01/06/2026
Trust the process 🙏
सही समय पर सही काम ही इंसान को सफल बनाता है। मैंने अपनी जिंदगी का लगभग आधा पड़ाव पार कर लिया है और मैं कुछ सब्जियाँ आज भी नहीं बना पाती हूँ क्योंकि जिस उम्र में ये सारी चीजें मां बाप सिखाना चाहते हैं वही उम्र पढ़ाई करने की होती है. मैनें घर के काम नौकरी के बाद सिखना शुरू किया है और उसी क्रम में आज पहली बार कटहल की सब्जी बनाई है.. मैं किचन का काम जिंदगी भर कर सकती हूं और सीख सकती हूं पर पढ़ाई करके करियर बनाने की एक उम्र होती है।