

22/05/2026

47-48 डिग्री की तपिश में EV स्कूटी पर निकले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अधिकारियों की लगाई क्लास,

ग्वालियर। भीषण गर्मी में जहां लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री Pradyuman Singh Tomar 47-48 डिग्री तापमान में EV स्कूटी से शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते नजर आए। गुरुवार को उन्होंने चंदनपुरा, विनय नगर और शब्द प्रताप आश्रम क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया।
भोपाल से ग्वालियर पहुंचते ही मंत्री सीधे वार्ड-16 स्थित निर्माणाधीन सिंधिया पार्क पहुंचे और पेविंग ब्लॉक, वाटर हार्वेस्टिंग, स्ट्रीट लाइट, ओपन जिम व सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
पुराने नाले में गंदगी देखकर मंत्री नाराज हो गए और नगर निगम अधिकारियों को 20 दिन में सुपर सकर मशीन से सफाई कराने के निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।

22/05/2026

भीम आर्मी में रणवीर जाटव का बढ़ा कद, बने प्रदेश सचिव एवं चंबल संभाग प्रभारी

मुरैना ब्यूरो प्रमुख
आकाश प्रजापति

मुरैना। भीम आर्मी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे रणवीर जाटव को संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव एवं मुख्य चंबल संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। रणवीर जाटव पहले से मुरैना जिले में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के बीच मजबूत पकड़ बनाई।

संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, जिम्मेदारी और समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहने की कार्यशैली को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी दी गई है। भीम आर्मी मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक सुनील बैरसिया ने उनके मनोनयन की घोषणा करते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

रणवीर जाटव ने अपने मनोनयन पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व और समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्यार, विश्वास और सहयोग की बदौलत ही उन्हें यह मुकाम मिला है। उन्होंने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा समाज और संगठन के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा अपने लोगों के साथ खड़े रहेंगे और किसी के साथ अन्याय होने पर न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। रणवीर जाटव को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद मुरैना में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ खुशी जाहिर की।

संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने रणवीर जाटव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

देश का बढ़ता हुआ संगठन पुष्पांजली टुडे से जुड़ने के लिए संपर्क करे 082693 07478
22/05/2026

देश का बढ़ता हुआ संगठन पुष्पांजली टुडे से जुड़ने के लिए संपर्क करे
082693 07478

21/05/2026
21/05/2026

शिवपुरी के आरोन तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 घायल

शिवपुरी जिले के आरोन तिराहे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

21/05/2026

I got over 1,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

21/05/2026

RTO द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

21/05/2026

ग्वालियर - ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर एक्शन मोड़ में
-ऊर्जा मंत्री ने चंदनपुरा स्थित सिंधिया पार्क में किया पार्क निर्माण कार्य का निरिक्षण
-ऊर्जा मंत्री ने चंदनपुरा स्थित नाले में गंदगी देखकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा वर्षात से पहले मुझे इस लाइन सुपर सकर मशीन से सफाई दिखनी चाहिए, नहीं तो कार्यवाही होगी

आज न्यू चंदनपुरा क्षेत्र में सीवर, नाली, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी स...
21/05/2026

आज न्यू चंदनपुरा क्षेत्र में सीवर, नाली, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Bharatiya Janata Party (BJP) | BJP Madhya Pradesh

Address

GS Plaza Gole Ka Mandir
Gwalior
474005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pushpanjali Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category