mrkisan.com

mrkisan.com A online Web portal where buy vegetables and fruits on reasonable price direct from farmers Farmers are back bone of any country so respect them

भारत में कृषि और किसानो की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही हैं जिसके कारण अनेक किसान आत्महत्या तक करने पर मजबूर हो जा रह...
05/12/2017

भारत में कृषि और किसानो की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही हैं जिसके कारण अनेक किसान आत्महत्या तक करने पर मजबूर हो जा रहे हैं. भारत में आज भी 60% से 70% लोग कृषि पर निर्भर हैं. इस समस्या को हर सरकार जानती हैं पर उसके पास उचित समाधान नही हैं. भारतीय किसानो की हालत बहुत ख़राब हैं इस पर लोग केवल बहस करते हैं, राजनीति करते हैं और हाय-तौबा मचाकर भूल जाते हैं. पर इसके लिए कोई कारगर समाधान नही ढूढ़ा जाता हैं.

भारती किसान के ख़राब हालत होने के कारण और निवारण

भारत में किसानो के ख़राब हालत होने के कई कारण हैं जिसके बारे में समाज, राजनेता और हर व्यकित को सोचना चाहिए जो सक्षम हैं उनकी मदत करने के लिए आगे आये यदि समस्या बड़ी हैं तो हमको मिलकर इसके लिए कोई हल निकालना चाहिए.

भारत की राजनीति

भारत की राजनीति इतनी ख़राब हैं कि इसमें अच्छे लोग बहुत कम आते हैं या आते ही नही. इसमें जो लोग गरीबो और किसानो के नाम पर वोट लेकर जीत जाते हैं फिर उन्ही को भूल जाते हैं. किसानो और गरीबो को लगता हैं इस बार कुछ अच्छा होगा. भारतीय राजनीति में सुधार होना चाहिए. कोई ऐसी पार्टी होनी चाहिए जिसमें एक ग़रीब भी चुनाव लड़ सके. यदि कोई नेता या राजनेता चुनाव प्रचार के समय कोई वादा करता हैं तो उसे पूरा करने की लिए कोर्ट आदेश दे क्योकि गलत वादों से चुनाव जीतना अपराध की श्रेणी में आनी चाहिए.

नेता वही वादा करे जो वह 5 बर्ष में पूरा कर सके. नेताओं के कार्यो और उनकी आमदनी की जानकारी किसी वेबसाइट पर होनी चाहिए. इन सबके बाद लोगो को जागरूक होना चाहिए यदि वो वोट देकर नेता बनाते हैं तो उनसे काम लेना भी सीखे.

भारतीय सोच

भारत के लोगो ने यह मान लिया हैं कि खेती से हम लाभ पा ही नही सकते हैं. यह एक घाटे का काम हैं. इस सोच को बदलने की जरूरत हैं. किसानो को कृषि के बारे में जागरूक करे कि कैसे खेती से लाभ पा सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों को कृषि पर ही निर्भर नही होना चाहिए. आमदनी का कोई और सोर्से होना चाहिए. भारतीय सरकार को ऐसे लघु उद्योग के बताना चाहिए जो किसान अपने घर से कर सके और खेती भी कर सके. अतिरिक्त आमदनी के लिए उसे शहर में पलायन न करना पड़े.

भारतीय शिक्षा

भारत में ऐसे विषयों के बारे में पढाया जाता हैं जिनका हमारे जीवन में कम या कोई प्रयोग ही नही हैं जबकि कृषि जैसे विषयों को अनिवार्य करना चाहिए. कृषि से सम्बंधित टेक्नोलॉजी के बारे में पढ़ाना चाहिए. कृषि से व्यवसाय को कैसे जोड़ा जाय इस बात को बताना चाहिए. गाँवों में खेती करने के बाद किसानो के पास इतना समय होता हैं जिसका प्रयोग करके अतरिक्त धन कमा सकते हैं. भारत के ज्यादातर किसानो और मजदूरों के अशिक्षित होने के कारण उन्हें उचित प्रकार से शिक्षा और स्वास्थ सम्बन्धी सुबिधाएं नही मिल पाती हैं. सरकारी स्कूलों के आध्यापक को शिक्षा देने में कोई रुचि ही नही होती हैं उन्हें मोटीवेट किया जाय ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार के बच्चो को भी अच्छी शिक्षा मिल सके.

उन्हें इतनी शिक्षा मिलनी चाहिए जिससे वे अपने व्यवहारिक जीवन में उसका प्रयोग कर सके और उसके लाभ को समझे और अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दिला सके.

कृषि से संबंधति सरकारी केन्द्रों की निष्क्रियता

भारत में सरकार काफ़ी पैसा कृषि से संबंधति सरकारी केन्द्रों के संचालन में लगाती हैं. इन केन्द्रों के अफ़सर, किसानो की समस्या का कोई समाधान नही देते हैं. ऐसे अफ़सर उलटे उन किसानो से फर्जी तरीके से धन प्राप्त करने की कोशिश करते हैं. ये सरकारी अफ़सर हम और आप में से ही लोग होते हैं हमें इतना सोचना चाहिए कि कोई किसान हमारी इक गलत निर्णय से आत्महत्या न कर ले. सरकार को जागरूक करने के साथ-साथ हमें खुद को भी जागरूक करना होंगा.

किसानो का लिया हुआ कर्ज

भारत में अधिकत्तर किसान आज भी अशिक्षित हैं जिसके कारण वो अपने आस-पास के साहूकारों से कर्ज उधार लेते हैं जो कि 70% से 120% तक का इंटरेस्ट (सूद) लेते हैं जबकि यही बैंको से लेने पर 12% से 17% तक देना होता हैं. सरकार को इन समस्याओ पर कड़ा क़दम उठाना चाहिए. बैंको के लेन-देन की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश करे और किसानो को बैंक सम्बंधित कार्यो की जानकारी देनी चाहिए. बैंको से लोन या कर्ज लेने पर किसानो को बैंक मेनेजर को भी पैसे देने पड़ते हैं.

लघु उद्योग के बारे में

भारत में बहुत से ऐसे लघु उद्योग हैं जो किसान आसानी से अपने घर से कर सकते हैं. इसके लिए सरकार को जागरूक होना चाहिए. किसानो को लघु उद्योगो के बारे में उचित जानकारी दे ताकि वे अच्छे तरीके से कर सके.

दूसरो से उम्मीद रखना

भारतीय किसान को यह लगता हैं कि यह सरकार नही तो अगली सरकार उनके लिए कुछ अच्छा करेगी. ऐसी सोच का त्याग करे . आपके किस्मत को केवल आप और आपका बेटा बदल सकता हैं. हर समस्या का समाधान होता हैं बस सोच बदलने की जरूरत होती हैं. बच्चो को उचित शिक्षा दिलए. कम-से-कम एक बच्चे को इतना जरूर पढाएँ जो पूरे घर, गाँव और समाज की सोच बदल दे. शिक्षा में बहुत शक्ति होती हैं, यह हर किसान को समझना होगा.

26/11/2017

स्वतंत्र भारत से पूर्व और स्वतंत्र भारत के पश्चात एक लम्बी अवधि व्यतीत होने के बाद भी भारतीय किसानों की दशा में सिर्फ 19-20 का ही अंतर दिखाई देता है। जिन अच्छे किसानों की बात की जाती है, उनकी गिनती उंगलियों पर की जा सकती है। बढ़ती आबादी, औद्योगीकरण एवं नगरीकरण के कारण कृषि योग्य क्षेत्रफल में निरंतर गिरावट आई है।
कौन है इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार ??

15/04/2016

हम सब्जियां खा रहे है या जहर

शरीर को निरोग और शक्ति प्रदान करने के लिए टमाटर का सेवन लाभदायक है। टमाटर पौष्टिकता के साथ-साथ शरीर में विटामिन की कमी क...
04/11/2015

शरीर को निरोग और शक्ति प्रदान करने के लिए टमाटर का सेवन लाभदायक है। टमाटर पौष्टिकता के साथ-साथ शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करता है। यह सौंदर्य एंव खूबसूरती भी प्रदान करता है। यह मनुष्य के लिए प्रकृति का तोहफा है। जिसके जरिए मानव कई बीमारियों से ठीक हो सकता है। सलाद या फिर चटनी के रूप में आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। टमाटर का प्रयोग आप दाल, सब्जी आदि में करते तो हैं लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि टमाटर के अंदर एैसे राज छिपे हुए हैं जो आपको आज तक मालूम नहीं होगें। आयुर्वेद में टमाटर सेवन के अनेक फायदों को बताया गया है। जिन्हें आज हम आपको बताएगें।

टमाटर में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। जो सेहत के साथ सौंदर्य के आकर्षण को भी बढ़ाती है। टमाटर प्राकृतिक गुणों जैसे आयरन, साइट्रिक और अम्ल से भरपूर होता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी होता है। साथ ही विटामिन बी की वजह से भी इसका सेवन गर्भवती महिलाओं को फायदा करता है। क्योंकी यह खून की कमी को दूर करता है।

टमाटर किन बीमारियों को दूर करने में मदद करता है उसको भी जानना जरूरी है। ये हैं टमाटर के आयुवेर्दिक गुण -
टमाटर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी है। टमाटर के सेवन से डायबिटीज का प्रकोप कम हो जाता है। मधुमेह के रोगीयों को टमाटर की सब्जी का सेवन करते रहना चाहिए साथ ही कच्चा टमाटर का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।
कब्ज से परेशान लोगों के लिए टमाटर का सेवन करना फायदा करता है। यदि आपको कब्ज है तो आप टमाटर का सूप का सेवन करते रहें। यह आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर कर देगा। यदि आपको प्यास ज्यादा लगती हो और आपकी बार-बार पानी पीने से भी प्यास न बुझ रही हो तो आप लौंग का चूर्ण और शक्कर को टमाटर के रस में डालकर सेवन करें आपको इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।

मसूड़ों से खून निकलता हो तो आप कच्चा टमाटर खाएं या फिर टमाटर का रस बनाकर उसका सेवन करें एैसा करने से मसूड़ों से खून निकलने वाली समस्या दूर हो जाती है। यदि मुंह के छाले की समस्या से परेशान हों तो पानी में टमाटर के रस को डालकर कुला करें आपको मुंह के छालों की समस्या से मुक्ति मिलेगी

हे दुर्गा माँ ,  दूसरे का पेट भरने वाले धरती पुत्र, को कभी भूखा मत सुलाना, यही विनती है हम सभी की |  HAPPY DURGA POOJA
19/10/2015

हे दुर्गा माँ , दूसरे का पेट भरने वाले धरती पुत्र, को कभी भूखा मत सुलाना, यही विनती है हम सभी की | HAPPY DURGA POOJA

जरा सोचिये दोस्तों यदि हमारे किसानो को उनकी फसल की उचित किम्मत मिली होती, तो उनके चेहरे पे आज ये निराशा के भाव न होते, क...
11/10/2015

जरा सोचिये दोस्तों यदि हमारे किसानो को उनकी फसल की उचित किम्मत मिली होती, तो उनके चेहरे पे आज ये निराशा के भाव न होते, कृपया सभी कुछ सुझाव दे की कैसे हम इनके चेहरे पे मुस्कान ला सकते है

Address

Patodi Road Gurgaon
Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when mrkisan.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category